एक्सप्लोरर

बेंगलूरु में छापेमारी पर राज्यसभा में भारी हंगामा, जेटली बोले- 'कांग्रेस विधायकों पर छापेमारी नहीं'

राज्यसभा में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा ने सरकार पर आरोप लगाया, ‘’इनकम टैक्स रेड का समय और जगह बताती है कि यह सब टारगेटेड है.'' वहीं, जेटली ने कहा, ‘’ बेंगलूरू में कांग्रेस विधायकों की तलाशी नहीं ली गई, बल्कि सिर्फ डी के शिवकुमार के घर ही छापेमारी हुई है.’’

नई दिल्ली: कर्नाटक की राजधानी बेंगलूरु में राज्य के ऊर्जा मंत्री डी के शिवकुमार के घर आयकर विभाग की छापेमारी के मामले पर आज राज्यसभा में जमकर हंगामा हुआ है. राज्यसभा में कांग्रेस ने बीजेपी पर छापेमारी कराने का आरोप लगाया है. कांग्रेस के आरोपों पर वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि छापेमारी सिर्फ एक नेता के घर पर की गई है. गुजरात के कांग्रेस विधायकों के रिसॉर्ट पर कोई छापेमारी नहीं की गई है. कांग्रेस के हंगामे के कारण राज्यसभा की बैठक आज दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित हो गई है.

बेंगलूरु: कांग्रेस विधायकों वाले रिसॉर्ट पर नहीं, सिर्फ ऊर्जा मंत्री शिवकुमार के घर छापा- IT

राज्यसभा में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा ने सरकार पर आरोप लगाया, ‘’इनकम टैक्स रेड का समय और जगह बताती है कि यह सब टारगेटेड है.’’ उन्होंने कहा, ''क्यों कि शिवकुमार और उनके बेटे रिसॉर्ट में विधायकों की देखरेख कर रहे हैं, इसलिए उनपर छापा मारा गया है.'' शर्मा ने कहा कि सरकार अपने पावर का गलत इस्तेमाल कर रही है.

  कांग्रेस के आऱोपों का जवाब देते हुए वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा, ‘’ बेंगलूरू में कांग्रेस विधायकों की तलाशी नहीं ली गई. बल्कि सिर्फ डी के शिवकुमार के घर ही छापेमारी हुई है.’’ वहीं इस मामले पर पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा है कि नियम सबके लिए एक होते हैं. कांग्रेस के पापों का घड़ा अब भर चुका है.   आनंद शर्मा के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने भी सरकार पर अपनी पावर का गलत इस्तेमाल करने का आरोप लगाया. आजाद ने कहा, ''बीजेपी ने पहले कांग्रेस विधायकों को 15 करोड़ रुपए का ऑफर दिया और अब छापेमारी करके उनको डरा रही है. बता दें आयकर विभाग ने कर चोरी एक मामले से जुड़ी अपनी जांच के सिलसिले में आज कर्नाटक के ऊर्जा मंत्री डी के शिवकुमार के कर्नाटक और दिल्ली स्थित कई ठिकानों की तलाशी ली, जिनकी मेजबानी में यहां से निकट एक रिजॉर्ट में गुजरात के 44 कांग्रेस विधायक ठहरे हुए हैं. आज सुबह की गयी छापेमारी से अवगत एक अधिकारियों ने बताया कि आयकर विभाग के अधिकारियों की एक टीम मंत्री से पूछताछ के लिए समीपवर्ती इगलटन रिजॉर्ट पहुंची. कांग्रेस नेता रात को रिजॉर्ट में ही ठहरे हुए थे. अधिकारियों ने बताया, ‘‘रिजॉर्ट में छापेमारी नहीं हो रही है.’’ उन्होंने बताया कि केंद्रीय अर्धसैनिक बलों की मदद से आयकर विभाग के करीब 120 अधिकारियों का दल मंत्री और उनके परिवार के 39 ठिकानों पर छापे मार रहा है.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बहुत ही दुखद, उनका जाना...', पद्म विभूषण पंडवानी गायिका तीजन बाई के निधन पर PM मोदी की आई प्रतिक्रिया
'बहुत ही दुखद, उनका जाना...', पद्म विभूषण पंडवानी गायिका तीजन बाई के निधन पर PM मोदी की आई प्रतिक्रिया
'मेरी वफादारी पर सवाल उठाया गया', बंगाल TMC चीफ चंद्रिमा भट्टाचार्य ने क्यों छोड़ा ममता बनर्जी का साथ? खुद दिया जवाब
'मेरी वफादारी पर सवाल उठाया गया', बंगाल TMC चीफ चंद्रिमा भट्टाचार्य ने क्यों छोड़ा ममता बनर्जी का साथ? खुद दिया जवाब
ममता बनर्जी की बंगाल चीफ ने छोड़ा साथ तो भड़कीं दीदी, बागियों को दी चुनौती, कहा- 'मुझे रोकने के लिए तो मारना...'
ममता की बंगाल चीफ ने छोड़ा साथ तो भड़कीं दीदी, बागियों को दी चुनौती- 'मुझे रोकने के लिए तो मारना...'
'सुन रहे हो न विनोद', जब PM मोदी ने गुजरात में मंच से कहा तो तालियों की आवाज से गूंज उठा पांडाल, वीडियो
'सुन रहे हो न विनोद', जब PM मोदी ने गुजरात में मंच से कहा तो तालियों की आवाज से गूंज उठा पांडाल

वीडियोज

Ram Mandir Chori News | Shastrarth: राम जी का धन.राम जी की जमीन,लुटेरे ले गए छीन! | UP News | ABP
Ram Mandir Donation Scam | Champat Rai | Mahadangal:भंग होने जा रहा है पूरा राम मंदिर ट्रस्ट?
Ram Mandir Chori Update | Janhit: राम मंदिर Trust Meeting का अघोषित एजेंडा क्या है? | Ayodhya | SIT
Ayatollah Ali Khamenei Funeral | Last Journey | Trump | Iran: ताबूत में Khamenei, खौफ में Trump?
Khamenei Funeral: ईरान के 'सुप्रीम लीडर' का अंतिम सफर | Ali Khamenei Last Rites | Trump | Iran

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सुन रहे हो न विनोद', जब PM मोदी ने गुजरात में मंच से कहा तो तालियों की आवाज से गूंज उठा पांडाल, वीडियो
'सुन रहे हो न विनोद', जब PM मोदी ने गुजरात में मंच से कहा तो तालियों की आवाज से गूंज उठा पांडाल
15 से 20 नींद की गोली फिर पति को उतारा था मौत के घाट, आगरा हत्याकांड का राज आया सामने
15 से 20 नींद की गोली फिर पति को उतारा था मौत के घाट, आगरा हत्याकांड का राज आया सामने
ममता बनर्जी की बंगाल चीफ ने छोड़ा साथ तो भड़कीं दीदी, बागियों को दी चुनौती, कहा- 'मुझे रोकने के लिए तो मारना...'
ममता की बंगाल चीफ ने छोड़ा साथ तो भड़कीं दीदी, बागियों को दी चुनौती- 'मुझे रोकने के लिए तो मारना...'
पद्म विभूषण पंडवानी गायिका तीजन बाई का 70 साल की उम्र में निधन, कुछ समय से चल रही थीं बीमार, रायपुर एम्स में ली अंतिम सांस
पद्म विभूषण पंडवानी गायिका तीजन बाई का 70 साल की उम्र में निधन, कुछ समय से चल रही थीं बीमार, रायपुर एम्स में ली अंतिम सांस
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा पिटने वाले बॉलर्स, अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा पिटने वाले बॉलर्स, अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड
'नेतन्याहू को पता है असली बॉस कौन', ईरान से खींचतान के बीच डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान, इजरायली PM ने मांगा मिलने का समय
'नेतन्याहू को पता है बॉस कौन', ईरान से तनाव के बीच ट्रंप का बड़ा बयान, इजरायली PM ने मांगा मिलने का समय
लखनऊ में बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने दे दिया जीत का मंत्र, सांसद-विधायकों को सीधा संदेश
लखनऊ में बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने दे दिया जीत का मंत्र, सांसद-विधायकों को सीधा संदेश
पसीने से आती थी बू तो Gym से निकाला गया शख्स, फीस लौटाकर कहा- अब मत आइए, यूजर्स ने किया रिएक्ट
पसीने से आती थी बू तो Gym से निकाला गया शख्स, फीस लौटाकर कहा- अब मत आइए
Embed widget