एक्सप्लोरर

Opposition meeting: रिमोट वोटिंग मशीन को लेकर विपक्ष ने की बड़ी बैठक, TMC समेत ये पार्टियां नहीं हुईं शामिल

RVM: चुनाव आयोग ने 29 दिसंबर को कहा था कि उसने चुनाव में वोटरों की भागीदारी बढ़ाने के लिए घरेलू प्रवासी मतदाताओं के लिए रिमोट इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन का एक शुरुआती मॉडल तैयार किया है.

Delhi: रिमोट वोटिंग मशीन (RVM) को लेकर रविवार को दिल्ली में विपक्षी दलों की बड़ी बैठक हुई. विपक्षी दलों की इस बैठक में टीएमसी, समाजवादी पार्टी और एनसीपी जैसी प्रमुख पार्टियां में मौजूद नहीं थीं. बैठक के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने कहा कि अधिकतर विपक्षी दलों ने रिमोट इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (आरवीएम) पर निर्वाचन आयोग के प्रस्ताव का विरोध करने का फैसला किया है क्योंकि यह अधूरा है और पूर्ण नहीं है. 

उन्होंने बताया की इस बैठक में  कांग्रेस, जनता दल (यूनाइटेड), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा), मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा), नेशनल कॉन्फ्रेंस, झारखंड मुक्ति मोर्चा सहित अन्य दलों के नेताओं ने भाग लिया. 

TMC की अनुपस्थिति पर कहा 

टीएमसी की अनुपस्थिति पर दिग्विजय सिंह ने कहा कि हमें अभी तक पार्टी के रुख के बारे में पता नहीं है, लेकिन हम उनके विचार के बारे में चर्चा करेंगे और अपडेट करेंगे. सपा और राकांपा की अनुपस्थिति को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने कहा कि अखिलेश यादव और शरद पवार ने सहमति दी है. 

25 जनवरी को होगी फिर बैठक 

सीपीआई नेता डी राजा ने कहा कि आज की बैठक में शामिल सभी दल इस मुद्दे को कल चुनाव आयोग के समक्ष उठाएंगे. उन्होंने बताया कि इस मुद्दे पर विचार-विमर्श करने और आगे की सहमति प्राप्त करने के लिए 25 जनवरी को फिर बैठक होगी.  

आज बसपा सुप्रीमो मायावती ने भी ईवीएम की विश्वसनीयता का मुद्दा उठाया और बैठक में मायावती की अनुपस्थिति के बारे में पूछे जाने पर दिग्विजय ने कहा कि एक तरफ वह ईवीएम पर सवाल उठा रही हैं और दूसरी तरफ वह इसमें शामिल नहीं हो रही हैं. हर पार्टी को अपने विचार रखने का अधिकार है. 

RVM पर कल ECI की बैठक

चुनाव आयोग ने 29 दिसंबर को कहा था कि उसने चुनाव में वोटरों की भागीदारी बढ़ाने के लिए उसने घरेलू प्रवासी मतदाताओं के लिए रिमोट इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन का एक शुरुआती मॉडल तैयार किया है. 16 जनवरी को होने वाली बैठक में सभी राजनीतिक दलों के समक्ष इस मशीन का प्रदर्शन किया जाएगा. रिमोट वोटिंग मशीन का मकसद किसी को भी अपने वोटिंग अधिकार से वंचित नहीं रखना है.

ये भी पढ़ें: फ्लाइट में बुजुर्ग महिला पर पेशाब करने वाला शख्स अगर दोषी पाया गया तो क्या सजा मिलेगी?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: विनाशकारी 'साइक्लोन अर्नब' का आंध्र प्रदेश में तांडव, कहां कितना नुकसान, दिल्ली-NCR पर होगा असर
Explained: विनाशकारी 'साइक्लोन अर्नब' का आंध्र प्रदेश में तांडव, कहां कितना नुकसान, दिल्ली-NCR पर होगा असर
MLC Election Results 2026 LIVE: कर्नाटक में BJP की जीत, यूपी में 4 पर लहराया परचम-सपा को 1, पटना में उलटफेर
LIVE: कर्नाटक में BJP की जीत, यूपी में 4 पर लहराया परचम-सपा को 1, पटना में उलटफेर
Cyclone Arnab Live: IMD की अर्नब पर पैनी नजर, भारी बारिश और तूफान को लेकर अलर्ट
Live: IMD की अर्नब पर पैनी नजर, भारी बारिश और तूफान को लेकर अलर्ट
नाबालिग, पिता और दोस्त को निर्वस्त्र घुमाया, अब पुलिस ने आरोपियों की शर्ट उतरवाकर कराई परेड
नाबालिग, पिता और दोस्त को निर्वस्त्र घुमाया, अब पुलिस ने आरोपियों की शर्ट उतरवाकर कराई परेड

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्राजील चुनाव हारते ही देश छोड़कर US भागे फ्लावियो बोल्सोनारो, लूला बोले- 'शर्मनाक'
ब्राजील चुनाव हारते ही देश छोड़कर US भागे फ्लावियो बोल्सोनारो, लूला बोले- 'शर्मनाक'
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी MLC चुनाव हारी BJP! लखनऊ में भी सपा की बढ़त, गोरखपुर में बवाल
Live: वाराणसी MLC चुनाव हारी BJP! लखनऊ में भी सपा की बढ़त, गोरखपुर में बवाल
क्या ट्रंप की पार्टी चुनाव में खो देगी बहुमत? सामने आए सट्टेबाजी मार्केट के आंकड़े
क्या ट्रंप की पार्टी चुनाव में खो देगी बहुमत? सामने आए सट्टेबाजी मार्केट के आंकड़े
आयुष्मान खुराना की 'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
Bihar MLC Election Results: एमएलसी चुनाव में किसने मारी बाजी? पटना से दरभंगा तक जानें पूरा अपडेट
बिहार विधान परिषद चुनाव में किसने मारी बाजी? पटना से दरभंगा तक जानें पूरा अपडेट
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ खरगे के घर पर अब INDIA गठबंधन लाएगा 'महाभियोग', जानें प्लान
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ खरगे के घर पर अब INDIA गठबंधन लाएगा 'महाभियोग', जानें प्लान
दुनिया की सबसे कड़क शराब में 96% अल्कोहल, क्या इसे सीधे पी सकते हैं?
दुनिया की सबसे कड़क शराब में 96% अल्कोहल, क्या इसे सीधे पी सकते हैं?
Embed widget