एक्सप्लोरर

Ajit Doval Meets Vladimir Putin: अजीत डोभाल ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से की मुलाकात, क्या हुई बात?

NSA Ajit Doval Met President Vladimir Putin: भारत और रूस रणनीतिक साझेदारी की दिशा में एक कदम और आगे बढ़ाने जा रहे हैं. एनएसए अजीत डोभाल और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की मुलाकात में ये तय हुआ है.

NSA Ajit Doval Met President Vladimir Putin: राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) से मॉस्को में बृहस्पतिवार को मुलाकात की और उनके साथ विभिन्न द्विपक्षीय और क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा की. ये जानकारी भारत में रूस के दूतावास ने ट्वीट कर दी है.

एनएसए डोभाल की राष्ट्रपति पुतिन से मुलाकात

भारत में रूस के दूतावास से किए गए ट्वीट में बताया गया है कि  (National Security Advisor-NSA) एनएसए अजीत डोभाल ने राष्ट्रपति पुतिन से मुलाकात की. ट्वीट में कहा गया,“ विभिन्न द्विपक्षीय और क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा की गई. भारत-रूस रणनीतिक साझेदारी को लागू करने की दिशा में काम करते रहने पर सहमति बनी.”

दरअसल डोभाल बुधवार को दो दिवसीय रूस यात्रा पर गए थे. इस दौरान एनएसए अजीत डोभाल और रूसी राष्ट्रपति के बीच हुई चर्चा के दौरान दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को लागू करने की दिशा में काम जारी रखने पर सहमति जताई गई. एनएसए की ये रूस यात्रा विदेश मंत्री एस जयशंकर के इस देश की यात्रा के तीन महीने बाद हो रही है.

अपनी यात्रा के दौरान विदेश मंत्री जयशंकर और रूस दोनों पक्षों ने अपने "टाइम-टेस्टेड" पार्टनर से भारत के पेट्रोलियम उत्पादों के आयात सहित अपने आर्थिक जुड़ाव का विस्तार करने की कसम खाई थी. डोभाल की मॉस्को यात्रा नई दिल्ली में जी-20 के विदेश मंत्रियों की बैठक से कुछ हफ्ते पहले हो रही है. रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव (Sergey Lavrov) के 1 और 2 मार्च को बैठक में भाग लेने के लिए भारत की यात्रा करने की उम्मीद है.

द्विपक्षीय और क्षेत्रीय मुद्दों पर केंद्रित रही बातचीत

मास्को में भारतीय दूतावास ने कहा कि चर्चा द्विपक्षीय और क्षेत्रीय मुद्दों पर केंद्रित थी, लेकिन मुद्दों पर विस्तार से जानकारी नहीं दी गई. नई दिल्ली में रूसी राजदूत डेनिस अलीपोव (Denis Alipov) ने सोमवार (6 फरवरी) को कहा कि रूस भारत के साथ अपने संबंधों में और विविधता लाना चाहता है. बुधवार (8 फरवरी) को  एनएसए डोभाल ने रूस की मेजबानी में अफगानिस्तान पर सुरक्षा परिषदों और एनएसए के सचिवों की 5वीं बैठक में भाग लिया.

बैठक में, डोभाल ने कहा कि किसी भी देश को आतंकवाद के निर्यात के लिए अफगान क्षेत्र का इस्तेमाल करने की मंजूरी नहीं दी जानी चाहिए और इस बात पर जोर दिया कि जरूरत के समय भारत अफगानिस्तान के लोगों को कभी नहीं छोड़ेगा. रूस और भारत के अलावा बैठक में ईरान, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, चीन, ताजिकिस्तान, तुर्कमेनिस्तान और उज्बेकिस्तान के प्रतिनिधियों ने भाग लिया.

गौरतलब है कि मॉस्को के यूक्रेन पर आक्रमण के बावजूद भारत और रूस के बीच संबंध मजबूत बने रहे. कई पश्चिमी देशों में बढ़ती बेचैनी के बावजूद भारत का रूसी कच्चे तेल का आयात पिछले कुछ महीनों में काफी बढ़ गया है. भारत ने अभी तक यूक्रेन पर रूसी आक्रमण की निंदा नहीं की है और यह कहता रहा है कि संकट को कूटनीति और बातचीत के माध्यम से हल किया जाना चाहिए.

ये भी पढ़ेंः जमीनी पड़ताल करने के बाद दिल्ली लौटे अजित डोभाल, 11 दिन तक घाटी में रहकर रखी नजदीकी नजर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजीव गांधी जयंती: पीएम मोदी ने किया याद, सोनिया गांधी ने दी श्रद्धांजलि
राजीव गांधी जयंती: पीएम मोदी ने किया याद, सोनिया गांधी ने दी श्रद्धांजलि
सर्जियो गोर ने J&K पर बोला सच तो भड़का पाक, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?
सर्जियो गोर ने J&K पर बोला सच तो भड़का पाक, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?
वंदे मातरम: कांग्रेस के प्रस्ताव पर भड़की BJP, कहा- आज की नई मुस्लिम लीग
वंदे मातरम: कांग्रेस के प्रस्ताव पर भड़की BJP, कहा- आज की नई मुस्लिम लीग
मणिपुर में तीन दिन तक बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज, जानिए क्या है वजह
मणिपुर में तीन दिन तक बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज, जानिए क्या है वजह

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने किया ईरान पर बड़ी आर्थिक पाबंदी का ऐलान, मददगारों को अल्टीमेटम
ट्रंप ने किया ईरान पर बड़ी आर्थिक पाबंदी का ऐलान, मददगारों को अल्टीमेटम
'मैं खड़ी रही, पूजा नहीं करने दी', BJP विधायक ने लगाए जातिगत भेदभाव का आरोप
'मैं खड़ी रही, पूजा नहीं करने दी', BJP विधायक ने लगाए जातिगत भेदभाव का आरोप
वर्ल्ड चैंपियनशिप में पीवी सिंधू की धमाकेदार जीत, 34 मिनट में विरोधी हुआ पस्त
वर्ल्ड चैंपियनशिप में पीवी सिंधू की धमाकेदार जीत, 34 मिनट में विरोधी हुआ पस्त
'बंटवारा 1947' बनने वाली है सनी देओल की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, बस चाहिए इतने करोड़
'बंटवारा 1947' बनने वाली है सनी की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, बस चाहिए इतने करोड़
सर्जियो गोर ने J&K पर बोला सच तो भड़का पाक, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?
सर्जियो गोर ने J&K पर बोला सच तो भड़का पाक, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?
ATM कार्ड में आपकी डिटेल्स कैसे सेव होती हैं, जानें मशीन कैसे करती है प्रोसेस?
ATM कार्ड में आपकी डिटेल्स कैसे सेव होती हैं, जानें मशीन कैसे करती है प्रोसेस?
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
आजम खान या कोई और... कौन है जौहर यूनिवर्सिटी का असली मालिक?
आजम खान या कोई और... कौन है जौहर यूनिवर्सिटी का असली मालिक?
Embed widget