एक्सप्लोरर

CBI Raid: हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के ठेके में हुई धांधली को लेकर सीबीआई ने चार राज्य में की छापेमारी

CBI Raid: सीबीआई को छापेमारी के दौरान कई इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस और अहम दस्तावेज मिले हैं जिनका आकलन किया जा रहा है. महाराष्ट्र, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली और मेघालय में सीबीआई ने छापेमारी की.

CBI Raid: गाड़ियों की हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट (High Security Number Plate) के आवंटन मामले में धांधली कर ठेका लेने वाली एक निजी कंपनी और मेघालय सरकार के परिवहन विभाग के अज्ञात अधिकारियों के खिलाफ सीबीआई ने विभिन्न आपराधिक धाराओं के तहत मामला दर्ज कर छापेमारी की. छापेमारी के दौरान अनेक इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस और महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए गए.

सीबीआई प्रवक्ता आर सी जोशी के मुताबिक यह छापेमारी देश के 4 राज्यों में की गई जिसमें मेघालय, महाराष्ट्र, दिल्ली और हिमाचल प्रदेश शामिल है. सीबीआई प्रवक्ता के मुताबिक, जांच एजेंसी ने इस मामले में विभिन्न आपराधिक धाराओं के तहत मुंबई की कंपनी सिमनीट यू. इंडिया प्राइवेट लिमिटेड समेत मेघालय के यातायात विभाग के अधिकारियों और अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था.

सीबीआई के मुताबिक, इस मामले में आरोप है कि साल 2003 में मेघालय सरकार ने हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट्स स्कीम के कार्यान्वयन के लिए एक निविदा निकाली थी। इसके तहत ठेका मिलने वाली कंपनी को मेघालय में ऐसी नंबर प्लेट बनाकर देनी थी। इस निविदा प्रक्रिया मामले में तीन निजी कंपनियों ने हिस्सा लिया था और ये कंपनियां मुंबई और दिल्ली में थीं.

आरोप के मुताबिक मुंबई की सिमनीट कंपनी में इस मामले में मेघालय सरकार के परिवहन विभाग के अज्ञात कर्मियों की मिलीभगत से अपने द्वारा नियंत्रित कंपनियों के माध्यम से सांठगांठ वाली नीलामी की बोली लगाई जिससे उसे यह ठेका मिले. दिलचस्प है कि इस मिलीभगत और धांधली के चलते हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट बनाने का ठेका साल 2005 में मुंबई की सिमनीट कंपनी को ही मिल गया. यह ठेका इस कंपनी को ऊंचे दामों पर मिला जिसके चलते इन हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट कीमतें भी ज्यादा मांगी गईं.

सीबीआई का कहना है कि इस मामले में आरंभिक जांच के दौरान सामने आया कि कंपनी के डायरेक्टर नितिन शाह की भी इस पूरे मामले में महत्वपूर्ण भूमिका है. लिहाजा जांच के बाद मामले में नियमित एफआईआर दर्ज की गई जिसमें नितिन शाह समेत अन्य लोगों को आरोपी बनाया गया और छापेमारी की गई.

यह छापेमारी मंगलवार शिलांग (मेघालय), दिल्ली, मुम्बई और सिरमौर (हिमाचल प्रदेश) स्थित आरोपी के कई स्थानों/सम्बन्धित परिसरों में की गई. छापेमारी के दौरान जो भी सामान बरामद किया गया है उनका आकलन किया जा रहा है. मामले में जांच जारी है.

केंद्रीय अर्धसैनिक बलों समेत खाली पड़े आठ महानिदेशकों के पदों पर होगी तैनाती, 15 अगस्त के बाद सरकार उठाएगी कदम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

J&K को अमेरिकी राजदूत ने बताया भारत का ‘अहम’ हिस्सा तो भड़का पाक, US राजनयिक तलब
J&K को अमेरिकी राजदूत ने बताया भारत का ‘अहम’ हिस्सा तो भड़का पाक, US राजनयिक तलब
तेलंगाना: ट्रेनी डिप्टी तहसीलदार का घर में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस
तेलंगाना: ट्रेनी डिप्टी तहसीलदार का घर में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget