एक्सप्लोरर

दिल्ली: ऑक्सीजन मामले में आत्मनिर्भर बनने की तैयारी, केजरीवाल सरकार ने मेडिकल ऑक्सीजन के उत्पादन की दी मंजूरी

दिल्ली सरकार की कैबिनेट ने ऑक्सीजन प्रोडक्शन प्रमोशन पॉलिसी- 2021 को मंजूरी दे दी है. इसके तहत दिल्ली में 100 मीट्रिक टन क्षमता से न्यूनतम 50 मीट्रिक टन क्षमता के ऑक्सीजन प्लांट की स्थापना की जाएगी.

नई दिल्लीः देशभर में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के दौरान ऑक्सीजन की कमी के कारण कई लोगों को परेशान होते देखा गया था. वहीं दिल्ली में ऑक्सीजन की कमी को पूरा करने के लिए केजरीवाल सरकार की कैबिनेट ने मेडिकल ऑक्सीजन प्रोडक्शन प्रमोशन पॉलिसी- 2021 को मंजूरी दे दी है. 

मेडिकल ऑक्सीजन के उत्पादन के मामले में दिल्ली को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने ऑक्सीजन प्रोडक्शन प्रमोशन पॉलिसी- 2021 को मंजूरी दी है. जिससे भविष्य में ऑक्सीजन की कमी को पूरा करने में मदद मिलेगी. इस पॉलिसी के तहत प्राइवेट क्षेत्र में ऑक्सीजन उत्पादन प्लांट लगाने, ऑक्सीजन के टैंकरों में निवेश करने से लेकर ऑक्सीजन के स्टोरेज की सुविधाएं दी जाएंगी.

पॉलिसी का लक्ष्य

दिल्ली सरकार की इस पॉलिसी के तहत राज्य के अंदर ही न्यूनतम 50 मीट्रिक टन क्षमता से लेकर 100 मीट्रिक टन क्षमता के ऑक्सीजन सुविधाओं की स्थापना की जाएगी. इसके अलावा ऑक्सीजन को एक जगह से दूसरी जगह ले जाने के लिए 10 मीट्रिक टन की न्यूनतम वहन क्षमता के क्रायोजेनिक टैंकरों की स्थापना भी की जाएगी.

इस पॉलिसी के तहत अस्पतालों और नर्सिंग होम में कम से कम 500 एलपीएम क्षमता के कैप्टिव ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट लगाए जाएंगे. जिससे 200 मीट्रिक टन की क्षमता वाले मेडिकल ऑक्सीजन की अधिकतम मांग को पूरा किया जा सके. इसके अलावा ऑक्सीजन के स्टोरेज के लिए 1000 मीट्रिक टन की कुल क्षमता के एलएमओ स्टोरेज टैंकों की निर्माण किया जाएगा.

मिलेगी सब्सिडी

इस पॉलिसी के तहत बिजली में सब्सिडी भी दी जाएगी. ऑक्सीजन का उत्पादन शुरू होने पर पहले पांच सालों के लिए ऑक्सीजन निर्माण में खपत हो रही बिजली 4 रुपए प्रति यूनिट के हिसाब से ली जाएगी. इसके साथ ही पॉलिसी की अधिसूचना की तारीख के 15 दिनों के अंदर ही प्रोत्साहन अनुदान के लिए आवेदन लिए जाएंगे.

इसे भी पढ़ेंः
Covid R Value: भारत के आठ राज्यों में कोरोना के आर वैल्यू में बढ़ोतरी | जानें किस राज्य में कैसी है स्थिति?

CBI Raid: हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के ठेके में हुई धांधली को लेकर सीबीआई ने चार राज्य में की छापेमारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कैसे 1997 में पेपर लीक प्रदर्शन ने धर्मेंद्र प्रधान को बनाया छात्र नेता, आज उसी तरह के मामले में हो रही उनके इस्तीफे की मांग
कैसे 1997 में पेपर लीक प्रदर्शन ने धर्मेंद्र प्रधान को बनाया छात्र नेता, आज उसी तरह के मामले में हो रही उनके इस्तीफे की मांग
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा देंगे या नहीं? केंद्र सरकार के बड़े अधिकारी ने साफ कर दी तस्वीर
धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा देंगे या नहीं? केंद्र सरकार के बड़े अधिकारी ने साफ कर दी तस्वीर
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget