एक्सप्लोरर

'पीएम मोदी कर रहे भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म करने के लिए काम', बोले ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक

Naveen Patnaik: सीएम नवीन पटनायक ने भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए मोदी सरकार के उठाए कदमों के लिए 10 में 8 रेटिंग दी है. साथ ही उन्होंने 'एक राष्ट्र, एक चुनाव' का भी समर्थन किया है.

Naveen Patnaik On PM Modi: ओडिशा के मुख्यमंत्री और बीजू जनता दल (BJD) अध्यक्ष नवीन पटनायक ने रविवार (24 सितंबर) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा करते हुए कहा कि वह भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म करने के लिए काम कर रहे हैं. पटनायक ने भ्रष्टाचार से निपटने के लिए प्रधानमंत्री की ओर से उठाए गए कदमों की सराहना की.

मुख्यमंत्री ने द न्यू इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की ओर से आयोजित ओडिशा साहित्य महोत्सव में एक सत्र में भाग लिया. इस दौरान मोदी सरकार को 10 में से 8 रेटिंग देते हुए पटनायक ने केंद्र की विदेश नीति और भ्रष्टाचार को उखाड़ फेंकने की दिशा में किए जा रहे कामों की सराहना की.

'महिला आरक्षण महत्वपूर्ण कदम'
पटनायक ने कहा, "मैं मोदी सरकार को विदेश नीति और कई अन्य मामलों में किए गए कार्यों के कारण 10 में से 8 रेटिंग देता हूं... साथ ही इस (BJP) सरकार में भ्रष्टाचार भी कम हुआ है." महिला आरक्षण विधेयक पर एक सवाल का जवाब देते हुए, पटनायक ने कहा, "मुझे लगता है कि यह एक बहुत ही महत्वपूर्ण कदम है. मेरी पार्टी ने हमेशा महिला सशक्तीकरण का समर्थन किया है. मेरे पिता (पूर्व मुख्यमंत्री बीजू पटनायक) ने स्थानीय चुनावों में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत सीट आरक्षित की थी और मैंने इसे बढ़ाकर 50 प्रतिशत कर दिया." 

एक राष्ट्र, एक चुनाव का किया समर्थन
पटनायक ने कहा कि उनकी पार्टी ने 2019 के चुनाव में ओडिशा की 33 प्रतिशत लोकसभा सीट पर महिला उम्मीदवारों को मैदान में उतारा था. BJD अध्यक्ष ने 'एक राष्ट्र, एक चुनाव' का समर्थन करते हुए कहा, "हमने हमेशा इसका स्वागत किया है, हम इसके लिए तैयार हैं." 

केंद्र सरकार मधुर रिश्ते हैं- नवीन पटनायक
केंद्र के साथ उनकी सरकार के संबंधों के बारे में पूछे जाने पर, पटनायक ने कहा, "केंद्र के साथ हमारे मधुर संबंध हैं. स्वाभाविक रूप से हम अपने राज्य का विकास चाहते हैं और विकास में केंद्र सरकार की भागीदारी महत्वपूर्ण है." उन्होंने कहा कि ओडिशा सरकार गरीबी खत्म करने और राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित भाव से काम कर रही है.

यह भी पढ़ें- ABP Cvoter Survey: क्या महज राजनीति है महिला आरक्षण बिल? सर्वे में हुआ बड़ा खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NSUI Elections: पेपर लीक विवाद के बाद NSUI का मास्टर प्लान! देशभर में संगठनात्मक चुनाव की तैयारी, समझें पूरा प्लान
पेपर लीक विवाद के बाद NSUI का मास्टर प्लान! देशभर में संगठनात्मक चुनाव की तैयारी, समझें पूरा प्लान
Explained: वायनाड क्यों बन गया 'कब्रिस्तान'? दो साल में 400 से ज्यादा मौतें, सुरंग की मिट्टी में कई दबे! कैसे नाकाम हो रही सरकार?
वायनाड क्यों बन गया 'कब्रिस्तान'? दो साल में 400 से ज्यादा मौतें, कैसे नाकाम रही सरकार?
इंडोनेशिया की संसद से पीएम मोदी का चीन को सीधा संदेश, बोले- 'भारत विस्तारवाद नहीं, विकासवाद पर...'
भारत विस्तारवाद नहीं, विकासवाद पर..., इंडोनेशिया की संसद से पीएम मोदी का ड्रैगन को सीधा संदेश
Pune CBI Court: 5.58 करोड़ रुपये के बैंक धोखाधड़ी मामले में दो कारोबारियों को 3-3 साल की सजा, CBI कोर्ट का फैसला
5.58 करोड़ रुपये के बैंक धोखाधड़ी मामले में दो कारोबारियों को 3-3 साल की सजा, CBI कोर्ट का फैसला

वीडियोज

क्या ₹15 लाख में यही सबसे Best SUV है? नई Hyundai Venue N Line full Review | #hyundai #autolive
DR. Aarambhi: Aarambhi की सूझबूझ के आगे हारी Avantika, खुद को बेइज्जत होने से बचाया #sbs
Bollywood News: पुरानी यादों की कसक, नए इश्क़ का जुनून! 'आवारापन 2' का पहला गाना 'वे जुनून' बन गया चर्चा का केंद्र (07.07.26)
Gold Silver Price: औंधे मुंह गिरा सोना-चांदी! खरीदने का इससे बेस्ट मौका नहीं मिलेगा? ABPLIVE
Shilpa Shinde और Sunita Ahuja की बहस ने मचाया बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप की धमकी का खामनेई के जनाजे पर असर, डर गए दुनिया के इन 13 देशों ने शामिल होने से किनारा
ट्रंप की धमकी का खामनेई के जनाजे पर असर, डर गए दुनिया के इन 13 देशों ने शामिल होने से किनारा
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
बांकीपुर से बीजेपी ने घोषित किया उम्मीदवार, नितिन नवीन वाली सीट से लड़ेंगे अभिषेक कुमार
बांकीपुर से बीजेपी ने घोषित किया उम्मीदवार, नितिन नवीन वाली सीट से लड़ेंगे अभिषेक कुमार
अगली टी20 सीरीज में गौतम गंभीर से छिनेगी कोचिंग की जिम्मेदारी! इस दिग्गज को मिलेगा कार्यभार
अगली टी20 सीरीज में गौतम गंभीर से छिनेगी कोचिंग की जिम्मेदारी! इस दिग्गज को मिलेगा कार्यभार
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
वायनाड में भूस्खलन से 3 की मौत, 7 लापता… रोंगटे खड़े कर देगा केरल में कुदरत की तबाही का Video
वायनाड में भूस्खलन से 3 की मौत, 7 लापता… रोंगटे खड़े कर देगा केरल में कुदरत की तबाही का Video
मानसून की एक गलती और बर्बाद हो जाएगा केंचुआ खाद का बिजनेस, ऐसे बचाएं अपनी लागत
मानसून की एक गलती और बर्बाद हो जाएगा केंचुआ खाद का बिजनेस, ऐसे बचाएं अपनी लागत
IIM नागपुर का बड़ा प्लान! पुणे में बनेगा नया कैंपस, दुनिया के टॉप 100 बिजनेस स्कूलों में शामिल होने का लक्ष्य
IIM नागपुर का बड़ा प्लान! पुणे में बनेगा नया कैंपस, दुनिया के टॉप 100 बिजनेस स्कूलों में शामिल होने का लक्ष्य
Embed widget