एक्सप्लोरर

Padampur By-Election 2022: ओडिशा की पदमपुर सीट, जहां चलती है जाति की राजनीति लेकिन इस बार बदले हैं समीकरण

Padampur By-Election 2022: ओडिशा की पदमपुर सीट पर 5 दिसंबर को उपचुनाव होने वाले हैं. बीजद नेता बिजय रंजन सिंह बिरहा के निधन से ये सीट खाली हुई है. उनकी बेटी बर्षा सिंह बरिहा को पार्टी ने टिकट दिया है.

Padampur By-Election 2022: पश्चिमी ओड़िशा के बारगढ़ जिले की पदमपुर सीट पर पांच दिसंबर को होने वाले उपचुनाव के लिए सत्तारूढ़ बीजू जनता दल (बीजद) और विपक्षी भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) अपने चुनाव प्रचार में अलग-अलग समुदायों को रिझाने में लगे हैं. हालांकि, ओडिशा में जाति की राजनीति का दबदबा रहा है और यहां भी जाति की राजनीति ही चलती है. इसे देखते हुए मतदान की तारीख करीब आने के साथ ही दोनों दल गंधमर्दन पर्वत की तलहटी में स्थित भगवान नृसिंहनाथ मंदिर के पास अलग-अलग समुदायों की सभाएं कर रहे हैं.

बारगढ़ जिले में कुल 2.57 लाख मतदाताओं में से 29 फीसदी आदिवासी हैं. पदमपुर सीट 2009 तक अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित थी लेकिन अब यह सामान्य सीट है. इस सीट पर बरिहा परिवार का कब्ज़ा रहा है जो बिंझाल समुदाय से ताल्लुक रखते हैं.

बीजद नेता बिजय रंज सिंह बिरहा के निधन से खाली हुई सीट

बिजय रंजन सिंह बरिहा इस सीट से पांच बार विधायक रहे हैं और अक्टूबर में उनके निधन की वजह से इस सीट पर उपचुनाव कराया जा रहा है. इससे पहले उनके पिता बिक्रमादित्य सिंह बरिहा इस सीट से तीन बार विधायक रहे थे. इस बार मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की पार्टी बीजद ने दिवंगत विधायक बिजय रंजन सिंह बरिहा की बेटी बर्षा सिंह बरिहा को टिकट दिया है. इससे पदमपुर में बिंझाल समुदाय के प्रभाव का पता चलता है जिसके तकरीबन 40,000 मतदाता हैं.

कुल्टा और मेहर समुदाय के मतदाता ज्याादा

हालांकि, सीएम पटनायक उम्मीदवार का नाम घोषित करने से पहले पदमपुर में रहने वाले कुल्टा और मेहर समुदायों के लोगों को रिझाना नहीं भूले थे. उन्होंने चुनाव से पहले कुल्टा और मेहर समुदाय के लिए कई परियोजनाओं को मंजूरी दी है. कुल्टा समुदाय के मतदाताओं की संख्या करीब 30,000 और मेहर समुदाय के मतदाताओं की संख्या करीब 20,000 हजार है.

सीट पर अनुसूचित जाति के 28.63 प्रतिशत मतदाता हैं. दलित और आदिवासी मतदाताओं की कुल संख्या 44.48 प्रतिशत हो जाती है. शेष मतदाता अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के हैं, जबकि बहुत कम लोग सामान्य जातियों के हैं. पदमपुर में माली, ब्राह्मण, यादव, कुंभार और अगरिया जैसी जातियों की भी अच्छी खासी मौजूदगी है.

बीजद और बीजेपी का अपना-अपना समीकरण

मुख्यमंत्री ने कुल्टा समाज के सदस्य और ओडिशा प्रशासनिक सेवा के पूर्व सदस्य महेंद्र बडेई को बीजद में शामिल किया और उन्हें पार्टी का प्रवक्ता बनाया है. बडेही को शुक्रवार को बीजद अध्यक्ष नवीन पटनायक की चुनावी रैली में जनता को संबोधित करने की अनुमति भी दी गई थी. इसमें बीजेपी भी पीछे नहीं है. उसने गुरुवार को कांग्रेस के पूर्व सांसद संजय भोई को पार्टी में शामिल कर लिया. इससे पार्टी का मकसद कुल्टा समाज के मतों को हासिल करना है.

कांग्रेस ने बीजद और बीजेपी पर कसा तंज

बता दें कि पूर्व सांसद संजय भोई के पिता कृपासिंधु भोई बारगढ़ लोकसभा सीट से चार बार सांसद रहे और संजय भोई के भाजपा में शामिल होने से उपचुनाव में बीजद और कांग्रेस दोनों की संभावनाएं प्रभावित हो सकती हैं. केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने उपचुनाव से पहले समुदायों को रिझाने के लिए पटनायक की आलोचना की है.

वहीं, कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक संतोष सिंह सलूजा ने बीजद और भाजपा की 'समुदाय आधारित राजनीति' करने के लिए आलोचना की और इसके माध्यम से लोगों को विभाजित करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा, 'ओडिशा के लोगों ने पहले जाति की राजनीति को खारिज कर दिया था और अब वे समुदाय की राजनीति करने वालों को भी सबक सिखाएंगे.'

दूसरी ओर बीजद विधायक सुशांत सिंह ने दावा किया कि पदमपुर विधानसभा सीट पर सभी जाति और समुदाय के लोग उनकी पार्टी का समर्थन करते हैं, क्योंकि पटनायक सभी लोगों के लिए काम करते हैं.

यह भी पढ़ें: Gujarat Election 2022: 'अभी से EVM-EVM बोलने लगी है कांग्रेस', गुजरात के आणंद से पीएम मोदी का सियासी वार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

India-Indonesia Defence: जिसके डर से थर-थर कांपता है पाकिस्तान, इंडोनेशिया को वही हथियार देने जा रहा भारत, हो गई बड़ी डील
जिसके डर से थर-थर कांपता है पाकिस्तान, इंडोनेशिया को वही हथियार देने जा रहा भारत, हो गई बड़ी डील
'चीनी सेना 60 किमी भारत में घुस आई'? क्या है सच्चाई जानिए, सरकार का आ गया जवाब
'चीनी सेना 60 किमी भारत में घुस आई'? क्या है सच्चाई जानिए, सरकार का आ गया जवाब
भारतीय सेना की सबसे घातक यूनिट IBG कहां की गई है तैनात? देश के पहले CDS का सपना पूरा
भारतीय सेना की सबसे घातक यूनिट IBG कहां की गई है तैनात? देश के पहले CDS का सपना पूरा
Explained: महाराष्ट्र से कश्मीर तक तबाही! बादल फटे, पहाड़ टूटे और 13 मौतें, क्यों कुदरत के आगे धराशायी होती सरकारें?
महाराष्ट्र से कश्मीर तक बादल फटे, पहाड़ टूटे और 13 मौतें! क्यों कुदरत के आगे फेल होती सरकारें?

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारतीय सेना की सबसे घातक यूनिट IBG कहां की गई है तैनात? देश के पहले CDS का सपना पूरा
भारतीय सेना की सबसे घातक यूनिट IBG कहां की गई है तैनात? देश के पहले CDS का सपना पूरा
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
बिस्तर से गिरने की कहानी निकली झूठी, 11 महीने की बच्ची की मौत बनी मर्डर मिस्ट्री, पिता गिरफ्तार
बिस्तर से गिरने की कहानी निकली झूठी, 11 महीने की बच्ची की मौत बनी मर्डर मिस्ट्री, पिता गिरफ्तार
IND vs ENG 3rd T20I: क्या बारिश में धुल जाएगा भारत-इंग्लैंड का तीसरा टी20? मौसम पर आया डराने वाला अपडेट
क्या बारिश में धुल जाएगा भारत-इंग्लैंड का तीसरा टी20? मौसम पर आया डराने वाला अपडेट
The Odyssey First Review Out: क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' के फर्स्ट रिव्यू आउट, क्रिटिक्स बोले - 'मास्टरपीस है फिल्म'
क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' के फर्स्ट रिव्यू आउट, क्रिटिक्स बोले - 'मास्टरपीस है फिल्म'
Maharashtra Rain News Live: महाराष्ट्र में बारिश का कहर जारी, नासिक में बादल फटने की चेतावनी; पवई में दिखा मगरमच्छ
Live: महाराष्ट्र में बारिश का कहर जारी, नासिक में बादल फटने की चेतावनी; पवई में दिखा मगरमच्छ
Difference Between Mumbai And Delhi: विदेशी ट्रैवलर्स ने दिल्ली को क्यों दिए '0' नंबर? वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
विदेशी ट्रैवलर्स ने दिल्ली को क्यों दिए '0' नंबर? वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
BS3 और BS4 कार वालों के लिए ये जानना बेहद जरूरी, E20 फ्यूल से गाड़ी पर क्या पड़ेगा असर?
BS3 और BS4 कार वालों के लिए ये जानना बेहद जरूरी, E20 फ्यूल से गाड़ी पर क्या पड़ेगा असर?
Embed widget