एक्सप्लोरर

Operation Sindoor: 'ऑपरेशन सिंदूर करके भारत ने दिखा दिया...', शहबाज शरीफ की आंखें खोल देंगी ब्रिटिश एक्सपर्ट की ये बातें

ब्रिटिश एक्सपर्ट का मानना है कि 2016 की सर्जिकल स्ट्राइक और 2019 की बालाकोट एयर स्ट्राइक भारत की पारंपरिक 'स्ट्रैटेजिक रेस्ट्रेंट' नीति से अलग थे. ऑपरेशन सिंदूर ने इसे एक कदम और आगे बढ़ाया.

Operation Sindoor: भारत और पाकिस्तान के बीच 4 दिन तक चले सैन्य संघर्ष के बाद सीजफायर की घोषणा कर दी गई. इस दौरान भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ जवाबी कार्रवाई करते हुए ताबड़तोड़ हमले किए. ऑपरेशन सिंदूर को लेकर किंग्स कॉलेज लंदन में अंतर्राष्ट्रीय संबंधों के सीनियर लेक्चरर डॉ. वाल्टर लैडविग ने NDTV को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि ऐसा पहली बार हो हुआ है, जब दो परमाणु हथियार संपन्न देश परस्पर सैन्य संघर्ष में शामिल हुए, जिनमें लगातार हवाई हमले और जवाबी हमले हुए.

ब्रिटिश एक्सपर्ट के अनुसार, यह घटना वैश्विक सुरक्षा परिदृश्य को बदलने वाली है क्योंकि अब तक परमाणु राष्ट्रों के बीच ऐसे खुले संघर्ष का कोई ऐतिहासिक उदाहरण नहीं था. वे कहते हैं, 'हम इस समय सैन्य रणनीति के एक नए क्षेत्र में हैं और आने वाले दशकों में इसका अध्ययन किया जाएगा.'  उनकी ये बातें पड़ोसी मुल्क के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की आंखे खोलने के लिए काफी है कि भारत ने न केवल पाकिस्तानी सैन्य कार्रवाई को मुंहतोड़ जवाब दिया, बल्कि उसके सैन्य ठिकानों को तबाह भी किया है.

पहलगाम हमले का जवाब है ऑपरेशन सिंदूर

22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 पर्यटकों की मौत के बाद भारत ने 6-7 मई की मध्यरात्रि को पाकिस्तान और पीओके में नौ आतंकी ठिकानों को निशाना बनाते हुए सटीक मिसाइल हमले किए. इस ऑपरेशन को कोडनेम दिया गया ऑपरेशन सिंदूर. डॉ. लैडविग के अनुसार, यह भारत की सैन्य रणनीति में एक बड़ा बदलाव है. वे इसे "calibrated force" (कैलिब्रेटेड बल) कहते हैं, जिसमें उद्देश्य आतंकवादियों को दंडित करना था न कि विस्तृत युद्ध शुरू करना.

भारत की सैन्य नीति में बदलाव की झलक 

डॉ. लैडविग का मानना है कि 2016 की सर्जिकल स्ट्राइक और 2019 के बालाकोट हवाई हमले भारत की पारंपरिक 'स्ट्रैटेजिक रेस्ट्रेंट' नीति से अलग थे और ऑपरेशन सिंदूर ने इसे एक कदम आगे बढ़ाया. उन्होंने कहा कि अगर हम 2016 की सर्जिकल स्ट्राइक से शुरुआत करें तो ये कार्रवाइयां धीरे-धीरे सार्वजनिक होती गईं. 2019 बालाकोट स्ट्राइक एक टर्निंग पॉइंट था और अब ऑपरेशन सिंदूर दिखाता है कि भारत एकाधिक लक्ष्यों पर बहु-स्तरीय और बहु-आयामी हमला करने में सक्षम है.

न्यूक्लियर संपन्न दो देशों के बीच पहला ऐसा उदाहरण

डॉ. लैडविग ने कहा कि इस तरह के हवाई हमले और जवाबी कार्रवाई का कोई उदाहरण परमाणु युग में नहीं मिलता. यहां तक कि 1960 के दशक में रूस और चीन की लड़ाइयां भी जमीन तक सीमित थीं. पाकिस्तान की तरफ से जवाबी गोलाबारी के बाद तीन रातों तक भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव रहा, जो अंततः 10 मई को सैन्य कार्रवाई रोकने की आपसी सहमति पर खत्म हुआ.

क्या यह वैश्विक चिंता का विषय है? 

प्रोफेसर लैडविग से जब पूछा गया कि क्या यह वैश्विक चिंता का विषय है. इस दौरान उन्होंने कहा कि अगर दो परमाणु शक्तियां परस्पर हमलों में शामिल हो और परिस्थिति नियंत्रण से बाहर हो जाए तो इसके अंतरराष्ट्रीय परिणाम गंभीर हो सकते हैं. प्रोफेसर लैडविग ने भारत सरकार की उस नीति को रेखांकित किया जिसमें अब डोजियर या न्यायालयीय सबूत जुटाने की बाध्यता को खत्म कर दिया गया है. उनका कहना है कि अगर आप उन्हें सुरक्षित पनाहगाह देने से रोक नहीं सकते तो हम तय करेंगे कि हम सैन्य रूप से प्रतिक्रिया देंगे. यही आज की नीति है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest LIVE: धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफा, गृह मंत्री का बयान... पीएम आवास के बाहर अड़ी कांग्रेस, RAF-CRPF की तैनाती
LIVE: धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफा, गृह मंत्री का बयान... PM आवास के बाहर अड़ी कांग्रेस, RAF-CRPF की तैनाती
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
स्टूडेंट्स पर लाठीचार्ज के खिलाफ राहुल-प्रियंका का मार्च, पीएम आवास के बाहर इस्तीफा दो के नारे
'शिक्षा मंत्री इस्तीफा दो', PM आवास के बाहर राहुल-प्रियंका का मार्च-नारेबाजी, बढ़ाई गई सुरक्षा
'अगर जरूरत पड़ी तो मैं खुद...', CJP के प्रदर्शन को लेकर ममता का बड़ा ऐलान, INDIA गठबंधन को ये संदेश
'अगर जरूरत पड़ी तो मैं खुद...', CJP के प्रदर्शन को लेकर ममता का बड़ा ऐलान, INDIA गठबंधन को ये संदेश

वीडियोज

Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'
Lock Upp 2: Shreya Kalra ने Ram Kapoor के Kiss पर जताई नाराजगी, कहा- ‘बिना Consent दोबारा मत करना’
CJP Protest: चलो संसद के बीच अरविंद केजरीवाल 'MISSING'! |ABPLIVE
DGP की '​मौत मिस्ट्री'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Explained: चार शादी, तीन तलाक और बेटी को आधी प्रॉपर्टी समेत बहुत कुछ! MP का UCC बिल कैसे शरीयत बदल देगा?
चार शादी, तीन तलाक, बेटी को आधी प्रॉपर्टी! MP UCC बिल कैसे शरीयत बदलेगा?
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
Explained: 118 पुलिसकर्मी और 60 प्रदर्शनकारी घायल! भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे.. दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं?
60 प्रदर्शनकारी घायल, भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे! दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं
सरकार से फिर बात करने जाएंगे अभिजीत दीपके? CJP चीफ बोले- अब हम नहीं उनको यहां आना होगा
सरकार से फिर बात करने जाएंगे अभिजीत दीपके? CJP चीफ बोले- अब हम नहीं उनको यहां आना होगा
Embed widget