एक्सप्लोरर

President Election: द्रौपदी मूर्मू के पैतृक गांव में आज तक नहीं पहुंची बिजली, ऐसे होता है घरों में उजाला

Draupadi Murmu News: द्रौपदी मुर्मू के पैतृक गांव में बिजली नहीं होने से गांव के लोगों को अपना मोबाइल चार्ज करने के लिए गांव से एक किलोमीटर दूर जाना पड़ता है. 

President Election 2022: राष्ट्रपति चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) इन दिनों प्रचार में व्यस्त है. अगर सबकुछ ठीक रहा तो उनका राष्ट्रपति बनना लगभग तय माना जा रहा है. राष्ट्रपति चुनाव (President Election) को लेकर एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू की चर्चा इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रही है. लेकिन इस बीच उनके पैतृक गांव में आज तक बिजली नहीं पहुंचने की खबर ने विपक्ष को सरकार पर हमला करने का मौका दे दिया है. द्रौपदी मूर्मू का जन्म ओडिशा (Odisha) के मयूरगंज जिले के ऊपरबेडा गांव (Uparbeda Village) में हुआ था. आजादी से लेकर अबतक इतने साल बीत जाने के बाद भी उनके पैतृक गांव में बिजली नहीं पहुंच पाई है. आज भी उनका पैतृक गांव बिजली (Electricity) की सुविधा से दूर है. 

मौजूदा समय द्रौपदी मुर्मू के पैतृक गांव की कुल आबादी 3500 के करीब है. इस गांव में बड़ाशाही और डूंगरीशाही दो टोले हैं. बड़ाशाही में तो बिजली उपलब्ध है, लेकिन डूंगरीशाही में आजादी के इतने साल बीत जाने के बाद भी बिजली नहीं पहुंच पाई है. बिजली नहीं होने के कारण डूंगरीशाही के लोग आज भी घरों में उजाला करने के लिए लिए पारंपरिक मिट्टी के तेल के दिये पर निर्भर है. गांव के लोग आज भी केरोसीन ऑयल के जरिए आग लगाकर घरों से अंधेरा गायब करते हैं. वहीं बिजली नहीं होने से गांव के लोगों को अपना मोबाइल चार्ज करने के लिए गांव से एक किलोमीटर दूर जाना पड़ता है. 

लेकिन जब से द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया गया है, तभी से डूंगरीशाही भी चर्चा में आ गया है. गांव में बिजली नहीं होने पर ये सुर्खियों में रहना लगा. इसके बाद ओडिशा सरकार ने आनन-फानन में इस गांव तक बिजली पहुंचाने के लिए युद्धस्तर पर शुरुआत की. प्रदेश सरकार ने तुरंत ही द्रौपदी मुर्मू के पैतृक गांव से अंधेरा दूर करने के लिए वहां पर बिजली के खंभे और ट्रांसफार्मर लगाने का काम शुरू कर दिया है. 

कांग्रेस का सरकार पर हमला

इस रिपोर्ट को लेकर कांग्रेस को बीजेपी पर हमला करने का मौका मिल गया. कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम ने केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि जिस दिन पीएम मोदी ने दावा किया कि सभी गांवों में बिजली पहुंच गई है. हमने देखा की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के पैतृक गांव में बिजली नहीं है. मीडिया में खबर दिखाए जाने के बाद अब वहां बिजली पहुंचाने का काम किया जा रहा है. ये अकेला गांव नहीं है जहां पर बिजली नहीं है. इस बात को स्वीकार करने में कोई शर्म नहीं है कि आज भी भारत के कई दूरदराज इलाकों और गांवों में बिजली नहीं पहुंच पाई है.

इसे भी पढ़ेंः-

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे की राह हुई मुश्किल? BJP कर सकती है सरकार बनाने का दावा, समझें गणित

America News: अमेरिका में दिल दहलाने वाला हादसा, ट्रक में मिली 46 लाशें, अवैध रूप से देश में घुसने की कर रहे थे कोशिश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
'भारत में राजनीतिक स्थिरता है', वर्ल्ड लीडर्स फोरम में बोले PM नरेंद्र मोदी
'भारत में राजनीतिक स्थिरता है', वर्ल्ड लीडर्स फोरम में बोले PM नरेंद्र मोदी
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
सलमान खुर्शीद से अधीर रंजन तक..., पैलेट गन मामले पर FIR के बाद किसने क्या कहा?
सलमान खुर्शीद से अधीर रंजन तक..., पैलेट गन मामले पर FIR के बाद किसने क्या कहा?

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget