एक्सप्लोरर

Opposition Meeting: ‘हम सभी परिवार की तरह, मिलकर लड़ेंगे’, पटना में विपक्ष की बैठक से पहले क्या कुछ बोलीं ममता बनर्जी?

Opposition Meeting In Patna: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए विपक्ष को एकजुट करने के मकसद से बुलाई गई बैठक में पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी पटना पहुंच चुकी हैं.

Lok Sabha Elections 2024: अगले साल 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए सभी पार्टियां इसकी तैयारियों में लगी हुई हैं. वहीं, सत्ताधारी बीजेपी को रोकने के लिए विपक्ष को एकजुट करने की कोशिशें भी लगातार की जा रही हैं. इसी क्रम में शुक्रवार (23 जून) को पटना में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विपक्ष की बैठक बुलाई है.

बैठक में हिस्सा लेने के लिए ममता बनर्जी पटना पहुंच चुकी हैं. उन्होंने आरजेडी के अध्यक्ष लालू यादव से मुलाकात भी की है. उन्होंने कहा, "मैं बिहार की जनता का धन्यवाद देना चाहती हूं. मैं लालू जा का बहुत सम्मान करती हूं. आज लालू जी से मुलाकात की तो मुझे उनसे मिलके लगा कि अभी भी लालू जी की सेहत बहुत बढ़िया है. वह हमेशा ही मुझे बहुत सम्मान देते हैं."

विपक्ष की बैठक पर बोलते हुए सीएम ममता ने कहा, "हम यहां इसलिए आए हैं ताकि हम सभी एक साथ मिलकर लड़ें, हम सभी एक परिवार की तरह हैं." वहीं, अरविंद केजरीवाल के अध्यादेश वाले मामले पर उन्होंने कहा, "हम अभी इस बारे में कुछ भी नहीं कहेंगे कल की मीटिंग में यह तय होगा."

टीएमसी प्रवक्ता रिजु दत्ता ने कहा है कि पार्टी प्रमुख और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और महासचिव अभिषेक बनर्जी देश के लिए और लोकतंत्र को बचाने के लिए विपक्ष की बैठक में जा रहे हैं. उन्होंने ये भी कहा कि राष्ट्रहित को ध्यान में रखते हुए हमें के चुनावों में बीजेपी को खत्म करना होगा.

‘लोकसभा चुनाव से पहले अच्छी शुरूआत’

वहीं, द हिंदू की रिपोर्ट के मुताबिक, टीएमसी ने विपक्ष की बैठक को लोकसभा चुनाव से पहले एक अच्छी शुरूआत बताया है. टीएमसी से राज्यसभा सांसद डेरेक ओ’ ब्रायन ने कहा, “ये एक अच्छी शुरूआत है. देश के संविधान को बचाने के लिए सभी दल एक ही जगह पर होंगे. अभी के लिए हमारे पास एक तारीख, एक जगह और एक समझौता है कि सभी पार्टियों के प्रमुख इस बैठक में हिस्सा लेंगे.”

उन्होंने आगे कहा, “इसके बाद की तारीख और जगह पटना में ही तय किए जाएगा. इसके अलावा, अटकलें लगाना किसी के लिए भी उचित नहीं है.” समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक टीएमसी नेता सुखेंदु शेखर रॉय का कहना है कि बैठक में लक्ष्य ये सुनिश्ति करना होना चाहिए कि विपक्षी एकता जल्दी से जल्दी आकार ले क्योंकि 2024 के लोकसभा चुनाव में अब एक साल से भी कम समय बचा है.

विपक्ष की बैठक में ये नेता होंगे शामिल

बिहार के मुख्यमंत्री और जेडीयू अध्यक्ष नीतीश कुमार की ओर से पटना में बुलाई गई विपक्ष की बैठक में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के शामिल होने की भी संभावना है. इसके अलावा, ममता बनर्जी अपने भतीजे अभिषेक बनर्जी के साथ पहुंच रही हैं.

वहीं, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन, दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल, एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार, पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती और झारखंड के मुख्यमंत्री और झाखंड मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष हेमंत सोरेन भी इस बैठक में हिस्सा के लिए पहुंच रहे हैं.

[द हिंदू और पीटीआई के इनपुट के साथ]   

ये भी पढ़ें: Maharashtra: अजित पवार बोले- 'नीतीश कुमार, ममता बनर्जी, अरविंद केजरीवाल...से बड़े नेता हैं शरद पवार'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सरकार में आए तो खत्म करेंगे नशा', गोवा की जनता से कांग्रेस ने किए ये 5 बड़े वादे
'सरकार में आए तो खत्म करेंगे नशा', गोवा की जनता से कांग्रेस ने किए ये 5 बड़े वादे
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त
'16 महीने में...', CM रेवंत का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों पर बड़ा ऐलान
'16 महीने में...', CM रेवंत का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों पर बड़ा ऐलान
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget