एक्सप्लोरर

आज राज्यसभा में पेश होगा नागरिकता संशोधन विधेयक, शिवसेना-JDU के रुख पर सस्पेंस बरकार, जानें आंकड़े

देर रात सोमवार को लोकसभा से नागरिकता संशोधन बिल को पास कर दिया गया था. इस बिल के पक्ष में जहां 311 वोट पड़े थे तो वहीं विपक्ष में 80 सांसदों ने मतदान किया था.

नई दिल्लीः नागरिकता संशोधन बिल राज्यसभा में आज पेश किया जाएगा. दोपहर 2 बजे से इस बिल पर चर्चा शुरू होगी. बिल पास होने को लेकर सरकार आश्वस्त दिख रही है तो वहीं विपक्ष की कोशिश है कि बिल राज्यसभा में पास न हो पाए. बिल पर चर्चा के लिए 6 घंटे का समय तय किया गया है. बिल को लेकर राज्यसभा में जेडीयू और शिवसेना का रुख बहुत ही दिलचस्प होगा. क्योंकि, राज्यसभा में बिल पेश होने से पहले ही दोनों ही पार्टियों में अलग-अलग सुर दिखने लगे हैं.

राज्यसभा में बिल पास करवाने को लेकर बीजेपी के पास अकेले बहुमत नहीं है. ऐसे में बीजेपी को सहयोगी पार्टियों की जरूरत होगी. बिल पास करवाने और राज्यसभा में तय मानक से कम सदस्य होने के कारण बीजेपी ने राज्यसभा सासंदों के लिए व्हिप जारी कर दिया है.

राज्यसभा में नागरिकता संशोधन बिल पर समर्थन को लेकर शिवसेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने मंगलवार को कहा कि शिवसेना तब तक बिल का समर्थन नहीं करेगी, जब तक कि पार्टी की ओर से लोकसभा में उठाए गए सवालों का जवाब नहीं मिल जाता.

राज्यसभा का गणित

अभी राज्यसभा में सांसदों की कुल संख्या 240 है. यानी बिल पास करवाने के लिए 121 सांसदों का समर्थन चाहिए. एनडीए के पास 116 सांसदों का समर्थन है. बीजेडी के 7 सांसद बिल के समर्थन में वोट करेंगे. वाईएसआर कांग्रेस के 2 सांसद भी बिल का समर्थन कर सकते हैं. यानी एनडीए को 125 सांसदों का समर्थन मिलता दिख रहा है.

MasterStroke: नागरिक संशोधन बिल पर बड़ा सवाल, ईसाइयों को नागरिकता मिलेगी तो मुसलमानों को क्यों नहीं ?

मौजूदा समीकरण बदल भी सकता है क्योंकि 6 सांसदों वाले जेडीयू में बिल को लेकर मतभेद सामने आ चुका है. इसी तरह उद्धव ठाकरे ने राज्यसभा में समर्थन के लिए नए इशारे किए हैं. वहीं टीआरएस के 6 सांसद बिल के विरोध में वोट करेंगे.

लोकसभा में पास हो चुका है बिल

बता दें कि देर रात सोमवार को लोकसभा से नागरिकता संशोधन बिल को पास कर दिया गया था. भारी हंगामे और मतविभाजन के बाद इस बिल के पक्ष में जहां 311 वोट पड़े थे तो वहीं विपक्ष में 80 सांसदों ने मतदान किया था.

नागरिकता बिल पर भड़के टीएमसी सांसद, स्पीकर बोले- दादा, आज इतने जोश में क्यों हैं?

RajyaSabha में Citizenship Amendment Bill को पास कराने के लिए Amit Shah की ये है रणनीति!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi Protest LIVE: अभिजीत दीपके को लेकर SEM कोर्ट पहुंची दिल्ली पुलिस, कुछ ही देर में सुनवाई
LIVE: अभिजीत दीपके को लेकर SEM कोर्ट पहुंची दिल्ली पुलिस, कुछ ही देर में सुनवाई
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
दिल्ली में लोकतंत्र की बात, तेलंगाना में पुलिस का पहरा: CJP ने कांग्रेस को दोहरे रवैये पर घेरा
दिल्ली में लोकतंत्र की बात, तेलंगाना में पुलिस का पहरा: CJP ने कांग्रेस को दोहरे रवैये पर घेरा
CEC को लेकर TVK ने चौंकाया तो DMK ने लिया बड़ा फैसला, स्टालिन बोले- 'ज्ञानेश कुमार को...'
CEC को लेकर TVK ने चौंकाया तो DMK ने लिया बड़ा फैसला, स्टालिन बोले- 'ज्ञानेश कुमार को...'

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
अनंत सिंह के 9 लोगों की हत्या वाले बयान पर BJP की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
अनंत सिंह के 9 लोगों की हत्या वाले बयान पर BJP की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
'दुर्भाग्यपूर्ण, कुछ बाहरी ताकतों की वजह से...', CJI सूर्यकांत का बड़ा बयान
'दुर्भाग्यपूर्ण, कुछ बाहरी ताकतों की वजह से...', CJI सूर्यकांत का बड़ा बयान
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 
6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 
किसानों की सबसे ज्यादा कमाई कहां, जानें यूपी-पंजाब जैसे राज्यों का हाल
किसानों की सबसे ज्यादा कमाई कहां, जानें यूपी-पंजाब जैसे राज्यों का हाल
Embed widget