एक्सप्लोरर

Gurugram: रिहाइशी इमारत की छठी मंजिल की छत गिरी, एक महिला की मौत, कई अभी भी मलबे में, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Gurugram: गुरुग्राम के सेक्टर 109 की चिंतल पाराडिसो हाउसिंग कॉम्पलेक्स में छठे फ्लोर की छत गिरने से एक महिला की मौत हो गई है.

Gurugram: दिल्ली से सटे गुरुग्राम के सेक्टर 109 की एक सोसायटी में बीती रात बड़ा हादसा हो गया. चिंतल पाराडिसो हाउसिंग कॉम्पलेक्स नाम की सोसायटी में छठे फ्लोर की छत गिरने से एक महिला की मौत हो गई है. जानकारी के मुताबिक छत गिरने से मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका है जिसको लेकर बीती शाम से चलाया जा रहा रेस्क्यू ऑपरेशन अब तक जारी है. 

हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर खुद रेस्क्यू ऑपरेशन की निगरानी कर रहे थे. राहत की बात ये रही है कि क्षतिग्रस्त बिल्डिंग में तीसरे से छठे फ्लोर पर कोई नहीं रह रहा था. सिर्फ फर्स्ट और सेकेंड फ्लोर पर रहने वाले लोग मलबे की चपेट में आए. वहीं, गुरुग्राम के बादशाहपुर से विधायक राकेश का कहना है कि, "(निर्माण) सामग्री की गुणवत्ता को लेकर बिल्डर के खिलाफ कार्रवाई की जाए. हम जान बचाने के लिए बचाव कार्य पूरा करने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं." उन्होंने बताया कि 2 लोग अभी भी फंसे हुए हैं.

मरम्मत का काम चल रहा था

गुरुग्राम के डीसी निशांत यादव ने बताया कि टोटल 3 लोग मलबे में फंसे थे उसमें से एक की मौत की पुष्टि हो चुकी है. पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि बिल्डिंग के छठे फ्लोर पर रेनोवेशन यानी मरम्मत का काम चल रहा था जिसकी वजह से इतना बड़ा हादसा हुआ. सोसायटी में रहने वाले डॉक्टर ललित कपूर ने कहा, "कम से कम 20 बार पहले कंप्लेंट कर चुका हूं क्योंकि वहां पर हैमर मशीन चल रही थी. 2 महीने से कंप्लेंट लगातार हो रही थी क्योंकि बहुत जोर से आवाज आती है लेकिन बोल दिया जाता था कि एक-दो दिन का काम है."

बिल्डर पर घटिया कंस्ट्रक्शन का आरोप

वहीं, सोसायटी में रहने वाले लोग बिल्डर पर घटिया कंस्ट्रक्शन का भी आरोप लगा रहे हैं. उनका कहना है कि, पिछले साल भी यहां एक बालकनी का हिस्सा गिरने के बाद रेजिडेंट्स की तरफ से FIR दर्ज कराने की कोशिश हुई थी लेकिन आगे ज्यादा कुछ हुआ नहीं. वहीं, गुरुग्राम प्रशासन मजिस्ट्रेट जांच के बाद अपनी लापरवाही को ढकने की कोशिश कर रहा है.

यह भी पढ़ें.

Goa Election 2022: PM Modi का AAP और TMC पर निशाना, जानें गोवा की रैली में क्या कुछ बोले?

पिछले 6 साल से चीनी सेना की गिरफ्त में है अरुणाचल प्रदेश का शख्स, परिवार के लिए बीजेपी MP ने उठाई संसद में आवाज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
Delhi Protest LIVE: अभिजीत दीपके को SEM कोर्ट से मिली सशर्त जमानत, जल्द होंगे रिहा
LIVE: अभिजीत दीपके को SEM कोर्ट से मिली सशर्त जमानत, जल्द होंगे रिहा
NLSIU दीक्षांत समारोह: छात्रों से CJI सूर्यकांत बोले- 'कमजोर दिल वालों के लिए...'
NLSIU दीक्षांत समारोह: छात्रों से CJI सूर्यकांत बोले- 'कमजोर दिल वालों के लिए...'
हैदराबाद में सेना के रिटायर्ड अधिकारी की गोली लगने से मौत, आत्महत्या का शक
हैदराबाद में सेना के रिटायर्ड अधिकारी की गोली लगने से मौत, आत्महत्या का शक

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
UP के इस जिले में 3 दिन तक बंद रहेंगी शराब की दुकानें, जानें क्या है वजह?
UP के इस जिले में 3 दिन तक बंद रहेंगी शराब की दुकानें, जानें क्या है वजह?
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
'इसे तुरंत हटा दें...', AI जनरेटेड वीडियो-फोटोज के खिलाफ नेहा शर्मा की लीगल वार्निंग
'इसे तुरंत हटा दें...', AI जनरेटेड वीडियो-फोटोज के खिलाफ नेहा शर्मा की लीगल वार्निंग
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
नए स्मार्टफोन महंगे होने से डिमांड में रिफर्बिश्ड फोन, 13 पर्सेंट तक बढ़ी डिमांड
नए स्मार्टफोन महंगे होने से डिमांड में रिफर्बिश्ड फोन, 13 पर्सेंट तक बढ़ी डिमांड
Ayushman Bharat: अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
Embed widget