एक्सप्लोरर

ऑड-ईवन पर फंसे केजरीवाल, NGT ने कहा- ‘कल तक फायदा साबित करो वरना रद्द करेंगे’

एनजीटी ने हरियाणा सरकार से पूछा कि आप पराली को जलाने से क्यों नहीं रोक पाए. अगर हम अपनी अगली पीढ़ी को साफ हवा नहीं दे सकते तो ये हम सबके लिए शर्म की बात है.

नई दिल्ली: दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने कल प्रदूषण कम करने के लिए ऑड-ईवन योजना को लागू करने का फैसला किया था, लेकिन अब इसपर नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) ने दिल्ली सरकार को आड़े हाथों लेते हुए इस योजना से होने वाले फायदे को साबित करने को कहा है. एनजीटी ने कहा है कि अगर फायदा साबित नहीं कर पाए तो हम इस आदेश को रद्द कर देंगे. बिना फायदा देखे क्यों लागू की ऑड-ईवन योजना?- एनजीटी एनजीटी ने दिल्ली सरकार से पूछा है, ‘’आखिर किस आधार पर आपने यह फैसला किया है?’’ दिल्ली सरकार ने कहा कि ऑड-ईवन योजना को सुप्रीम कोर्ट के निर्देश का पालन करते हुए लागू किया गया है. इसपर एनजीटी ने कहा है, ‘’सुप्रीम कोर्ट ने कभी नहीं कहा कि सरकार ऑड-ईवन लागू करे. सुप्रीम कोर्ट में कमिटी ने बहुत सारे सुझाव दिए थे, लेकिन आपने बाकी पर कुछ नहीं किया और बिना फायदा देखे ऑड-ईवन को लागू कर दिया.’’ पुरानी रिपोर्ट बताती हैं कि इससे कुछ फायदा नहीं हुआ- एनजीटी एनजीटी ने दिल्ली सरकार को लताड़ लगाते हुए यह भी कहा, ‘’आप ऑड-ईवन को कैसे लागू कर सकते हैं, जबकि आपने पिछले एक साल के दौरान कुछ भी नहीं किया.’’ एनजीटी ने कहा, ‘’आप इसको ऐसे नहीं लागू करेंगे, जब तक आप हमको ये नहीं साबित करते कि इससे क्या फायदा होगा?, क्योंकि पुरानी रिपोर्ट बताती हैं कि इससे कुछ फायदा नहीं हुआ.’’ आप लोगों की परेशानी और ज़्यादा बढ़ाने वाले हैं- एनजीटी एनजीटी ने कहा, ‘’अब जबकि हालात सुधरने लगे हैं तब आप इसको लागू करने की बात कर रहे हैं. अगर करना था तो पहले से ही क्यों नहीं लागू किया? इससे तो आप लोगों की परेशानी और ज़्यादा बढ़ाने वाले हैं.’’ वहीं, एनजीटी ने हरियाणा सरकार से पूछा कि आप पराली को जलाने से क्यों नहीं रोक पाए. अगर हम अपनी अगली पीढ़ी को साफ हवा नहीं दे सकते तो ये हम सबके लिए शर्म की बात है. दिल्ली दुनिया की सबसे प्रदूषित शहरों में से एक है. एनजीटी ने पंजाब सरकार से भी कहा कि आप पराली जलाने पर तुरंत रोक लगाइए, वरना कार्रवाई के लिए तैयार रहिए.’’ एनजीटी ने दिल्ली सरकार से किए ये सवाल:
  • कल से लेकर आज तक कितने बिल्डरों पर कार्रवाई की गई?
  • ऑड-ईवन योजना में महिलाओं को किस आधार पर छूट दी गई?
  • सिर्फ पांच दिनों के लिए किस आधार पर इस योजना को लागू किया गया है?
  • क्या दिल्ली सरकार ये भी सुनिश्चित करेगी की जैसे ही तय पैमाने से प्रदूषण ज़्यादा होगा, ऑड-ईवन योजना खुद-ब-खुद लागू हो जाएगी?
  • 500 अतिरिक्त बसों में कितनी डीजल बस हैं? और एक बस का प्रदूषण कितनी कारों के बराबर होता है?
आपको बता दें कि इस मामले पर एनजीटी कल भी सुनवाई करेगा. ऐसे में अगर कलतक दिल्ली सरकार ऑड-ईवन का फायदा नहीं बता पाई तो एनजीटी इसपर रोक लगा सकता है. यह भी पढें- ऑड-ईवन पर घिरी दिल्ली सरकार ने लिया बड़ा फैसला, बसों में कराएगी मुफ्त सफर ऑड-ईवन पर घिरी दिल्ली सरकार, एनजीटी और बीजेपी दोनों ने आड़े हाथों लिया दिल्ली स्मॉग: धुंध और प्रदूषण में कमी के बावजूद अब भी खतरनाक स्तर बरकरार ऑड ईवन और पानी के छिड़ाव से प्रदूषण मुक्त होगी दिल्ली, प्लान पर अमल शुरू

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बस एक ही काम बचा है', CJP का मेटा पर तंज, PM मोदी-जकरबर्ग पर क्या कहा?
'बस एक ही काम बचा है', CJP का मेटा पर तंज, PM मोदी-जकरबर्ग पर क्या कहा?
रात के अंधेरे में तमिलनाडु की थेनी जेल से 17 कैदी फरार, स्टाफ पर किया हमला
रात के अंधेरे में तमिलनाडु की थेनी जेल से 17 कैदी फरार, स्टाफ पर किया हमला
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
इस्तीफा देकर कानून से बचने वाले MLAs के खिलाफ याचिका पर SC का नोटिस, केंद्र और EC से जवाब तलब
इस्तीफा देकर कानून से बचने वाले MLAs के खिलाफ याचिका पर SC का नोटिस, केंद्र और EC से जवाब तलब

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
बिहार: MLC चुनाव के नतीजों से पहले प्रशांत किशोर की पार्टी का मैनेजर लापता
बिहार: MLC चुनाव के नतीजों से पहले प्रशांत किशोर की पार्टी का मैनेजर लापता
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
Embed widget