एक्सप्लोरर

Nuh Violence: किसी ने बताया साजिश, तो कोई बोला धार्मिक ध्रुवीकरण बढ़ा, नूंह हिंसा पर अंतरराष्ट्रीय मीडिया ने क्या लिखा?

Nuh-Gurugram Violence: हरियाणा के नूंह और फिर गुरुग्राम में जिस तरह की हिंसा हुई है. उसकी चर्चा अंतरराष्ट्रीय मीडिया में खूब हुई है. पाकिस्तान से जर्मनी तक के अखबारों में प्रमुखता से लिखा गया है.

Haryana Violence: देश की राजधानी से सटा राज्य हरियाणा हिंसा की आग से जलता हुआ नजर आया. नूंह से शुरू हुई हिंसा देखते ही देखते गुरुग्राम तक पहुंच गई. हालांकि, भले ही अभी हालात सामान्य हैं, मगर यहां हुई सांप्रदायिक हिंसा को लेकर अंतरराष्ट्रीय मीडिया में खूब चर्चा हो रही है. इसकी एक बड़ी वजह जी-20 की बैठक है. यही वजह है कि दुनियाभर की मीडिया ने इस मुद्दे पर खूब लिखा है. 

हिंसा की वजह से राजधानी दिल्ली में होने वाली जी-20 की बैठक की सुरक्षा को लेकर सवाल उठाए गए हैं. इस बैठक में शिरकत करने के लिए दुनियाभर से नेता आने वाले हैं. खुद गुरुग्राम में भी जी-20 की एक बैठक होनी है. इस कारण अंतरराष्ट्रीय मीडिया में हिंसा की खबरों को प्राथमिकता दी गई है. आइए जानते हैं कि किस अखबार ने क्या लिखा है. 

हिंसा की ऐसी तस्वीर आना असामान्य नहीं: न्यूयॉर्क टाइम्स

अमेरिकी अखबार न्यूयॉर्क टाइम्स ने 'हिंदू राष्ट्रवादी नेताओं के राज में भारत में तेजी से सांप्रदायिक हिंसा बढ़ रही है' के शीर्षक से खबर प्रकाशित की है. अखबार ने लिखा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत से हिंसा की इस तरह की तस्वीर आना असामान्य नहीं है. लेकिन ये खबरें तब सुर्खियां बन रही हैं, जब सितंबर में जी-20 की बैठक होने वाली है. भारत को इस बार जी-20 की मेजबानी मिली है. 

हिंसा के लिए संघ परिवार जिम्मेदार: डॉन अखबार

पाकिस्तानी अखबार डॉन लिखता है कि भारत में अगले साल चुनाव होने हैं. ऐसे में चुनावों में बीजेपी को मदद पहुंचाने के लिए संघ परिवार ने ये चालें चली हैं. संघ सांप्रदायिक हिंसा को हवा देकर बीजेपी के कट्टरपंथी वोटर्स को आश्वासन दे रहा है कि मुस्लिमों के खिलाफ पार्टी का रुख 'सख्त' है. हरियाणा में जिस तरह की हिंसा हुई है, वो ये बातें बयां कर रही है. पहले भी चुनाव से पहले कई राज्यों में हिंसा हुई है. 

अल जजीरा ने नाजी शासन से की हिंसा की तुलना

कतर की समाचार वेबसाइट 'अल जजीरा' ने नूंह में हुई हिंसा की तुलना जर्मनी में नाजियों के शासन से करते हुए लेख लिखा है. अल जजीरा ने 1933 की एक घटना का जिक्र करते हुए लिखा कि किस तरह वहां 20 हजार किताबों को आग के हवाले किया गया. इसमें लिखा गया कि हरियाणा की हिंसा की वजह से मुस्लिम अब और भी ज्यादा घेटो में रहने के लिए मजबूर होंगे. 

डीडब्ल्यू ने दिल्ली दंगों का किया जिक्र

जर्मनी के सरकारी मीडिया डीडब्ल्यू ने 'दिल्ली के नजदीक हिंदू-मुस्लिम झड़प में कई लोगों की मौत' शीर्षक से खबर प्रकाशित की है. इसमें लिखा गया कि गुरुग्राम में मस्जिद में आग लगा दी गई और वहां के इमाम की हत्या हुई. हिंसा की वजह से इंटरनेट पर पाबंदियां लगाई गई हैं. डीडब्ल्यू ने दिल्ली हिंसा का जिक्र करते हुए लिखा कि 2020 में भी भारत ने सबसे खराब हिंदू-मुस्लिम दंगे देखे थे. 

हिंसा के चलते मुस्लिमों ने छोड़ा घर: टीआरटी वर्ल्ड

तुर्की के सरकारी मीडिया टीआरटी वर्ल्ड ने लिखा कि नूंह हिंसा के चलते 2000 मुस्लिम अपने घर खाली करके चले गए हैं. आसपास के गांव खाली हो रहे हैं. अपनी ग्राउंड रिपोर्ट में टीआरटी ने यहां तक दावा किया कि मुस्लिमों की मनमाने ढंग से गिरफ्तारी हुई है. वीएचपी और बजरंग दल के ऊपर मुस्लिमों को निशाना बनाने और भड़काऊ कंटेट प्रसारित करने का आरोप लगाया गया है. 

हिंसा ने मुस्लिमों के भीतर डर पैदा किया: रॉयटर्स

रॉयटर्स ने लिखा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार हिंदू राष्ट्रवादियों की सरकार है. हालात ये हो चुके हैं कि 20 करोड़ मुसलमानों में से कई लागों ने अपनी जगह को लेकर सवाल उठाया है. मुस्लिमों के साथ हुई हिंसा ने उनके भीतर डर पैदा किया है. गोमांस ले जाने के शक में पिटाई के कई मामले सामने आए हैं. जी-20 बैठक से एक महीने पहले दिल्ली के बाहरी इलाके में फैली हिंसा ने सवाल खड़ा करके रख दिया है.

वर्तमान सरकार के राज में भारत में धार्मिक ध्रुवीकरण बढ़ा: एपी

एसोसिएटेड प्रेस (एपी) लिखता है कि भारत में सांप्रदायिक हिंसा का इतिहास रहा है. 1947 में विभाजन के बाद भी हिंसा की खबरें आती रही हैं. लेकिन पर्यवेक्षकों ने बार-बार ये बातें दोहराई हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राज में भारत में धार्मिक ध्रुवीकरण में इजाफा हुआ है. यही वजह है कि देशभर में धार्मिक अल्पसंख्यकों को लगातार निशाना बनाने के मामलों में बढ़ोतरी देखने को मिली है. 

यह भी पढ़ें: मेवात में आग किसने लगाई, कहां से आए दंगाई? abp न्यूज की ग्राउंड जीरो से रिपोर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PoK Protest: PoK में 30वें दिन भी प्रदर्शन जारी! शव और लोगों के गायब होने के आरोपों से बढ़ा आक्रोश
PoK में 30वें दिन भी प्रदर्शन जारी! शव और लोगों के गायब होने के आरोपों से बढ़ा आक्रोश
‘कुछ ऐसा होने वाला है, जो बहुत ही...’, जेलेंस्की से तुर्किए में मिलने के बाद रूस-यूक्रेन पर डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान
‘कुछ ऐसा होने वाला है, जो बहुत ही...’, जेलेंस्की से तुर्किए में मिलने के बाद रूस-यूक्रेन पर ट्रंप का बड़ा बयान
‘वो मुझे मारने की साजिश रच रहे, मैं उनकी सभी लिस्ट में टॉप पर’, ईरान को लेकर डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा
‘वो मुझे मारने की साजिश रच रहे, मैं उनकी सभी लिस्ट में टॉप पर’, ईरान को लेकर ट्रंप का बड़ा दावा
ऑस्ट्रेलिया दौरे पर पहुंचे पीएम मोदी, यूरेनियम से लेकर डिफेंस तक जानें क्या रहेगा अहम एजेंडा
ऑस्ट्रेलिया दौरे पर पहुंचे पीएम मोदी, यूरेनियम से लेकर डिफेंस तक जानें क्या रहेगा अहम एजेंडा

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget