एक्सप्लोरर

Maharashtra: अजित पवार बोले- 'नीतीश कुमार, ममता बनर्जी, अरविंद केजरीवाल...से बड़े नेता हैं शरद पवार'

Ajit Pawar News: एनसीपी नेता अजित पवार का ये बयान पटना में विपक्षी दलों की होने वाली बैठक से पहले आया है. वो मुंबई में एनसीपी के 24वें स्थापना दिवस कार्यक्रम में अपनी बात रख रहे थे.

Loks Sabha Election 2023: लोकसभा चुनाव नजदीक आ रहा है ऐसे में विपक्षी पार्टियां एकजुट होने की पूरी कोशिश कर रहीं हैं. इस बीच राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के वरिष्ठ नेता और महाराष्ट्र में विपक्ष के नेता अजित पवार ने बुधवार (21जून) को कहा कि उनकी पार्टी के प्रमुख शरद पवार जनता दल (यूनाइटेड) प्रमुख नीतीश कुमार, तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) प्रमुख ममता बनर्जी और आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और अन्य नेताओं से बड़े नेता हैं. अजित पवार की यह टिप्पणी तब आयी जब दो दिन बाद 23 जून को पटना में विपक्षी दलों की अहम बैठक होनी है.

मुंबई में एनसीपी के 24वें स्थापना दिवस कार्यक्रम में बोले अजित पवार

मुंबई में एनसीपी के 24वें स्थापना दिवस कार्यक्रम में अजित पवार ने जरूरत पड़ने पर आत्मनिरीक्षण और परिवर्तन की आवश्यकता को भी रेखांकित किया. उन्होंने पूछा- 'अगर (पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री) ममता बनर्जी, (दिल्ली के मुख्यमंत्री) अरविंद केजरीवाल, (आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री) जगन मोहन रेड्डी, तेलुगुदेशम पार्टी (तेदेपा) नेता एन. चंद्रबाबू नायडू, तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने-अपने राज्यों में अपने दम पर जीत हासिल कर सकते हैं...शरद पवार उन सभी से बड़े नेता हैं. एनसीपी (महाराष्ट्र को अपने बल पर जीतने के) लक्ष्य की दिशा में काम क्यों नहीं कर सकती है."

जरूरत पड़ने पर बदलाव लाना होगा- अजित पवार

साथ ही उन्होंने कहा कि आत्मनिरीक्षण जरूरी है और जरूरत पड़ने पर बदलाव लाना होगा. एनसीपी महाराष्ट्र में महा विकास आघाडी (एमवीए) गठबंधन का हिस्सा है. इसमें शिवसेना और कांग्रेस भी सहयोगी घटक हैं. अजित पवार की यह टिप्पणी पटना में विपक्षी दलों की प्रस्तावित बैठक से दो दिन पहले आई है. पटना में 23 जून को 17 विपक्षी दलों का महासम्मेलन होने वाला है.

ये भी पढें- Maharashtra: पूर्व CM उद्धव ठाकरे के काफिले से हटाई गईं 'एक्स्ट्रा' गाड़ियां, इस पर पार्टी ने कह दी ऐसी बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'इडियट को इडियट कहना...', राहुल गांधी को मिला नोटिस तो भड़के संजय राउत
'इडियट को इडियट कहना...', राहुल गांधी को मिला नोटिस तो भड़के संजय राउत
मुंबई में नौसेना के नाविक ने पत्नी और दो बच्चों के साथ की खुदकुशी! जांच जारी
मुंबई में नौसेना के नाविक ने पत्नी और दो बच्चों के साथ की खुदकुशी! जांच जारी
कांवड़ यात्रा में पहुंचे नितेश राणे, बोले- 'मैं मुंब्रा में दाखिल...'
कांवड़ यात्रा में पहुंचे नितेश राणे, बोले- 'मैं मुंब्रा में दाखिल...'
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget