एक्सप्लोरर

अंबेडकर जयंती पर पीएम मोदी ने रामनगरी को दिया एक और गिफ्ट, हिसार-अयोध्या फ्लाइट सर्विस शुरू

Hisar-Ayodhya Flight: महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट अयोध्या के निदेशक विनोद कुमार ने जानकारी दी कि हिसार-अयोध्या फ्लाइट सप्ताह में दो दिन शुक्रवार और रविवार को उड़ान भरेगी.

PM Modi Gift To Ayodhya: भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर अयोध्या को एक और बड़ी सौगात मिली है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार (14 अप्रैल, 2025) को हरियाणा के हिसार एयरपोर्ट से हिसार-अयोध्या के बीच नई विमान सेवा की शुरुआत की. यह सेवा एलायंस एयर एयरलाइंस के जरिए शुरू की गई है. इस उड़ान के तहत सोमवार को पहली फ्लाइट अयोध्या एयरपोर्ट पहुंची, जहां यात्रियों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया.

महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट अयोध्या के निदेशक विनोद कुमार ने जानकारी दी कि हिसार-अयोध्या फ्लाइट सप्ताह में दो दिन शुक्रवार और रविवार उड़ान भरेगी. यह फ्लाइट हिसार से चलकर करीब 1 घंटे 45 मिनट में अयोध्या पहुंचेगी. अयोध्या में यह दोपहर 12:35 बजे पहुंचेगी और दोपहर 1 बजे हिसार के लिए रवाना होगी.

पीएम मोदी ने किया एलायंस एयर की उड़ान का शुभारंभ, अयोध्या पहुंचने पर यात्रियों का हुआ स्वागत

फिलहाल अयोध्या एयरपोर्ट से दिल्ली, अहमदाबाद, जयपुर, पटना और मुंबई सहित कुल पांच शहरों के लिए विमान सेवाएं चल रही हैं. इन उड़ानों में आगमन और प्रस्थान मिलाकर रोजाना करीब दो दर्जन फ्लाइट्स अयोध्या एयरपोर्ट पर आ-जा रही हैं. अब हिसार को भी इस नेटवर्क से जोड़ दिया गया है, जिससे खासतौर पर हरियाणा और आसपास के राज्यों से अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को बड़ी सहूलियत मिलेगी.

गौरतलब है कि अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के निर्माण के बाद से श्रद्धालुओं की संख्या में भारी बढ़ोतरी देखी जा रही है. जनवरी 2024 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का उद्घाटन किया था. यह एयरपोर्ट उत्तर प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार की संयुक्त परियोजना है, जिसका उद्देश्य अयोध्या को देश-दुनिया से बेहतर तरीके से जोड़ना है. एयरपोर्ट के पहले चरण में 350 करोड़ रुपये की लागत से टर्मिनल और रनवे तैयार किया गया है.

फ्लाइट शुरू होने से क्या होगा फायदा?

हिसार से अयोध्या की सीधी हवाई सेवा से धार्मिक पर्यटन को भी बल मिलेगा. हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के श्रद्धालुओं को अब अयोध्या तक पहुंचने के लिए लंबा रेल या सड़क सफर तय नहीं करना पड़ेगा. एलायंस एयर की यह सेवा उन्हें सीधी, आरामदायक और तेज यात्रा का विकल्प देगी. इस नई पहल से अयोध्या को पर्यटन और धार्मिक केंद्र के रूप में और मजबूती मिलेगी. आने वाले समय में और भी शहरों को अयोध्या से जोड़ने की योजना पर काम चल रहा है.

ये भी पढ़ें: AI रखेगा अपराधियों की क्राइम कुंडली का सारा हिसाब! अमित शाह बोले- दोषियों के खिलाफ जल्द हो सकेगी कार्रवाई

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
'दोषियों के खिलाफ..', पंजाब में शाह ने की विक्रमजीत-गुलजार सिंह के परिवार से मुलाकात
'दोषियों के खिलाफ..', पंजाब में शाह ने की विक्रमजीत-गुलजार सिंह के परिवार से मुलाकात
रिटायर्ड जज करेंगे चोरबागान हादसे की जांच, कोलकाता HC ने कहा- 'SC का निर्देश...'
रिटायर्ड जज करेंगे चोरबागान हादसे की जांच, कोलकाता HC ने कहा- 'SC का निर्देश...'
रेजीम चेंज' की मांग पर आंदोलनकारियों में मतभेद, प्रशांत भूषण से असहमत योगेंद्र यादव
रेजीम चेंज' की मांग पर आंदोलनकारियों में मतभेद, प्रशांत भूषण से असहमत योगेंद्र यादव

वीडियोज

YRKKH:🙄Armaan-Maira निकले मूड फ्रेश करने, रास्ते में हुई Kabir से हैरान करने वाली मुलाकात! #sbs
Bollywood News: रिलीज़ से पहले ही 'रामायण' की एडवांस बुकिंग के आंकड़ों और क्रेज को लेकर चर्चाएं तेज (20.10.26)
Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी जा रहे वियतनाम? BJP ने वीडियो शेयर कर किया दावा, कांग्रेस क्या बोली?
राहुल गांधी जा रहे वियतनाम? BJP ने वीडियो शेयर कर किया दावा, कांग्रेस क्या बोली?
Exclusive: अखिलेश यादव का चुनावी अभियान 31 अक्टूबर से! पूर्वांचल की इस सीट से करेंगे शुरुआत
अखिलेश यादव का चुनावी अभियान 31 अक्टूबर से! पूर्वांचल की इस सीट से करेंगे शुरुआत
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
रणजी ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलियाई अंपायर को देख सब हैरान, जानें BCCI ने क्यों लिया ऐसा फैसला
रणजी ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलियाई अंपायर को देख सब हैरान, जानें BCCI ने क्यों लिया ऐसा फैसला
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड किए गए तैनात
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड तैनात
'क्या फिर बिल...?' परिसीमन को लेकर जयराम रमेश का केंद्र पर तंज, पूछे 3 सवाल
'क्या फिर बिल...?' परिसीमन को लेकर जयराम रमेश का केंद्र पर तंज, पूछे 3 सवाल
Explained: यूसुफ पठान को BJP का 'तोहफा'! चुटकियों में मिली करोड़ों की जमीन का किस्सा
यूसुफ पठान को BJP का 'तोहफा'! चुटकियों में मिली करोड़ों की जमीन का किस्सा
2024 से सबक... अमित शाह लेंगे अहम फैसले! कई टिकट बदलने की तैयारी
2024 से सबक... अमित शाह लेंगे अहम फैसले! कई टिकट बदलने की तैयारी
Embed widget