एक्सप्लोरर

ओडिशा उपचुनाव: बीजेपुर विधानसभा सीट पर BJD ने BJP को हराया

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने पार्टी की शानदार जीत की सराहना करते हुए कहा कि बीजेपुर के लोगों ने हिंसा को खारिज कर दिया है. उन्होंने कहा, ‘‘ओडिशा एक शांतिपूर्ण राज्य है, लोग लोकतंत्र में हिंसा के लिए खड़े नहीं होंगे.’’

भुवनेश्वर: ओडिशा में बीजेपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में सत्ताधारी बीजेडी ने बड़े अंतर के साथ बीजेपी को बड़े अंतर से हरा दिया है. बीजेडी की उम्मीदवार रीता साहू अपने करीबी प्रतिद्वंद्वी और बीजेपी के उम्मीदवार अशोक पाणिग्रही से 41,933 वोट से हरा दिया है. वहीं कांग्रेस उम्मीदवार प्रणय साहू को महज 10,274 वोट मिले और उनकी जमानत जब्त हो गई.

  ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने बीजेपुर विधानसभा सीट के उपचुनाव में अपनी पार्टी की उम्मीदवार रीता साहू की जीत की सराहना करते हुए कहा कि चुनाव के नतीजे का 2019 के आम चुनाव पर असर पड़ेगा. चुनाव आयोग के एक अधिकारी ने कहा कि बीजू जनता दल की उम्मीदवार रीता ने भाजपा उम्मीदवार अशोक पाणिग्रही को 41,933 मतों के अंतर से हराकर उपचुनाव में जीत हासिल की. पटनायक ने सत्तारूढ़ दल की उम्मीदवार को अपार समर्थन देने के लिए लोगों का आभार जताते हुए कहा, ‘‘40,000 से ज्यादा मतों के अंतर से मिली इस तरह की भारी जीत का आगामी चुनावों पर असर पड़ेगा.’’ पटनायक ने पार्टी की शानदार जीत की सराहना करते हुए कहा कि बीजेपुर के लोगों ने हिंसा को खारिज कर दिया है. उन्होंने कहा, ‘‘ओडिशा एक शांतिपूर्ण राज्य है, लोग लोकतंत्र में हिंसा के लिए खड़े नहीं होंगे.’’ मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘मैं बीजेडी को अपना आशीर्वाद देने के लिए बीजेपुर विधानसभा क्षेत्र के लोगों के प्रति तहेदिल से आभार जताना चाहूंगा.’’ इसी बीच रीता ने कहा, ‘‘मैं अपने इलाके के लोगों के सर्वांगीण विकास के लिए काम करूंगी और अपने पति के सपने को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत करूंगी.’’ रीता के पति और तत्कालीन विधायक सुबल साहू का अगस्त, 2017 में निधन होने के बाद विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव कराने की जरूरत पड़ी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MP हाई कोर्ट को मिलेंगे 5 नए जज, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने की नामों की सिफारिश
MP हाई कोर्ट को मिलेंगे 5 नए जज, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने की नामों की सिफारिश
'यह शक्ति प्रदर्शन का समय नहीं', DDTA की राहुल को चिट्ठी, 1 नवंबर की रैली स्थगित करने की मांग
'यह शक्ति प्रदर्शन का समय नहीं', DDTA की राहुल को चिट्ठी, 1 नवंबर की रैली स्थगित करने की मांग
‘हर व्यक्ति को जीवन में एक बार जेल जरूर जाना चाहिए’, सोनम वांगचुक ने क्यों कही ये बात?
‘हर व्यक्ति को जीवन में एक बार जेल जरूर जाना चाहिए’, सोनम वांगचुक ने क्यों कही ये बात?
'J&K में हिंसा कम होना स्वागत योग्य', रिपोर्ट का जिक्र कर क्या बोले मीरवाइज उमर फारूक?
'J&K में हिंसा कम होना स्वागत योग्य', रिपोर्ट का जिक्र कर क्या बोले मीरवाइज उमर फारूक?

वीडियोज

Pakistan में भी Ramayana का क्रेज! Ranbir Kapoor के लिए Karachi में निकली रैली
Ramayana में AI से हुई Dubbing? Nitesh Tiwari ने बताई सच्चाई, English Version पर उठे सवाल!
Bollywood News: श्रद्धा कपूर के 'ईथा' अवतार ने मचाया तहलका, दमदार अभिनय से जीता फैंस का दिल (30.10.26)
YRKKH:😮Abhira-Armaan की Maira को पुरानी ज़िंदगी में वापस लाने की कोशिश, रंग लाएगी यह मेहनत? #sbs
रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इमरान खान की बहन नोरीन नियाजी अस्पताल में भर्ती, हिरासत में पड़ा दिल का दौरा
इमरान खान की बहन नोरीन नियाजी अस्पताल में भर्ती, हिरासत में पड़ा दिल का दौरा
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
107 रन की पारी, फिलिप्स के नाम हुआ सबसे ज्यादा 'प्लेयर ऑफ द मैच' जीतने का रिकॉर्ड
107 रन की पारी, फिलिप्स के नाम हुआ सबसे ज्यादा 'प्लेयर ऑफ द मैच' जीतने का रिकॉर्ड
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
Temple: माथे पर टेंपल चिपकाए नजर आए शुभमन गिल, जान लें इस डिवाइस की कीमत
माथे पर टेंपल चिपकाए नजर आए शुभमन गिल, जान लें इस डिवाइस की कीमत
Embed widget