एक्सप्लोरर

शशिकला को बड़ा झटका, पन्नीरसेल्वम ने किया विद्रोह

नई दिल्ली: दक्षिण की राजनीति से बड़ी खबर है. सीएम बनने की तैयारी कर रही वी शशिकला को बड़ा झटका लगा है. तमिलनाडु के सीएम ओ पन्नीरसेल्वम ने शशिकला के नाम पर विद्रोह कर दिया है. ओ पन्नीरसेल्वम आज देर शाम जयललिता की समाधि पर पहुंचे और करीब 40 मिनट तक गहरे ध्यान में बैठे रहे. इसके बाद पन्नीरसेल्वम ने कहा, ''मैं यहां अम्मा को श्रद्धांजलि देने आया था. मैं यहां अपनी अंतरआत्मा की आवाज पर आया था.''

 

पन्नीरसेल्वम ने कहा, ''मुझे सीएम पद तो दिया गया लेकिन लगातार अपमानित किया जाता रहा. अगर कार्यकर्ता चाहेंगे तो मैं अपना इस्तीफा वापस भी ले लूंगा. मैं अकेला लड़ने को तैयार हूं.''

पन्नीरसेल्वम ने कहा, "रेवेन्यू मिनिस्टर आरबी. उदयकुमार ने मुझसे कहा कि सीएम तो शशिकला को ही बनना चाहिए. जब वो (जयललिता) अस्पताल में थी तब उन्होंने मुझसे सीएम पद लेने को कहा था. मैं देश को और पार्टी कैडर को कुछ सच बताना चाहता हूं, अम्मा की आत्मा ने मुझसे ऐसा करने के लिए कहा है.''

पन्नीरसेल्वम ने राज्य के लिए किए गए अपने कामों को भी गिनाया. उन्होंने कहा, ''प्रदेश में पानी की समस्या को लेकर आंध्र के सीएम चंद्रबाबू नायडू से मिला. उन्होंने तुरंत हमें पानी दिया. इसके बाद जल्लीकट्टू आया. यह चार दिन तक चलने वाला लोकतांत्रिक विद्रोह था. मैं प्रधानमंत्री मोदी से मिला और उन्हें पूरी जानकारी दी.''

कल शपथ नहीं लेंगी शशिकला- सूत्र इस बीच एएनआई ने सूत्रों के हवाले से खबर दी है कि शशिकला बुधवार को सीएम पद की शपथ नहीं लेंगी. शशिकला को आज सीएम पद की शपथ लेनी थी लेकिन ज्योतिष कारणों की वजह से उन्होंने आज शपथ नहीं ली.

पन्नीरसेल्वम ने पेश किया था प्रस्ताव आपको बता दें पांच फरवरी को एआईडीएमके की बैठक में शशिकला को विधायदल का नेता दल का नेता चुना गया था. पन्नीरसेल्वम ने ही शशिकला के नाम का प्रस्ताव रखा था.

कौन हैं शशिलकला? शशिकला नटराजन थेवर समुदाय से हैं. उनका प्रभाव जयललिता के करीबी लोगों में है और जयललिता के जीवन में वो परदे के पीछे से पार्टी का काम देखती रही थी और इसके लिए उन्हें जयललिता का आशिर्वाद प्राप्त था.

शशिकला जयललिता की सबसे करीबी मानी जाती रही हैं, एक जमाने में ये भी कहा जाता था कि जयललिता के हर फैसले के पीछे शशिकला का हाथ होता था. हालांकि, दोनों के रिश्तों में कई बार खटास भी देखी गई.

क्या कहा था शशिकला ने ? विधायक दल की नेता चुनी जाने पर शशिकला ने कहा, “हमारी अम्मा के निधन के बाद पनीरसेल्वम ही वो शख्स हैं जिन्होंने सबसे पहले मुझे सीएम बनने के लिए जोर दिया.” इसके साथ शशिकला ने कहा कि तमिलनाडु की सरकार हमेशा ही जनता की भलाई के लिए काम करती है और अम्मा के दिखाए रास्ते और सिद्धांत पर चलेगी.

तमिलनाडु की तीसरी महिला सीएम होंगी पांच दिसंबर को जयललिता के निधन के बाद 31 दिसंबर 2016 को शशिकला पार्टी महासचिव चुनी गई थीं. तमिलनाडु में शशिकला को ही जलललिता का राजनीतिक वारिस माना जाता रहा है और अब वो राज्य की अगली सीएम बनने जा रही हैं. जानकी रामाचंद्रन और जयललिता के बाद शशिकला तीसरी महिला होंगी जो तमिलनाडु के सीएम की कुर्सी संभालेंगीं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ममता बनर्जी के घर के बाहर पुलिस तैनाती से भड़की TMC, पार्टी सांसद ने कहा- 'सुपर इमरजेंसी जैसी हालत'
ममता बनर्जी के घर के बाहर पुलिस तैनाती से भड़की TMC, पार्टी सांसद ने कहा- 'सुपर इमरजेंसी जैसी हालत'
Exclusive: पिता राम विलास पासवान की जयंती पर भावुक हुए चिराग, भरत तिवारी एनकाउंटर से लेकर प्रशांत किशोर तक, जानें बिहार को लेकर क्या कहा
पिता राम विलास की जयंती पर भावुक हुए चिराग, भरत तिवारी से लेकर प्रशांत किशोर तक, जानें बिहार को लेकर क्या कहा
‘बच्चे भी लाइव देख रहे...’, भारत-इंग्लैंड टी20 मैच के बीच कॉन्डम के विज्ञापन दिखाने पर भड़के TMC नेता कीर्ति आजाद, BCCI से क्या कहा?
‘बच्चे भी लाइव देख रहे...’, भारत-इंग्लैंड टी20 मैच के बीच कॉन्डम के विज्ञापन दिखाने पर भड़के कीर्ति आजाद
बंगाल में बोरी में नाबालिग बच्ची का शव मिलने पर भड़की सायोनी घोष, मुख्यमंत्री से की बात, जानें क्या कहा?
बंगाल में बोरी में नाबालिग बच्ची का शव मिलने पर भड़की सायोनी घोष, मुख्यमंत्री से की बात, जानें क्या कहा?

वीडियोज

Ram Mandir Chadhava Chori | Janhit: कल 6 जुलाई... क्या होगी 'चंपत' की विदाई? | Champat Rai | Ayodhya
Amir Khan Wedding: दिल है की मानता नहीं | Bollywood News | ABP News
Ram Mandir Daan Chori | Sandeep Chaudhary: Trust में गड़बड़झाले का सबसे सटीक विश्लेषण | Ayodhya | UP
Ram Mandir Donation Scam : चढ़ावा चोरी...मास्टरमाइंड की उल्टी गिनती! | | Champat Rai | ABP Report
Ram Mandir Daan Chori | Champat Rai: चंपत के इस्तीफे पर महामंथन से पहले ही भंग होगा Trust? | UP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में खूनी रविवार! बगावत की आवाज कुचलने के लिए शहबाज-मुनीर की सेना ने की फायरिंग, एक की मौत और 14 घायल
PoK में खूनी रविवार! बगावत की आवाज कुचलने के लिए शहबाज-मुनीर की सेना ने की फायरिंग, एक की मौत
पंजाब के इस चुनाव में कांग्रेस को मिली बंपर जीत, 15 में से 13 सीटों पर किया कब्जा
पंजाब के इस चुनाव में कांग्रेस को मिली बंपर जीत, 15 में से 13 सीटों पर किया कब्जा
Sunday Box office Collection Updates: 'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, 'वेलकम 3' का भी जलवा बरकरार, जानें संडे कलेक्शन
'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, 'वेलकम 3' का भी जलवा बरकरार, जानें संडे कलेक्शन
तिलक वर्मा ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज; विराट-अभिषेक सब पिछड़े
तिलक वर्मा ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज; विराट-अभिषेक पिछड़े
Sambit Patra WhatsApp Hack: 'अर्जेंट है पैसे भेज दो...', BJP सांसद संबित पात्रा का व्हाट्सएप हुआ हैक, ठग ने कई लोगों को किया मैसेज
'अर्जेंट है पैसे भेज दो...', BJP सांसद संबित पात्रा का व्हाट्सएप हुआ हैक, ठग ने कई लोगों को किया मैसेज
Exclusive: पिता राम विलास पासवान की जयंती पर भावुक हुए चिराग, भरत तिवारी एनकाउंटर से लेकर प्रशांत किशोर तक, जानें बिहार को लेकर क्या कहा
पिता राम विलास की जयंती पर भावुक हुए चिराग, भरत तिवारी से लेकर प्रशांत किशोर तक, जानें बिहार को लेकर क्या कहा
मोटा मुनाफा कमाना है तो जुलाई में लगाएं खीरा, ये 3 जादुई किस्में करेंगी पैसों की बारिश
मोटा मुनाफा कमाना है तो जुलाई में लगाएं खीरा, ये 3 जादुई किस्में करेंगी पैसों की बारिश
एक छोटी सी गलती से बढ़ सकता है शॉर्ट सर्किट का खतरा! जानें कैसे Smart Plug बढ़ा देता है लोगों की मुसीबत
एक छोटी सी गलती से बढ़ सकता है शॉर्ट सर्किट का खतरा! जानें कैसे Smart Plug बढ़ा देता है लोगों की मुसीबत
Embed widget