एक्सप्लोरर

PACL फ्रॉड केस: ED ने 696 करोड़ की प्रॉपर्टी की अटैच, निरमल सिंह भंगू और उनकी सहयोगी कंपनियों पर दर्ज हैं कई केस

PACL Fraud Case: कंपनी के फाउंडर निरमल सिंह भंगू और उनकी सहयोगी कंपनियों पर धोखाधड़ी और साजिश का केस दर्ज किया गया था. ED का कहना है कि कई लेन-देन की जांच होना बाकी है.

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई करते हुए हरियाणा के पंचकूला में करीब 696.21 करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी अटैच की है. ये कार्रवाई एक बड़े PACL घोटाले से जुड़ी जांच का हिस्सा बताई जा रही है.

केंद्रीय जांच एजेंसी के मुताबिक PACL लिमिटेड और इससे जुड़े लोगों ने फर्जी निवेश स्कीम चलाकर लोगों से करीब 48,000 करोड़ रुपये की भारी-भरकम रकम जमा कर ली थी. कंपनी ने लाखों लोगों को जमीन और अच्छे रिटर्न का लालच देकर पैसा लिया, लेकिन बाद में इस पैसे को इधर-उधर घुमा दिया और अपनी मनचाही प्रॉपर्टी में लगा दिया.

ED की जांच में क्या-क्या पता चला
ईडी की जांच में पता चला है कि कंपनी ने पैसे को छुपाने और वैध दिखाने के लिए कई कंपनियों के जरिए लेन-देन किया और बाद में इन्हीं पैसों से 11 बड़ी प्रॉपर्टीज खरीदी गई, जिनकी कीमत 696 करोड़ रुपये से भी ज्यादा है.

ईडी की जांच के मुताबिक ये प्रॉपर्टी अलग-अलग कंपनियों के नाम पर ली गई थी, जिनमें M/s DSS Megacity Pvt. Ltd., M/s Saramati Realtors Pvt. Ltd., M/s Shiv Megacity Project Pvt. Ltd. और M/s Roseco Builders Pvt. Ltd. शामिल हैं. अब तक केंद्रीय जांच एजेंसी इस केस में कुल 2165 करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी अटैच कर चुकी है. 

निरमल सिंह भंगू और उनकी सहयोगी कंपनियों पर दर्ज हैं केस 
ED द्वारा अटैच की गई प्रॉपर्टी में देश-विदेश की चल और अचल संपत्तियां शामिल हैं. एजेंसी ने इस केस में एक चार्जशीट और दो सप्लीमेंट्री चार्जशीट भी दाखिल की हैं. दरअसल ये मामला 2014 में CBI की तरफ से दर्ज FIR के आधार पर शुरू हुआ था. इसमें कंपनी के फाउंडर निरमल सिंह भंगू और उनकी सहयोगी कंपनियों पर धोखाधड़ी और साजिश का केस दर्ज किया गया था. ED का कहना है कि इस घोटाले में और भी कई लेन-देन और की जांच होना बाकी है.

ये भी पढ़ें

पुडुचेरी सेंट्रल जेल समेत 4 जगह NIA की छापेमारी, 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार, क्या है पूरा मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तमिलनाडु के मंत्री ने ऐसा क्या कह दिया, जिसे लेकर CM विजय ने मांगी माफी
तमिलनाडु के मंत्री ने ऐसा क्या कह दिया, जिसे लेकर CM विजय ने मांगी माफी
‘पति को खोया’, चिदंबरम के दिमागी नक्सल वाले बयान पर भड़कीं शहीद की पत्नी
‘पति को खोया’, चिदंबरम के दिमागी नक्सल वाले बयान पर भड़कीं शहीद की पत्नी
TMC सांसद सौगत रॉय की कार पर हमला, BJP कार्यकर्ताओं पर आरोप
TMC सांसद सौगत रॉय की कार पर हमला, BJP कार्यकर्ताओं पर आरोप
पश्चिमी हिमालय सबसे तेज हो रहा गर्म, नई स्टडी ने पहाड़ से मैदान तक बढ़ाई चिंता!
पश्चिमी हिमालय सबसे तेज हो रहा गर्म, नई स्टडी ने पहाड़ से मैदान तक बढ़ाई चिंता!

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
वंदे मातरम: कांग्रेस नेता बोले- 'फांसी पर चढ़ा दो या जेल भेज दो, मैं...'
वंदे मातरम: कांग्रेस नेता बोले, 'फांसी पर चढ़ा दो...2 ही छंद गाऊंगा'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
Embed widget