एक्सप्लोरर

प्रदूषण: दिल्ली में हालात नहीं सुधरे तो सिर्फ CNG गाड़ियां चलेंगी, पेट्रोल-डीजल वाहनों पर होगा बैन

दिल्ली में हवा की गुणवत्ता में सुधार के बाद भी स्थिति गंभीर बनी हुई है. दिल्ली में मंगलवार सुबह हवा में अतिसूक्ष्म कणों- पीएम 2.5 का स्तर 373 दर्ज किया गया जबकि पीएम 10 का स्तर 286 दर्ज किया गया.

नई दिल्ली: खराब वायु गुणवत्ता वाले दिनों में दिल्ली की सड़कों पर सिर्फ सीएनजी वाहनों को चलाने का फैसला हो सकता है. सभी तरह के पेट्रोल-डीजल के वाहनों पर रोक लग सकती है, इसमें दो पहिया वाहन भी शामिल हैं. सुप्रीम कोर्ट द्वारा नियुक्त ईपीसीए ने सोमवार को टास्क फोर्स को इस बारे में विचार करने को कहा. ईपीसीए चेयरमैन भूरे लाल ने कहा कि हमारे पास कोई रास्ता नहीं बचा है, इसलिए इतने सख्त कदम उठाने पड़ सकते हैं.

ईपीसीए चेयरमैन ने कहा कि दिल्ली-एनसीआर में सभी गाड़ियों पर स्टीकर ना होने के चलते डीजल और पेट्रोल की गाड़ियों की पहचान संभव नहीं है. इसी वजह से सभी गाड़ियों को कुछ समय के लिए बंद करना पड़ सकता है.

ईपीसीए ने कल केवल उन ट्रकों को शहर में प्रवेश की इजाजत दी है जो दिल्ली की सीमा पर फंसे हैं. शहर के बाहर एक हजार से ज्यादा ट्रकों के फंसे होने की स्थिति को देखते हुए यह इजाजत दी गयी है. साथ ही कहा गया है कि 12 नवंबर को रात ग्यारह बजे से 13 नवंबर को सुबह सात बजे तक उन्हें टोल या पर्यावरण हर्जाना राशि (ईसीसी) चुकाने से भी छूट होगी.

दिल्ली में हवा की गुणवत्ता में सुधार के बाद भी स्थिति गंभीर बनी हुई है. दिल्ली में मंगलवार सुबह हवा में अतिसूक्ष्म कणों- पीएम 2.5 का स्तर 373 दर्ज किया गया जबकि पीएम 10 का स्तर 286 दर्ज किया गया. वहीं सोमवार को दिल्ली का 12 घंटे का औसत एयर इंडेक्स 399 रहा. यह पहली बार 400 से नीचे आया.

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक, दिल्ली के 19 इलाकों में वायु गुणवत्ता ''गंभीर'' दर्ज की गई जबकि 17 स्थानों पर यह ''बेहद खराब'' श्रेणी में रही. गाजियाबाद, फरीदाबाद, ग्रेटर नोएडा और नोएडा में हवा की गुणवत्ता गंभीर रही जबकि गुड़गांव में स्थिति में थोड़ा सुधार देखने को मिला है. वहां पर गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में दर्ज की गयी.

वायु गुणवत्ता सूचकांक में शून्य से 50 अंक तक हवा की गुणवत्ता को ''अच्छा'', 51 से 100 तक ''संतोषजनक'', 101 से 200 तक ''सामान्य'', 201 से 300 के स्तर को ''खराब'', 301 से 400 के स्तर को ''बहुत खराब'' और 401 से 500 के स्तर को ''गंभीर'' श्रेणी में रखा जाता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘मार्क जुकरबर्ग मांगे माफी’, PM मोदी के वीडियो विवाद पर बोले संसदीय समिति चीफ
‘मार्क जुकरबर्ग मांगे माफी’, PM मोदी के वीडियो विवाद पर बोले संसदीय समिति चीफ
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
तेलंगाना में अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, दो बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार
तेलंगाना में अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, दो बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार
लव लेटर और महिला से संपर्क, ट्रेनी IPS उदय कृष्ण रेड्डी केस में नया मोड़
लव लेटर और महिला से संपर्क, ट्रेनी IPS उदय कृष्ण रेड्डी केस में नया मोड़

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
बांकीपुर-दतिया रिजल्ट: अखिलेश यादव बोले, 'लड्डू तो BJP के अंदर भी...'
उपचुनाव रिजल्ट: अखिलेश यादव बोले- लड्डू तो BJP के अंदर भी बंट रहे
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
वेस्टइंडीज से हार के बाद फिर पाकिस्तान टीम में फेरबदल, इस दिग्गज पर गिरी गाज
वेस्टइंडीज से हार के बाद फिर पाकिस्तान टीम में फेरबदल, इस दिग्गज पर गिरी गाज
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
‘पहले कराएंगे लाठीचार्ज’, इस्तीफा मांगने पर बोले प्रियांक खरगे
‘पहले कराएंगे लाठीचार्ज’, इस्तीफा मांगने पर बोले प्रियांक खरगे
Embed widget