एक्सप्लोरर

Corona Update: 24 घंटे में 50 हजार से ज्यादा आए मामले, एक्टिव केस अभी भी 6 लाख से ज्यादा

Coronavirus Cases in India Today 24 June: भारत में एक्टिव केस अभी भी 6 लाख से ज्यादा बने हुए हैं. अमेरिका और ब्राजील के बाद भारत में ही सबसे ज्यादा एक्टिव केस हैं. ब्राजील के बाद सबसे ज्यादा नए मामले रोजाना भारत में दर्ज किए जा रहे हैं.

नई दिल्ली: कोरोना वायरस की दूसरी लहर भले ही धीमी पड़ गई है लेकिन संक्रमण का कहर अभी थमा नहीं है. देश में एक बार फिर 50 हजार से ज्यादा नए संक्रमण के मामले दर्ज किए गए हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 54,069 नए कोरोना केस आए और 1321 संक्रमितों की जान चली गई है. इससे पहले मंगलवार को 50,848 नए मामले आए थे. वहीं बीते दिन 68,885 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं यानी कि कल 16,137 एक्टिव केस कम हो गए.

देश में लगातार 42वें दिन कोरोना संक्रमण के नए मामलों से ज्यादा रिकवरी हुई हैं. 23 जून तक देशभर में 30 करोड़ 16 लाख कोरोना वैक्सीन के डोज दिए जा चुके हैं. बीते दिन 64 लाख 89 हजार टीके लगाए गए. वहीं अबतक 39 करोड़ 78 लाख से ज्यादा कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं. बीते दिन करीब 19 लाख कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए, जिसका पॉजिटिविटी रेट 3 फीसदी से ज्यादा है.

कोरोना संक्रमण की ताजा स्थिति-

  • कुल कोरोना केस- तीन करोड़ 82 हजार 778
  • कुल डिस्चार्ज- दो करोड़ 90 लाख 63 हजार 740
  • कुल एक्टिव केस- 6 लाख 27 हजार 57
  • कुल मौत- 3 लाख 91 हजार 981

यूपी में तेजी से घट रहा कोरोना संक्रमण
उत्तर प्रदेश में कोरोना के मामलों में तेजी से गिरावट आ रही है. पिछले 24 घंटों में प्रदेश में संक्रमण के 208 ही नए मामले आए हैं जो पिछले तीन माह में सबसे कम संक्रमण के केस हैं. 55 लोगों की मौत हो गई. अब सिर्फ नौ जिलों में 100 से अधिक सक्रिय केस हैं. महोबा कोरोना मुक्त हो चुका है और इसके सहित आठ जिलों में अब 10 से कम कोरोना संक्रमित रोगी हैं. अब राज्य में कोरोना के कुल 3,666 सक्रिय केस बचे हैं.

प्रदेश में अब तक पांच करोड़ 59 लाख 99 हजार 840 कोरोना की जांच की जा चुकी है. जबकि पिछले 24 घंटों में प्रदेश में दो लाख 69 हजार 472 कोविड की जांच की गई. प्रदेश में कोरोना से स्वस्थ हुए लोगों की संख्या 16 लाख 78 हजार 788 हो चुकी है. प्रदेश की कोविड रिकवरी दर 98.5 फीसद हो गई है, जबकि पॉजिटिविटी दर 0.1 फीसद है. प्रदेश में अब तक पांच करोड़ 59 लाख 99 हजार 840 टेस्ट हो चुके हैं.

देश में कोरोना से मृत्यु दर 1.30 फीसदी है जबकि रिकवरी रेट 96 फीसदी से ज्यादा है. एक्टिव केस करीब 2 फीसदी हैं. कोरोना एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का तीसरा स्थान है. कुल संक्रमितों की संख्या के मामले में भी भारत का दूसरा स्थान है. जबकि दुनिया में अमेरिका, ब्राजील के बाद सबसे ज्यादा मौत भारत में हुई है.

ये भी पढ़ें-

सोनिया गांधी ने आज पार्टी वरिष्ठ नेताओं की बुलाई बैठक, महंगाई पर केंद्र को घेरने की रणनीति पर होगी चर्चा

राशन पर BJP-AAP में टकरार, दिल्ली बीजेपी ने कहा- पिज्जा 'होम डिलीवरी' की तुलना गरीबों से करना भद्दा मजाक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'प्याज की कीमतों पर सरकारें गिर सकती हैं तो...', सोनम वांगचुक ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर क्या कहा?
'प्याज की कीमतों पर सरकारें गिर सकती हैं तो...', वांगचुक ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर क्या कहा?
500 करोड़ के क्रिप्टो घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई, तीन आरोपी गिरफ्तार, 2.48 लाख लोग बने शिकार
500 करोड़ के क्रिप्टो घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई, तीन आरोपी गिरफ्तार, 2.48 लाख लोग बने शिकार
‘हम नहीं चाहते कि दोष हमारे या...’ यौन उत्पीड़न के दोषी आसाराम की अंतरिम जमानत याचिका पर SC ने राजस्थान सरकार से कहा
‘हम नहीं चाहते कि दोष हमारे या...’ आसाराम की अंतरिम जमानत याचिका पर SC ने राजस्थान सरकार से कहा
18 साल बाद अमेरिका छोड़ भारत लौटे Meta के इंजीनियरिंग लीडर, बोले- ‘अब परिवार को दूर से नहीं देखना था’
18 साल बाद अमेरिका छोड़ भारत लौटे Meta के इंजीनियरिंग लीडर, बोले- ‘अब परिवार को दूर से नहीं देखना था’

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मुस्लिम लीग के अध्यक्ष...यरुशलम में सुपुर्द ए खाक, कौन थे मोहम्मद अली जौहर जिनके नाम पर है आजम खान की यूनिवर्सिटी?
मुस्लिम लीग के अध्यक्ष...कौन थे मोहम्मद अली जौहर जिनके नाम पर है आजम खान की यूनिवर्सिटी?
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
रोहित शर्मा को ‘अनचाहा’ क्यों बनाया जा रहा? अश्विन ने BCCI और सेलेक्टर्स पर उठाए बड़े सवाल
रोहित शर्मा को ‘अनचाहा’ क्यों बनाया जा रहा? अश्विन ने BCCI और सेलेक्टर्स पर उठाए बड़े सवाल
The Odyssey BO Collection Day 1:'द ओडिसी' की भारत में दमदार शुरुआत, आते ही लूटा बॉक्स ऑफिस, बनी साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड ओपनिंग फिल्म
ओडिसी' की भारत में दमदार शुरुआत, आते ही लूटा बॉक्स ऑफिस, जानें-ओपनिंग डे कलेक्शन
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget