एक्सप्लोरर

'ऑपरेशन सिंदूर भारत को चुनौती देने वालों को करारा जवाब', CM संग हाई लेवल मीटिंग में बोले अमित शाह

India Strikes in Pakistan: पाकिस्तान में एयर स्ट्राइक के बाद बुधवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नेपाल और पाकिस्तान बॉर्डर से सटे राज्यों के मुख्यमंत्रियों की एक बैठक बुलाई.

India Strikes: ऑपरेशन सिंदूर के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार (7 मई, 2025) को राज्यों के मुख्यमंत्रियों की एक बैठक बुलाई. उन्होंने कहा कि जो लोग भारत के बॉर्डर पर उकसावे की कार्रवाई करते हैं, जो हमारी सेना को ललकारते हैं और जो हमारे निर्दोष लोगों की जान लेते हैं. ऐसे लोगों को ऑपरेशन सिंदूर के जरिए मुंहतोड़ जवाब दिया गया है.

अमित शाह के साथ बैठक में पाकिस्तान और नेपाल से सटे राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने पाकिस्तान में की गई एयर स्ट्राइक को लेकर पीएम मोदी और भारतीय सेना का आभार जताया. अमित शाह ने कहा कि पहलगाम आतंकी हमले को नजरअंदाज किए बिना ऑपरेशन सिंदूर के जरिए उचित जवाब दिया गया, जिससे दुनिया को एक कड़ा संदेश गया. ऑपरेशन सिंदूर भारत को चुनौती देने वालों को करारा जवाब है.

'आतंकवाद के प्रति मोदी सरकार की जीरो टॉलरेंस की नीति स्पष्ट'
विशेष खुफिया जानकारी के आधार पर भारतीय सशस्त्र बलों ने आतंकवाद विरोधी अभियान शुरू कर सीमा पार आतंकवादी ढांचे को निशाना बनाया. अमित शाह ने इसे आतंकवाद के प्रति मोदी सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति का स्पष्ट प्रदर्शन बताया. गृह मंत्रालय के अनुसार अमित शाह की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय बैठक में शामिल हुए पाकिस्तान और नेपाल की सीमा से लगे सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने इस ऑपरेशन के लिए पीएम मोदी के साथ सशस्त्र बलों को बधाई दी.

भारतीय सेना ने पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में बुधवार को 9 आतंकवादी कैंपों पर एयर स्ट्राइक कर कई आतंकियों को मार गिराया. ये एयर स्ट्राइक सबसे पहले पीओके के मुजफ्फराबाद स्थित लश्कर के सवाई नाला ट्रेनिंग सेंटर में की गई. पहलगाम हमले के आतंकियों ने यहीं ट्रेनिंग ली थी. इसके बाद कोटली, बरनाला कैंप, अब्बास कैंप, सियालकोट के सरजल कैंप, हिजबुल महमूना जाया कैंप, मुरीदके के मरकज तैयबा कैंप और जैश के हेडक्वार्टर मस्जिद सुभान अल्लाह बहावलपुर कैंप को निशाना बनाया गया.

 ये भी पढ़ें:

ऑपरेशन सिंदूर: 'न भूलते हैं, न माफ करते हैं', 22 अप्रैल से 7 मई , किस दिन लिखी गई हमले की पटकथा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का खुलासा, 'पाकिस्तान पर फोकस था, लेकिन चीन...'
पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का खुलासा, 'पाकिस्तान पर फोकस था, लेकिन चीन...'
Xप्लेन: 3000 नौकरियां बचीं पर विवाद बरकरार, झारखंड भर्ती मामले में अब आगे क्या होगा?
Xप्लेन: 3000 नौकरियां बचीं पर विवाद बरकरार, झारखंड भर्ती मामले में अब आगे क्या होगा?
असम के बाढ़ पीड़ितों के साथ खड़े हुए द ग्रेट खली, शिवसागर का किया दौरा
असम के बाढ़ पीड़ितों के साथ खड़े हुए द ग्रेट खली, शिवसागर का किया दौरा

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का खुलासा, 'पाकिस्तान पर फोकस था, लेकिन चीन...'
पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का खुलासा, 'पाकिस्तान पर फोकस था, लेकिन चीन...'
दिल्ली का गिरा न्यूनतम तापमान, जारी रहेगा बारिश का दौर, जानें अपडेट
दिल्ली का गिरा न्यूनतम तापमान, जारी रहेगा बारिश का दौर, जानें अपडेट
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
9W LED vs 60W bulb : 9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
Aaj Ka Panchang 21 August 2026: आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
Embed widget