एक्सप्लोरर

Opposition Meeting: सोनिया गांधी ने विपक्षी दलों को डिनर पर बुलाया, केजरीवाल की आम आदमी पार्टी को भी गया कॉल

Opposition Meeting News: इससे पहले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 23 जून को पटना में विपक्षी दलों की बैठक बुलाई थी, जिसमें 15 विपक्षी दल शामिल हुए थे.

Opposition Party Meeting News: कांग्रेस की ओर से बुलाई गई विपक्षी दलों की बैठक के लिए 24 पार्टियों को आमंत्रित किया गया है, जिसमें आम आदमी पार्टी भी शामिल है. कांग्रेस ने आप को भी कॉल करके मीटिंग में शामिल होने के लिए बुलाया है. 18 जुलाई को बेंगलुरु में मीटिंग होगी और उससे एक दिन पहले डिनर रखा गया है. 

अगले साल 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी से मुकाबला करने के लिए विपक्षी दलों को इकट्ठा करने के मकसद से यह बैठक की जा रही है. इससे पहले बिहार के मुख्यमंत्री और जेडीयू प्रमुख नीतीश कुमार ने 23 जून को पटना में विपक्षी दलों की बैठक बुलाई थी, जिसमें 15 पार्टियों ने हिस्सा लिया था.

इन पार्टियों को भी भेजा गया निमंत्रण
एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, सूत्रों ने दावा किया कि इस बार की मीटिंग में 8 और पार्टियां भी शामिल होने वाली हैं. मीटिंग के लिए मरुमालारची द्रविड़ मुनेत्र काजगम (MDMK), कोंगू देसा मक्कल काटची (KDMK), विदुथलाई चिरुथैगल काटची (VCK), रेवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी (RSP), ऑल इंडिया फॉर्वर्ड ब्लॉक, इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग, केरल कांग्रेस (जोसेफ) और केरल कांग्रेस (मनी) को भी आमंत्रित किया गया है.
 

खरगे बोले, सफल रही थी पिछली बैठक
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने विपक्षी दलों को मीटिंग के लिए आमंत्रित करते हुए कहा कि पिछली बैठक सफल रही थी और कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई. जरूरी है कि इस तरह की चर्चाएं आगे भी होती रहनी चाहिए.

पटना में हुए मीटिंग में आप की तरफ से दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, राज्यसभा सांसद संजय सिंह और राघव चड्ढा शामिल हुए थे. इस दौरान, केजरीवाल ने दिल्ली में अधिकारियों की पोस्टिंग और ट्रांसफर से जुड़े मामले में केंद्र के अध्यादेश का मुद्दा उठाया था.

यह भी पढ़ें:

Brij Bhushan Sharan Singh: माइक तोड़ा, महिला रिपोर्टर से बृजभूषण सिंह ने की बदसलूकी, स्वाति मालीवाल ने बताया गुंडा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PAK सेना से बदला लेने की साजिश? TTP समर्थक संदिग्ध गिरफ्तार
PAK सेना से बदला लेने की साजिश? TTP समर्थक संदिग्ध गिरफ्तार
Xप्लेन: भारतीय मार्केट के लिए Gen Z आबादी कितनी बड़ी संपत्ति है?
भारतीय मार्केट के लिए Gen Z कितनी बड़ी संपत्ति है?
स्वतंत्रता दिवस: पुतिन-मैक्रों की बधाई, दुनिया के किन नेताओं ने भेजा संदेश?
स्वतंत्रता दिवस: पुतिन-मैक्रों की बधाई, दुनिया के किन नेताओं ने भेजा संदेश?
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
'गदर' नहीं, ये है भारत-पाकिस्तान बंटवारे की सबसे वॉयलेंट फिल्म, कमाया था 72% प्रॉफिट
'गदर' नहीं, ये है भारत-पाकिस्तान बंटवारे की सबसे वॉयलेंट फिल्म, कमाया था 72% प्रॉफिट
30 टेस्ट, 30 वेन्यू, यशस्वी जायसवाल के नाम अनोखा रिकॉर्ड; सचिन के नक्शेकदम पर
30 टेस्ट, 30 वेन्यू, यशस्वी जायसवाल के नाम अनोखा रिकॉर्ड; सचिन के नक्शेकदम पर
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
Video: लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
Embed widget