एक्सप्लोरर

Presidential Election 2022: राष्ट्रपति चुनाव के लिए 98 लोगों ने भरा पर्चा, सिर्फ दो ही हुए क्वालीफाई, जानिए वजह

Presidential Candidate: आगामी राष्ट्रपति चुनाव के लिए 98 लोगों ने पर्चा भरा था. इनमें से सिर्फ दो उम्मीदवारों का नामांकन सही पाया गया है. बाकी 96 लोगों के नामांकन रद्द कर दिए गए.

President Election: राष्ट्रपति चुनाव 2022 (President Election) के लिए 98 लोगों ने पर्चा भरा था जिसमें से केवल 2 उम्मीदवार ही बचे हैं. नामांकन और जांच की प्रक्रिया ख़त्म होने के बाद बाक़ी अभी लोगों के पर्चे ख़ारिज़ कर दिए गए. 2 जुलाई तक नाम वापस लेने की आख़िरी तारीख़ है. चुनाव के पीठासीन अधिकारी (Presiding Officer) की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, 29 जून को नामांकन की आख़िरी तारीख खत्म होने तक कुल 98 लोगों ने 115 सेट नामांकन पत्र (Nomination letter) भरा. इनमें से 26 लोगों के नामांकन उसी समय तकनीकी कारणों से रद्द कर दिए गए थे, जब उन्होंने इसे भरा था. बाक़ी 72 लोगों के नामांकन पत्र की जांच गुरुवार को की गई जिनमें से केवल एनडीए उम्मीदवार (NDA Candidate) द्रौपदी मुर्मू (Droupadi Murmu) और यूपीए उम्मीदवार (UPA Candidate) यशवंत सिन्हा (Yashwant Sinha) का नामांकन ही सही पाया गया.

इस बार राज्यसभा के महासचिव पीसी मोदी को चुनाव का पीठासीन अधिकारी या रिटर्निंग ऑफिसर बनाया गया है. आंकड़ों के मुताबिक़ दिल्ली समेत कुल 17 राज्यों से नामांकन पत्र भरे गए. इनमें सबसे ज़्यादा 19 लोगों ने दिल्ली से नामांकन भरा जबकि दूसरे नम्बर पर रहे उत्तर प्रदेश से 16 लोगों ने पर्चा भरा. इसी तरह महाराष्ट्र से 11 और तमिलनाडु से 10 लोगों ने पर्चा भरा. नामांकन भरने वालों में द्रौपदी मुर्मू समेत 10 महिलाएं भी रहीं.

इन वजहों से रद्द किए गए नामांकन

ख़ारिज़ किए गए ज़्यादातर नामांकन पत्रों में प्रस्तावक और अनुमोदकों की पर्याप्त संख्या नहीं होना और चुनाव लड़ने के लिए 15000 रुपए की जमा राशि का नहीं होना जैसे कारण शामिल है. जमा राशि के रूप में 62 लोगों ने 9,30,000 रुपए प्राप्त हुआ है. हालांकि जमा राशि को एक आवेदन के ज़रिए वापस लिया जा सकता है.

इन लोगों का वोट होगा मान्य

राष्ट्रपति के चुनाव में लोकसभा और राज्यसभा के चुने हुए सांसदों के अलावा राज्यों के चुने हुए विधायक वोट दे सकते हैं. 28 राज्यों के अलावा दिल्ली और पुड्डुचेरी के विधानसभा सदस्य भी इस चुनाव में वोट डाल सकेंगे. इस चुनाव में लोकसभा और राज्यसभा के 776 सांसद वोट देने के योग्य होंगे और हर सांसद के वोट का मूल्य 700 रखा गया है. इसका मतलब सांसदों के कुल वोटों का मूल्य 543200 होगा.

विधायकों के वोट की वैल्यू

इसके अलावा अलग-अलग राज्यों के कुल 4033 विधायक भी वोट (MLA Vote) दे सकेंगे. हर राज्य के विधायक के वोट का मूल्य अलग-अलग होता है. उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के एक विधायक के वोट का मुख्य 208 है जो देशभर में सबसे ज़्यादा है. दूसरे नम्बर पर झारखंड (Jharkhand) और तमिलनाडु (Tamilnadu) आता है जहां एक विधायक के वोट का मूल्य 176 तय किया गया है. इसी तरह महाराष्ट्र (Maharashtra) में एक विधायक के वोट की क़ीमत 175 रखी गई है. सिक्किम (Sikkim) के विधायकों के वोट का मूल्य सबसे कम होता है जो 6 है. दिल्ली (Delhi) के एक विधायक के वोट का मूल्य 58 जबकि पुड्डुचेरी के एक विधायक के वोट का मूल्य 16 तय किया गया है.

ये भी पढ़ें: President Election: द्रौपदी मूर्मू के पैतृक गांव में आज तक नहीं पहुंची बिजली, ऐसे होता है घरों में उजाला

ये भी पढ़ें: President Election: द्रौपदी मूर्मु-यशवंत सिन्हा में किसे करेंगे समर्थन? अमित शाह और मल्लिकार्जुन खड़गे के बाद भी हेमंत सोरेन ने नहीं खोले पत्ते

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP और सरकार के बीच तीसरे दौर की बैठक, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा होगा या नहीं? पढ़ें अपडेट
CJP और सरकार के बीच तीसरे दौर की बैठक, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा होगा या नहीं? पढ़ें अपडेट
'धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा नहीं दिया तो...', CJP का क्या है 'प्लान बी'? आशुतोष रांका ने दिया जवाब
'धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा नहीं दिया तो...', CJP का क्या है 'प्लान बी'? आशुतोष रांका ने दिया जवाब
'AI का गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं...' फर्जी वीडियो पर भड़के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, थाने में दर्ज कराई FIR
'AI का गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं...' फर्जी वीडियो पर भड़के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, थाने में दर्ज कराई FIR
'कहीं लद्दाख जैसा न हो...', सोनम वांगचुक ने क्यों तोड़ा अनशन? सामने आया असली कारण
'कहीं लद्दाख जैसा न हो...', सोनम वांगचुक ने क्यों तोड़ा अनशन? सामने आया असली कारण

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
India vs Zimbabwe 2nd T20: सीरीज जीतने उतरेगी टीम इंडिया, आकाश चोपड़ा ने प्लेइंग 11 को लेकर दिया बड़ा बयान
India vs Zimbabwe 2nd T20: सीरीज जीतने उतरेगी टीम इंडिया, आकाश चोपड़ा ने प्लेइंग 11 को लेकर दिया बड़ा बयान
'जो डर गया सो मर गया…', सलमान खान ने सुबह-सुबह लिख दी ऐसी बात, फैंस बोले- 'भाई से पंगा नहीं'
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
'AI का गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं...' फर्जी वीडियो पर भड़के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, थाने में दर्ज कराई FIR
'AI का गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं...' फर्जी वीडियो पर भड़के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, थाने में दर्ज कराई FIR
New Car Maintenance Tips : नई कार खरीदी है? शुरुआती 1000 किलोमीटर में भूलकर भी न करें ये गलतियां
नई कार खरीदी है? शुरुआती 1000 किलोमीटर में भूलकर भी न करें ये गलतियां
Wall Cleaning Tips: दीवारों पर लग गए हैं उंगलियों के निशान? घर में रखी इन 3 चीजों से मिनटों में करें साफ
दीवारों पर लग गए हैं उंगलियों के निशान? घर में रखी इन 3 चीजों से मिनटों में करें साफ
Embed widget