एक्सप्लोरर

पुडुचेरी सेंट्रल जेल समेत 4 जगह NIA की छापेमारी, 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार, क्या है पूरा मामला

NIA ने कलापेट सेंट्रल जेल, यानम जेल और दो अन्य जगहों पर एक साथ छापे मारे. इस दौरान एजेंसी ने कई मोबाइल फोन, सिम कार्ड और ऐसे दस्तावेज जब्त किए, जिनमें गवाहों की जानकारी दर्ज थी. 

नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) ने गुरुवार (18 सितंबर, 2025) को पुडुचेरी में बड़ी कार्रवाई करते हुए 2023 के विलियानूर बम ब्लास्ट केस में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. NIA ने ये छापेमारी पुडुचेरी सेंट्रल जेल और तीन अन्य जगहों पर की. गिरफ्तार आरोपियों के नाम हेरम उर्फ कार्थी उर्फ टीआर और उदयकुमार उर्फ कुमार बताए गए है.

इन दोनों पर केस से जुड़े प्रोटेक्टेड गवाहों की जानकारी लीक करने का आरोप है. NIA के मुताबिक, आरोपियों ने केस के मुख्य आरोपी नित्यानंदम उर्फ निथी के साथ मिलकर गवाहों के नाम, पहचान और मोबाइल नंबर बाहर भेजे थे. ये केस 2023 में हुए एक बम ब्लास्ट और हत्या से जुड़ा है. विलियानूर में एक राजनीतिक कार्यकर्ता सेंथिल कुमारण की रात करीब 9:30 बजे हत्या कर दी गई थी. पहले छह बदमाश बाइक पर आए और देसी बम फेंका, फिर धारदार हथियारों से उन पर हमला करके उनकी हत्या कर दी. 

NIA ने सितंबर 2023 में दाखिल की थी चार्जशीट 
इस मामले में NIA ने निथी और 12 अन्य आरोपियों के खिलाफ सितंबर 2023 में चार्जशीट दाखिल की थी. फिलहाल निथी यानम जेल में बंद है, जबकि बाकी आरोपी पुडुचेरी के कलापेट सेंट्रल जेल में रखे गए है. NIA को हाल ही में इनपुट मिले थे कि निथी और उसके साथी जेल में रहते हुए भी प्रोटेक्टेड गवाहों की जानकारी हासिल कर रहे है. ये जानकारी गवाहों को डराने और केस की जांच बिगाड़ने के लिए इस्तेमाल की जा रही थी.

इसी के बाद NIA ने आज कलापेट सेंट्रल जेल, यानम जेल और दो अन्य जगहों पर एक साथ छापे मारे. इस दौरान एजेंसी ने कई मोबाइल फोन, सिम कार्ड और ऐसे दस्तावेज जब्त किए, जिनमें गवाहों की जानकारी दर्ज थी. 

साजिश में शामिल लोगों का पता लगाने में जुटी NIA
NIA अब ये पता लगाने में जुटी है कि इस पूरी साजिश के पीछे और कौन-कौन लोग शामिल है और किसने गवाहों की सुरक्षा को खतरे में डालने की कोशिश की. एजेंसी का कहना है कि गवाहों की पहचान उजागर करना कानून का गंभीर उल्लंघन है और इसमें शामिल लोगों पर सख्त कार्रवाई होगी.

ये भी पढ़ें

IMD Alert: बंगाल की खाड़ी में उठ रहा तूफान, दशहरे पर आएगी आफत, जानें किन राज्यों को खतरा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

VIDEO: 'देश मेरे...' स्वतंत्रता दिवस पर सायोनी घोष ने गाया देशभक्ति गीत
VIDEO: 'देश मेरे...' स्वतंत्रता दिवस पर सायोनी घोष ने गाया देशभक्ति गीत
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
वंदे मातरम् गायन विवाद पर भड़की VHP, कहा- 'कांग्रेस को बर्दाश्त नहीं...'
वंदे मातरम् गायन विवाद पर भड़की VHP, कहा- 'कांग्रेस को बर्दाश्त नहीं...'
बीजेपी के दिग्गज नेता लालकृष्ण आडवाणी ने फहराया तिरंगा, 80वें स्वतंत्रता दिवस की दी बधाई
बीजेपी के दिग्गज नेता लालकृष्ण आडवाणी ने फहराया तिरंगा, 80वें स्वतंत्रता दिवस की दी बधाई

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से आजादी, ये बाइक्स देंगी 70+ माइलेज
पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से आजादी, ये बाइक्स देंगी 70+ माइलेज
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
Embed widget