एक्सप्लोरर

ऑर्डिनेंस फैक्ट्री बोर्ड ने खराब गोला बारूद को लेकर थलसेना के आरोपों को किया खारिज, कही ये बात

थलसेना के आरोपों के बाद सरकारी उपक्रम ऑर्डिनेंस फैक्ट्री बोर्ड (ओएफबी) ने कहा है कि सिर्फ 19 प्रतिशत घटनाएं ही ओएफबी की वजह से हुई हैं.

नई दिल्ली: सरकारी उपक्रम ओएफबी ने थलसेना के उन आरोपों को एक सिरे से खारिज कर दिए हैं जिसमें कहा गया था कि ओएफबी के खराब गोला-बारूद के चलते 27 सैनिकों की जान चली गई है और 960 करोड़ रूपये का नुकसान हो गया है.

ऑर्डिनेंस फैक्ट्री बोर्ड (ओएफबी) ने साफ तौर से कहा है कि सिर्फ 19 प्रतिशत घटनाएं ही ओएफबी की वजह से हुई हैं बाकी तोप और दूसरी गन्स की खराब रख-रखाव, गलत फायरिंग-ड्रिल और गन्स में अपने मनमाने ढंग से फेरबदल के चलते हुई है.

ओएफबी के मुताबिक, जिन 27 सैनिकों की पिछले छह सालों (2014-2020) में खराब गोला-बारूद के चलते हुई है, उनमें से 19 सैनिकों की मौत तो एक ही घटना में हुई थी (वर्ष 2016 में महाराष्ट्र के पुलगांव में गोला-बारूद में लगी आग के कारण). ओएफबी ने बुधवार को एक बयान जारी कर सिलसिलेवार तरीके से थलसेना की उस रिपोर्ट को खारिज किया जिसमें ओएफबी के खराब म्युनिशेन को जिम्मेदार ठहराया गया था.

ओएफबी ने अपने बयान में कहा कि सैनिकों की मौत के लिए ओएफबी सिर्फ दो प्रतिशत जिम्मेदार है. यहां तक की जिन 403 घटनाओं का थलसेना ने अपनी आंतरिक रिपोर्ट में जिक्र किया है उसमें से 125 नॉन-ओएफबी के खराब गोला-बारूद के चलते हुई है (जिसके बारे में थलेसना ने कुछ नहीं कहा है).

ओएफबी ने साफ तौर से कहा कि जितनी भी घटनाएं अभी तक सामने आई हैं उनसे से अधिकतर ‘विंटेज-एम्युनिशेन’ यानि पुराने गोला-बारूद के चलती हुई हैं जो वर्ष 2006 से पुराना है.

ओएफबी ने कहा कि जिन टी-72 और टी-90 टैंक के दुर्घटनाओं के बारे में रिपोर्ट में कहा गया है उनके गोला-बारूद बनाने की जिम्मेदारी ऑर्डनेंस फैक्ट्री बोर्ड को वर्ष 2016-17 में मिली है और वो भी रूस से जो तकनीक मिली है उसके अनुरूप की गई है. ओएफबी ने कहा कि 23 एमएम गन्स की दुर्घटनाएं विदेशी गोला-बारूद के चलते हुई है.

ओएफबी ने कहा कि करगिल युद्ध के दौरान थलसेना ने विदेश से 522.44 करोड़ का जो खराब गोला-बारूद खरीदा था उससे 55 तोपें खरीदी जा सकती थी. ओएफबी का ये जवाब सेना के उस तर्क पर आया है जिसमें कहा गया था कि पिछले छह साल में थलसेना ने 960 करोड़ का खराब गोला-बारूद ओएफबी से खरीदा है. इतनी रकम में 100 मीडियम गन्स यानि (छोटी) तोप खरीदी जा सकती थी.

नीरज राजपूत वॉर, डिफेंस और सिक्योरिटी से जुड़े मामले देखते हैं. पिछले 20 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं और प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया का अनुभव है. एबीपी न्यूज के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म अनकट के 'फाइनल-असॉल्ट' कार्यक्रम के प्रेजेंटर भी हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेलंगाना: पत्नी ने प्रेमी संग रची खौफनाक साजिश, पति को छत से फेंका, जिंदा बचने पर नसों में दिया हार्पिक का इंजेक्शन
तेलंगाना में पत्नी ने प्रेमी संग रची खौफनाक साजिश, पति को छत से फेंका
बॉडी को दांत से काटा, सिर कुचला… बंगाल में रेप के बाद 11 साल की बच्ची को जिंदा तालाब में फेंका, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलासा
बॉडी को दांत से काटा, सिर कुचला… 11 साल की बच्ची को जिंदा तालाब में फेंका, पोस्टमार्टम से खुलासा
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
किश्तवाड़ में फटा बादल, मुंबई में हाई टाइड, आसमानी आफत से कहां मची तबाही और क्या है अलर्ट
किश्तवाड़ में फटा बादल, मुंबई में हाई टाइड, आसमानी आफत से कहां मची तबाही और क्या है अलर्ट

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
Explained: वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह... तो कहीं विरोध! इसके नतीजे अच्छे या बुरे?
वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह, कहीं विरोध! नतीजे अच्छे या बुरे?
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई

Embed widget