एक्सप्लोरर

Opposition Meeting: विपक्षी दलों की बैठक से पहले बेंगलुरु में नीतीश कुमार के खिलाफ लगे पोस्टर, बताया अस्थिर पीएम उम्मीदवार

Opposition Meeting: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अगुवाई में ही विपक्षी दलों की पहली बैठक हुई थी, जिसके बाद अब बेंगलुरु में उन्हें अस्थिर पीएम उम्मीदवार बताने वाले पोस्टर लगाए गए हैं.

Opposition Meeting: बेंगलुरु में विपक्षी दलों की अहम बैठक होने जा रही है, जिसमें शरद पवार समेत तमाम बड़े विपक्षी नेता शामिल हो रहे हैं. इस बैठक से पहले पूरा बेंगलुरु पोस्टरों से पट गया, जिसमें विपक्ष को एकजुट बताया गया है. हालांकि इन्हीं पोस्टरों के बीच देर रात कुछ ऐसे पोस्टर भी लगा दिए गए, जिनमें नीतीश कुमार पर निशाना साधा गया था. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ही विपक्षी एकता की पहल की थी, जिसके बाद देर रात लगे पोस्टरों में उन्हें एक अस्थिर पीएम उम्मीदवार बताया गया. ऐसी ही कई और बड़े पोस्टर भी बेंगलुरु में लगे दिखे. 

सुल्तानगंज ब्रिज की भी तस्वीर
नीतीश कुमार को अस्थिर पीएम उम्मीदवार बताने के अलावा एक और पोस्टर लगा देखा गया, जिसमें सुल्तानगंज के पुल की तस्वीर लगी थी. ये पुल कुछ ही दिन पहले टूटकर नदी में गिर गया था. पोस्टर में पहले नीतीश कुमार का स्वागत किया गया है और उसके बाद लिखा गया है कि बिहार को नीतीश कुमार ने उजड़ने का गिफ्ट दिया है. पोस्टर में घटना की तारीख का भी जिक्र किया गया है. पोस्टर में उनके इस्तीफे की भी बात कही गई है. 

पोस्टर लगाने वाले की तलाश जारी
विपक्षी एकता के पोस्टरों के बीच नीतीश कुमार की आलोचना वाले पोस्टर लगाने वालों की तलाश शुरू हो चुकी है. पुलिस सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों की पहचान करने में जुटी है. सवाल ये भी उठ रहा है कि रातोंरात कैसे ये बड़े-बड़े पोस्टर लगा दिए गए. फिलहाल पुलिस ने सुबह-सुबह ऐसे सभी पोस्टरों को निकाल दिया है. बाकी जगहों पर भी देखा जा रहा है कि कहीं ऐसे पोस्टर न लगे हों. 

बता दें कि बेंगलुरु में तमाम बड़े विपक्षी नेता जुटे हैं, जिसके बाद आज बैठक का अहम और दूसरा दिन है. बेंगलुरु में इस बैठक को लेकर पिछले कई दिनों से तैयारियां चल रही थीं, पूरे शहर में तमाम बड़े विपक्षी नेताओं के पोस्टर लगे हैं. जिनमें विपक्षी एकता की बात कही गई है. 

ये भी पढ़ें - NDA Vs Opposition Meet: आज बेंगलुरु में विपक्ष की बैठक में शामिल होंगे शरद पवार, मुंबई से हुए रवाना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अंधभक्त कौन? लोकसभा में राहुल गांधी ने किया एक्सप्लेन, मचा हंगामा
अंधभक्त कौन? लोकसभा में राहुल गांधी ने किया एक्सप्लेन, मचा हंगामा
Monsoon Session 2026 Day 8 LIVE: 'अमित शाह में हिम्मत नहीं, संसद में आकर बैठ सकें', लोकसभा में बरसे राहुल गांधी
LIVE: 'अमित शाह में हिम्मत नहीं, संसद में आकर बैठ सकें', लोकसभा में बरसे राहुल गांधी
राहुल गांधी ने संसद में ऐसा कौन सा शब्द बोला, जिस पर मच गया बवाल?
राहुल गांधी ने संसद में ऐसा कौन सा शब्द बोला, जिस पर मच गया बवाल?
'छात्रों का गुस्सा जायज...', संसद में भड़के राहुल गांधी, स्पीकर ने टोका- 'आप...'
'छात्रों का गुस्सा जायज...', संसद में भड़के राहुल गांधी, स्पीकर ने टोका- 'आप...'

वीडियोज

Badshah और Isha Rikhi के रिश्ते में आई दरार? Cryptic Post के बाद बढ़ीं Separation की चर्चाएं
सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'किसी का बाप भी...', आरक्षण हटाओ आंदोलन पर मोदी सरकार के मंत्री की चेतावनी
'किसी का बाप भी...', आरक्षण हटाओ आंदोलन पर मोदी सरकार के मंत्री की चेतावनी
कंगना रनौत के विवादित बयान पर पप्पू यादव, 'PM Gen-Z को…'
कंगना रनौत के विवादित बयान पर पप्पू यादव, 'PM Gen-Z को…'
‘भारतीय सेना आकर हमें...’, PoK से किसने भेजा भारत को तगड़ा मैसेज?
‘भारतीय सेना आकर हमें...’, PoK से किसने भेजा भारत को तगड़ा मैसेज?
उम्र से बड़े वैभव सूर्यवंशी के संस्कार, एयरपोर्ट पर किसके छुए पैर? देखें वीडियो 
उम्र से बड़े वैभव सूर्यवंशी के संस्कार, एयरपोर्ट पर किसके छुए पैर?
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर बोले राजा चौधरी, बेटी के इब्राहिम अली संग अफेयर के रूमर्स पर कही ये बात
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर छलका राजा चौधरी का दर्द
अचानक संसद क्यों पहुंचे NSA अजीत डोभाल, क्या है बड़ी वजह?
अचानक संसद क्यों पहुंचे NSA अजीत डोभाल, क्या है बड़ी वजह?
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
ऑस्ट्रेलिया में पढ़ना है? यहां मिल रही स्कॉलरशिप
ऑस्ट्रेलिया में पढ़ना है? यहां मिल रही स्कॉलरशिप
Embed widget