एक्सप्लोरर

Air India Flight: गाली-गलौज, मारपीट, सिगरेट पीने से रोकने पर तोड़ा फ्लाइट का गेट, एयर इंडिया विमान में विदेशी यात्री ने काटा बवाल

Passenger misbehaved in Flight: पीड़ित क्रू मेंबर आदित्य कुमार ने कहा कि टोरोंटो से दिल्ली जा रहे यात्री महेश पंडित ने फ्लाइट में इतना बवाल काटा कि 10 पैसेंजर के साथ मिलकर उसको काबू में किया जा सका.

Passenger Misbehaved Crew Member: बीते कुछ महीनों में फ्लाइट में यात्रियों द्वारा क्रू मेंबर्स के साथ बदसलूकी के कई मामले सामने आए हैं. एयर इंडिया की फ्लाइट का ऐसा ही एक और मामला सामने आया है. टोरंटो से दिल्ली आ रही फ्लाइट में क्रू मेंबर के साथ गाली-गलौज और बदतमीजी करने, फ्लाइट में सिगरेट पीने और टॉयलेट का गेट तोड़ने के आरोप में पैसेंजर के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. यह यात्री नेपाल का नागरिक है और इसका नाम महेश पंडित बताया जा रहा है.

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, फ्लाइट में ट्रैवल कर रहे इस यात्री ने क्रू मेंबर्स को गाली दी और फ्लाइट के अंदर सिगरेट पीने पर रोका गया तो हंगामा करना शुरू कर दिया. इसके बाद बड़ी मुश्किल से उसको काबू में किया गया. आरोपी यात्री के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है. उस पर फ्लाइट के टॉयलेट का दरवाजा तोड़ने का भी आरोप है.

तोड़ा फ्लाइट के टॉयलेट का गेट
एफआईआर के मुताबिक, पीड़ित क्रू मेंबर आदित्य कुमार ने कहा कि टोरोंटो से दिल्ली जा रहे यात्री महेश पंडित ने पहले अपनी सीट बदल ली और फिर क्रू मेंबर के साथ गाली-गलौज करने लगा. इसके बाद, फ्लाइट के टॉयलेट में जाकर सिगरेट पीने लगा और जैसे ही टॉयलेट का दरवाजा खोला गया तो उसने क्रू मेंबर को धक्का मारा और फिर अपनी सीट की तरफ भाग गया. इसके बाद उसने फ्लाइट में हंगामा शुरू कर दिया और टॉयलेट के गेट 3F-RC को भी तोड़ दिया. 

10 पैसेंजर के साथ क्रू मेंबर ने आरोपी यात्री को काबू में किया
क्रू मेंबर ने कहा कि यात्री की हरकतों के बारे में कैप्टन को बताया गया. इसके बाद क्रू मेंबर और यात्रियों ने मिलकर उसको काबू में किया. उन्होंने बताया कि आरोपी यात्री इतना ज्यादा बेकाबू हो गया था कि 10 पैसेंजर की मदद से उसको काबू में किया जा सका. उन्होंने बताया कि बाद में यह भी पता चला कि उसने दूसरे यात्रियों के साथ मारपीट करने की भी कोशिश की थी.

पहले भी हो चुके हैं फ्लाइट में क्रू मेंबर के साथ बदसलूकी के ऐसे मामले
बीते कुछ महीनों में फ्लाइट में इस तरह के मामले काफी बढ़ गए हैं. इससे पहले मई महीने में भी एयर इंडिया की फ्लाइट का ऐसा ही मामला सामने आया था. इस दौरान, एक यात्री ने क्रू मेंबर्स के साथ गाली-गलौज के बाद उन पर हमला कर दिया था. अप्रैल में ही इसी तरह का मामला देखने को मिला था.

यह भी पढ़ें:

लोकसभा चुनाव: क्या राहुल गांधी की जगह प्रियंका गांधी दे सकती हैं पीएम मोदी को टक्कर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
'थैंक्यू फ्रैंड्स', PM मोदी ने देर रात जारी Video में की यूथ के प्यार और समर्थन की तारीफ, जानें क्या कहा?
'थैंक्यू फ्रैंड्स', PM मोदी ने देर रात जारी Video में की यूथ के प्यार और समर्थन की तारीफ, जानें क्या कहा?
छात्र प्रदर्शनकारियों के समर्थन में उतरे ओवैसी, कहा- केन्द्र सरकार उन्हें दबाए नहीं, बल्कि...
छात्र प्रदर्शनकारियों के समर्थन में उतरे ओवैसी, कहा- केन्द्र सरकार उन्हें दबाए नहीं, बल्कि...
NTA ने निकाली 4 सीनियर जनरल मैनेजर पद पर भर्ती, 16 यंग प्रोफेशनल्स की होगी नियुक्ति
NTA ने निकाली 4 सीनियर जनरल मैनेजर पद पर भर्ती, 16 यंग प्रोफेशनल्स की होगी नियुक्ति

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget