एक्सप्लोरर

CAB पर बवाल: जावेद अख्तर-नसीरुद्दीन समेत 727 नामचीन हस्तियों ने चिट्ठी लिखकर जताया बिल का विरोध

कांग्रेस ने आज देशभर में प्रदर्शन का एलान किया है तो जावेद अख्तर, नसीरुद्दीन शाह जैसी 720 नामचीन हस्तियों ने बिल के विरोध में खुला पत्र लिखकर सरकार की मुश्किलें बढ़ा दी हैं.

नई दिल्ली: लोकसभा से पास होने के बाद नागरिकता संशोधन बिल आज राज्यसभा में पेश होने वाला है. इस बिल के विरोध में देशभर में प्रदर्शन हो रहे हैं. इस बीच 727 नामचीन हस्तियों ने भी बिल के विरोध में खुली चिट्ठी लिखी है. इनमें पूर्व जज, वकील, लेखक, अभिनेता और सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हैं. विरोध करने वालों में जावेद अख्तर, नसीरुद्दीन शाह, एडमिरल रामदास जैसे बड़े नाम भी शामिल हैं.

पत्र में बिल वापस लेने की मांग

इन हस्तियों ने सरकार से नागरिकता संशोधन बिल वापस लेने की मांग की है. पत्र में लिखा है, ‘’ये बिल भारत की समावेशी और समग्र दृष्टि की धज्जियां उड़ा रहा है, जिससे भारत को स्वतंत्रता संग्राम में मार्गदर्शन मिला था. सांस्कृतिक और शैक्षणिक समुदायों से हम इस बिल को विभाजनकारी, भेदभावपूर्ण और असंवैधानिक मानते हैं और यह भारत के लोकतंत्र को मौलिक रूप से नुकसान पहुंचाएगा.”

ये बिल संविधान के साथ एक धोखा

पत्र में यह भी लिखा गया है कि ये बिल संविधान के साथ एक धोखा है. इसलिए हम सरकार से इस बिल को तुरंत वापस लेने की मांग कर रहे हैं. आगे कहा गया है कि ये प्रस्तावित कानून भारतीय गणतंत्र के मूल चरित्र को आधारभूत रूप से बदल देगा और यह संविधान द्वारा मुहैया कराये गए संघीय ढांचे को खतरा पैदा करेगा.

बता दें कि इस पत्र पर लेखक जावेद अख्तर, अभिनेता नसीरुद्दीन शाह और एडमिरल रामदास के अलावा इतिहासकार रोमिला थापर, अभिनेत्री नंदिता दास, अपर्णा सेन, सामाजिक कार्यकर्ता योगेंद्र यादव, तीस्ता सीतलवाड, अरुणा राय और दिल्ली हाई कोर्ट के पूर्व मुख्य न्यायाधीश एपी शाह, देश के पहले सीआईसी वजाहत हबीबुल्ला आदि लोग शामिल हैं.

गौरतलब है कि लोकसभा में नागरिकता संशोधन बिल पास कराने के बाद आज सरकार राज्यसभा में नागरिकता संशोधन बिल पेश करने वाली है. बिल पर चर्चा दोपहर दो बजे शुरू होगी. बहस के लिए 6 घंटे का वक्त तय किया गया है. 9 दिसंबर को ये बिल लोकसभा में लंबी चली बहस के बाद पास किया गया था. बिल के पक्ष में 311 और विरोध में 80 वोट पड़े थे.

यह भी पढें-

नागरिकता संशोधन बिल आज राज्यसभा में होगा पेश, जानें- सदन में सरकार की स्थिति

त्रिपुरा में नागरिकता संशोधन बिल का विरोध जारी, इंटरनेट सेवाएं बंद, SMS पर भी लगाई गई रोक

नागरिकता बिल: अपने गिरेबान में झांकने के बजाए अल्पसंख्यक अधिकारों की दुहाई देने लगे इमरान खान

उन्नाव रेप केस: कुलदीप सिंह सेंगर के खिलाफ सुनवाई पूरी, 16 दिसंबर को आएगा फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘भारत को संघ पर विश्वास’, राहुल गांधी ने किया RSS पर हमला तो VHP ने दिखाया आईना
‘भारत को संघ पर विश्वास’, राहुल गांधी ने किया RSS पर हमला तो VHP ने दिखाया आईना
केंद्रीय सचिवालय क्लब की मान्यता रद्द-बेदखली नोटिस मामला, HC ने केंद्र को भेजा नोटिस
केंद्रीय सचिवालय क्लब की मान्यता रद्द-बेदखली नोटिस मामला, HC ने केंद्र को भेजा नोटिस
'यह रिटायर्ड जजों की आरामगाह नहीं', SC ने उपभोक्ता फोरम के कामकाज पर जताई गंभीर चिंता
'यह रिटायर्ड जजों की आरामगाह नहीं', SC ने उपभोक्ता फोरम के कामकाज पर जताई गंभीर चिंता
कांग्रेस पूरे सत्र के दौरान..., राहुल के आरोपों की केन्द्रीय मंत्री ने ऐसे निकाली हवा
कांग्रेस पूरे सत्र के दौरान..., राहुल के आरोपों की केन्द्रीय मंत्री ने ऐसे निकाली हवा

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget