एक्सप्लोरर

एनटीपीसी हादसा: पीएम मोदी, सीएम योगी और एनटीपीसी ने किया मुआवजे का एलान

रायबरेली के ऊंचाहार स्थित एनटीपीसी के प्लांट में बुधवार दोपहर 3.40 बजे बॉयलर स्टीम पाइप फटने से हादसा हुआ था. हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 30 हो गई है.

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रायबरेली में एनटीपीसी के प्लांट में हुए हादसे पर गुरुवार को गहरा दुख प्रकट किया. उन्होंने इस घटना में मारे गए लोगों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रूपये की अनुग्रह राशि देने करने की मंजूरी दी. वहीं यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मृतकों और घायलों के लिए मुआवजे का ऐलान किया था. इसके तहत मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये, गंभीर रूप से घायलों को 50 हजार रुपये और आंशिक रूप से घायलों को 25 हजार रुपये आर्थिक मदद देने की घोषणा की थी. सीएम योगी की घोषणा के बाद एनटीपीसी ने मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये की आर्थिक मदद देने का ऐलान किया है.

प्रधानमंत्री कार्यालय के ट्वीट के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘‘ रायबरेली में एनटीपीसी संयंत्र में दुर्घटना से काफी दुखी हूं. मेरी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं . मैं घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं . स्थिति पर करीबी नजर रखी जा रही है और अधिकारी सामान्य स्थिति की बहाली सुनिश्चित करने की दिशा में काम कर रहे हैं . ’’ प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक दूसरे ट्वीट में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तरप्रदेश के रायबरेली में एनटीपीसी संयंत्र में दुर्घटना में मारे गए लोगों के परिजन को दो-दो लाख रूपये और घायलों को 50-50 हजार रूपये की अनुग्रह राशि प्रदान करने की मंजूरी दी है.

 

एनटीपीसी के आंचलिक प्रशासनिक अधिकारी आरएस राठी के अनुसार मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी. वहीं घायलों को दो-दो लाख रुपये की आर्थिक मदद दी जएगी. उन्होंने बताया कि गंभीर रूप से घायलों के लिए एयर एम्बुलेंस की व्यवस्था की गई है.

यूपी के स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने बताया कि एनटीपीसी हादसे के बाद से ही सरकार घायलों की मदद में जुटी है. मुख्यमंत्री के निर्देश पर मंत्री रायबरेली पहुंचे हैं. सरकार पीड़ितों की हर संभव मदद कर रही है. लखनऊ के सभी अस्पतालों को कह दिया गया है कि एनटीपीसी हादसे से जुड़े मरीजों का विशेष ख्याल रखा जाए.

गौरतलब है कि रायबरेली के ऊंचाहार स्थित एनटीपीसी के प्लांट में बुधवार दोपहर 3.40 बजे बॉयलर स्टीम पाइप फटने से हादसा हुआ था. हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 30 हो गई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
तिहाड़ से बाहर आने के बाद आशुतोष रांका का पहला पोस्ट, कहा- 'भारत माता की जय'
तिहाड़ से बाहर आने के बाद आशुतोष रांका का पहला पोस्ट, कहा- 'भारत माता की जय'
VIDEO: आशुतोष-सौरभ से पीस बॉन्ड भरवाने पर भड़के प्रकाश राज, बोले- 'दोबारा...'
VIDEO: आशुतोष-सौरभ से पीस बॉन्ड भरवाने पर भड़के प्रकाश राज, बोले- 'दोबारा...'
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तिहाड़ से बाहर आने के बाद आशुतोष रांका का पहला पोस्ट, कहा- 'भारत माता की जय'
तिहाड़ से बाहर आने के बाद आशुतोष रांका का पहला पोस्ट, कहा- 'भारत माता की जय'
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
'अखिलेश से मिले हो...', BJP विधायक ने गोदाम प्रभारी पर बरसाए थप्पड़
'अखिलेश से मिले हो...', BJP विधायक ने गोदाम प्रभारी पर बरसाए थप्पड़
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
Embed widget