एक्सप्लोरर

Nuh Violence: किसान यूनियन के नेताओं ने किया हिंसा प्रभावित नूंह का दौरा, सरकार से की ये मांग

Nuh Violence: हरियाणा के नंहू जिले में हुई हिंसा को लेकर किसान यूनियन ने राज्. सरकार पर हमला करते हुए कहा कि स्थिति जल्द से जल्द सामान्य होनी चाहिए है.

Nuh Violence: हरियाणा के नंहू जिले में सोमवार (31 जुलाई) को विश्व हिंदू परिषद की शोभा यात्रा को रोका जाने के बाद हुई हिंसा में दो होम गार्ड सहित कई लोगों की जान गई है. इसी बीच किसान यूनियन और सीटू यूनियन के प्रतिनिधि मंडल ने इलाके का दौरा कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है. 

यूनियन ने कहा कि जल्द से जल्द सामान्य स्थिति बहाल होनी चाहिए है. किसान यूनियन और सीटू यूनियन के प्रतिनिधि मंडल में किसान सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कामरेड इंद्रजीत सिंह, सीटू प्रदेश महासचिव जय भगवान, कोषाध्यक्ष विनोद कुमार और अख्तर हुसैन शामिल थे.

टीम ने रोजकामेव, घासेड़ा, नूंह, नल्हड़ गांव का दौरा किया. प्रतिनिधिमंडल ने कांग्रेस विधायक आफताब अहमद, बार एसोसिएशन नूंह के पदाधिकारियों, नूंह के बुद्धिजीवियों और गणमान्य नागरिकों से भी मुलाकात की. 

बीजेपी पर किया हमला
संगठन नेताओं ने कहा कि 31 जुलाई को हुई हिंसा को किसी भी प्रकार से जायज नहीं ठहराया जा सकता, लेकिन यह हिंसा बीजेपी सरकार की सुनियोजित योजना का हिस्सा लगती है क्योंकि इस यात्रा से पहले सोशल मीडिया पर चलने वाले उकसावे वाला बयान को रोका नहीं गया.

यूनियन के नेताओं ने कहा कि पहले दिन शहर के लोगों ने प्रशासन से मुलाकात कर अपनी चिंता जाहिर की थी, लेकिन उसके बावजूद ना यात्रा को रोका गया और ना ही सुरक्षा के इंतजाम किए गए. 

टीम ने कहा कि घटना का बहाना बनाकर पुलिस युवाओं को गिरफ्तार कर रही है. डर के कारण गांव खाली पड़े हैं. पूरे मेवात में भय का माहौल बनाया जा रहा है. इससे स्थिति और बिगड़ने की आशंका है. असल दोषी गिरफ्तार किया जाए और बेकसूर लोग तंग न किए जाए.

इंद्रजीत सिंह और जय भगवान ने बताया कि शनिवार (5 अगस्त) को ही नल्हड़ कालेज के सामने 40 से ज्यादा दुकानों को तोड़ दिया गया. इसमें संपत्ति और करोड़ों रुपये का सामान नष्ट हो गया. 

(हरियाणा से लियाकत अली की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें- Nuh Violence: किसी ने बताया साजिश, तो कोई बोला धार्मिक ध्रुवीकरण बढ़ा, नूंह हिंसा पर अंतरराष्ट्रीय मीडिया ने क्या लिखा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या प्रशांत किशोर करेंगे गठबंधन वाली राजनीति? किया बड़ा खुलासा
क्या प्रशांत किशोर करेंगे गठबंधन वाली राजनीति? किया बड़ा खुलासा
Parliament Monsoon Session LIVE: 'शुद्धिकरण करके मेरा अपमान किया गया', राज्यसभा में बोले खरगे
LIVE: 'शुद्धिकरण करके मेरा अपमान किया गया', राज्यसभा में बोले खरगे
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', जेपी नड्डा ने कहा- जांच कराएंगे
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', जेपी नड्डा ने कहा- जांच कराएंगे
लोकसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, आखिरी दिन सदन में पहुंचे अमित शाह
लोकसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, आखिरी दिन सदन में पहुंचे अमित शाह

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
मेसी ने पिता को खोया, क्रिस्टीयानो रोनाल्डो का छलका दर्द, किया भावुक पोस्ट
मेसी ने पिता को खोया, क्रिस्टीयानो रोनाल्डो का छलका दर्द, किया भावुक पोस्ट
45 साल की उम्र में तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी, पावर स्टार ने यूं किया रिएक्ट
तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
नक्सल प्रभावित इलाके में ड्यूटी, फिर भी नहीं छोड़ा UPSC का सपना, अफसर ने रचा इतिहास
नक्सल प्रभावित इलाके में ड्यूटी, फिर भी नहीं छोड़ा UPSC का सपना, अफसर ने रचा इतिहास
घर में भी उगा सकते हैं कद्दू, बस इन बातों का रखें ध्यान
घर में भी उगा सकते हैं कद्दू, बस इन बातों का रखें ध्यान
Embed widget