एक्सप्लोरर

Online Classes Data: ना इंटरनेट ना स्मार्टफोन, देश के लाखों छात्रों के लिए ऑनलाइन क्लासेज अब भी है सपना

केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने देश के अलग अलग राज्यों में छात्रों को दी जा रही ऑनलाइन क्लासेज को लेकर डाटा शेयर किया है. डाटा के अनुसार देश के कई राज्यों में लाखों बच्चे स्मार्टफोन और लैपटॉप ना होने की वजह से इन क्लासेज से वंचित हैं. मंत्रालय का ये डाटा बेहद चिंताजनक है.

कोरोना महामारी के दौरान लॉक डाउन के चलते पिछले साल से सभी स्कूल बन्द पड़े हुए हैं. इस दौरान बच्चों की पढ़ाई बाधित ना हो इसके लिए पूरे देश में स्कूलों के द्वारा ऑनलाइन क्लासेज दी जा रही हैं. हालांकि केंद्र सरकार द्वारा इस हफ्ते जारी किए गए डाटा के अनुसार देश में लाखों छात्रों के पास स्मार्टफोन, लैपटॉप के साथ साथ इंटरनेट की सेवा उपलब्ध नहीं है जिसके चलते ये बच्चे ऑनलाइन पढ़ाई नहीं कर पा रहे हैं. इस मामलें में बिहार सबसे आगे है जहां एक करोड़ 40 लाख बच्चे ऑनलाइन क्लासेज का लाभ नहीं उठा पा रहे हैं. 

केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने शिक्षा, महिला एवं बाल विकास, युवा एवं खेल मामलों की संसदीय स्थाई समिति के साथ ये डाटा शेयर किया है. इस डाटा के अनुसार महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और जम्मू कश्मीर में लगभग 70 प्रतिशत छात्रों के पास स्मार्टफोन और लैपटॉप उपलब्ध नहीं हैं. वहीं झारखंड और कर्नाटक में 30 लाख से ज्यादा छात्रों के पास ये ऑनलाइन क्लासेज के लिए साधन उपलब्ध नहीं हैं. 

वहीं जिलों की बात करें तो राहुल गांधी के संसदीय श्रेत्र वायनाड में सभी 100 प्रतिशत बच्चों के पास ऑनलाइन क्लासेज के लिए डिवाइस उपलब्ध हैं. इसके बाद आन्ध्र प्रदेश के कड़पा जिले का नंबर आता है जहां के 99 प्रतिशत छात्रों के पास ऑनलाइन क्लासेज के लिए सभी साधन उपलब्ध हैं. 

21 जून को हुई एक बैठक के दौरान शेयर किया गया डाटा 

केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने 21 जून को हुई एक बैठक के दौरान ये डाटा शेयर किया था. "लॉकडाउन के दौरान स्कूलों और छात्रों के बीच शिक्षा के अंतर को भरने" के लिए किए गए प्रयासों के अंतर्गत ये डाटा शेयर किया गया है. कोविड-19 के दौरान देश में ऑनलाइन क्लासेज को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने सभी राज्यों को डाटा साझा करने का निर्देश दिया है. हालांकि अभी तक किसी भी राज्य ने इसको लेकर अपनी फाइनल रिपोर्ट जमा नहीं की है लेकिन अब तक जो शुरुआती आंकडें सामने आए है वो बेहद चिंताजनक हैं.  

डाटा के अनुसार असम में 31, झारखंड में 32.5 लाख और कर्नाटक में 31.3 लाख छात्रों के पास ऑनलाइन क्लासेज कर लिए डिवाइस उपलब्ध नहीं हैं. वहीं ओढिसा में ऐसे छात्रों की संख्या लगभग 15 लाख और हरियाणा में 10 लाख है. गुजरात में लगभग 40 प्रतिशत छात्रों के पास ऑनलाइन पढ़ाई के लिए डिवाइस मौजूद नहीं हैं. छत्तीसगढ़ में जहां ये आंकड़ा 28.2 प्रतिशत है वहीं उत्तराखंड में लगभग दो लाख से ऊपर बच्चों के पास डिजिटल डिवाइस उपलब्ध नहीं हैं. तेलंगाना में एक लाख 80 हजार तो आंध्र प्रदेश में 96,074 छात्रों के पास डिवाइस उपलब्ध नहीं हैं. 

झारखंड और उत्तर प्रदेश में शिक्षा से वंचित हैं कई बच्चें 

मंत्रालय के डाटा के अनुसार देश में कई बच्चे अब भी स्कूली शिक्षा से वंचित है जो कि बेहद चिंताजनक है. उत्तर प्रदेश में लगभग साढ़े पांच लाख बच्चे स्कूली शिक्षा से वंचित हैं यही हाल झारखंड का भी है जहां लगभग छह लाख बीस हजार बच्चे स्कूल नहीं जाते हैं. वहीं राजस्थान में एक लाख 80 हजार से ज्यादा बच्चे इस से वंचित हैं.

यह भी पढ़ें 

Corona Update: 24 घंटे में 50 हजार से ज्यादा आए मामले, एक्टिव केस अभी भी 6 लाख से ज्यादा

मास्क से छूट देने वाले इजराइल में फिर से बढ़ने लगे कोरोना के मामले, पीएम बेनेट ने चेताया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पहलगाम हमले का बदला! सुरक्षाबलों ने पाकिस्तानी आतंकी को किया ढेर
पहलगाम हमले का बदला! सुरक्षाबलों ने पाकिस्तानी आतंकी को किया ढेर
Live: आज दिल्ली में इंडिया गठबंधन की बैठक, DMK और AAP ने बनाई दूरी, अखिलेश की जगह कौन?
Live: आज दिल्ली में इंडिया गठबंधन की बैठक, DMK और AAP ने बनाई दूरी, अखिलेश की जगह कौन?
पाकिस्तानियों की 'गंदी' चाल, ईरानी बोट से भारत ला रहे 3 हजार करोड़ का ड्रग्स, समंदर में ऑपरेशन
पाकिस्तानियों की 'गंदी' चाल, ईरानी बोट से भारत ला रहे 3 हजार करोड़ का ड्रग्स, समंदर में ऑपरेशन
तेलंगाना MLC चुनाव: कांग्रेस ने दो सीटों पर उतारे उम्मीदवार, जानें किन्हें मिला टिकट
तेलंगाना MLC चुनाव: कांग्रेस ने दो सीटों पर उतारे उम्मीदवार, जानें किन्हें मिला टिकट

वीडियोज

जेल के वो 21 दिन...आज खुलेगा राज!
Shehzad Poonawalla के साथ हुई इस घटना की पूरी कहानी क्या है?
Kathua में CISF जवानों के बीच फायरिंग, 2 अधिकारी समेत चार जवानों की गई जान!
सिर्फ ज्ञानेश के इस्तीफे से क्या होगा?
ज्ञानेश के इस्तीफे से SIR 'दर्द' खत्म होगा?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत की ताकत पर अमेरिका 'फिदा', अमेरिकी रिपोर्ट में जिक्र, 'इंडिया की पावर...'
भारत की ताकत पर अमेरिका 'फिदा', अमेरिकी रिपोर्ट में जिक्र, 'इंडिया की पावर...'
राज्यसभा चुनाव के लिए सपा के उम्मीदवार घोषित, रामगोपाल यादव और धनराज करेंगे नामांकन
राज्यसभा चुनाव के लिए सपा के उम्मीदवार घोषित, रामगोपाल यादव और धनराज करेंगे नामांकन
पाकिस्तानियों की 'गंदी' चाल, ईरानी बोट से भारत ला रहे 3 हजार करोड़ का ड्रग्स, समंदर में ऑपरेशन
पाकिस्तानियों की 'गंदी' चाल, ईरानी बोट से भारत ला रहे 3 हजार करोड़ का ड्रग्स, समंदर में ऑपरेशन
14 की उम्र में पिता को खो चुके थे शान, 17 की उम्र में गाया पहला गाना, एक्टिंग में भी आजमाया हाथ
शान ने 17 की उम्र में गाया था पहला गाना, एक्टिंग में भी आजमाया हाथ
126 तारीखें और 22 से ज्यादा गवाह..., मेरठ के नीले ड्रम हत्याकांड की पूरी टाइमलाइन
126 तारीखें और 22 से ज्यादा गवाह..., मेरठ के नीले ड्रम हत्याकांड की पूरी टाइमलाइन
ट्रंप ने बदला AI का नाम, मस्क, पिचाई जकरबर्ग की मौजूदगी में एग्जीक्यूटिव ऑर्डर पर साइन
ट्रंप ने बदला AI का नाम, मस्क, पिचाई जकरबर्ग की मौजूदगी में एग्जीक्यूटिव ऑर्डर पर साइन
उत्तराखंड चुनाव से पहले BJP को झटका, जुबिन नौटियाल के पिता रामशरण ने छोड़ी पार्टी
उत्तराखंड चुनाव से पहले BJP को झटका, जुबिन नौटियाल के पिता रामशरण ने छोड़ी पार्टी
बिहार का रहने वाला शख्स जम्मू में गिरफ्तार, फोन में निकले पाकिस्तानी नंबर
बिहार का रहने वाला शख्स जम्मू में गिरफ्तार, फोन में निकले पाकिस्तानी नंबर
Embed widget