एक्सप्लोरर

जमीनी पड़ताल करने के बाद दिल्ली लौटे अजित डोभाल, 11 दिन तक घाटी में रहकर रखी नजदीकी नजर

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल शुक्रवार को कश्मीर दौरे से वापस लौटे। इस दौरान उन्होंने राज्य में 11 दिन बिताये और लोगों के बीच रहकर स्थितियों का आंकल किया।

नयी दिल्ली, एबीपी गंगा। जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा देनेवाले अनुच्छेद 370 खत्म किये जाने के बाद राज्य में जमीनी हालात पर निगाह रखने के लिये राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल को भेजा गया था। इस जिम्मेदारी को उन्होंने बाखूबी अंजाम दिया। घाटी में तकरीबन 11 दिन बिताने के बाद एनएसए डोभाल शुक्रवार को दिल्ली लौट आये। इस दौरान डोभाल ने स्थानीय लोगों के साथ वक्त बिताया और उनके मन को समझने की कोशिश की। यही नहीं उन्होंने लोगों के साथ घुल मिलकर उन्हें एहसास दिलाया कि यह कदम राज्य के हित में उठाया गया है। साथ ही उन्होंने लोगों को यह भी बताया कि अब हालात और बेहतर होंगे।

अजित डोभाल ने सबसे ज्यादा आतंकवाद प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। वे शोपियां और अनंतनाग जैसे जिलों में सड़कों पर निकल कर आम लोगों के साथ घूमे। वहां तैनात सुरक्षा बलों से भी बातचीत की। स्थानीय लोगों के साथ खाना खाने, सड़कों पर अकेले घूमने और अनंतनाग के बाजार में व्यापारी से उनकी बातचीत के वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए। वीडियो में वे यह कहते हुये दिखाई दे रहे हैं कि जल्द ही सब अच्छा हो जाएगा।

5 अगस्त को अनुच्छेद 370 खत्म किया गया

एनएसए डोभाल के कश्मीर दौरे का उद्देश्य राज्य और नियंत्रण रेखा पर स्थिति को सामान्य बनाए रखना था। यही नहीं सुरक्षाबलों के बीच संवाद और सामंजस्य भी स्थापित करना था। 5 अगस्त को सरकार ने जम्मू-कश्मीर से विशेष राज्य का दर्जा वापस ले लिया था। अनुच्छेद 370 को निष्प्रभावी कर दिया गया। इस तरह सरकार ने राज्य को जम्मू-कश्मीर और लद्दाख दो हिस्सों में बांटकर केंद्र प्रशासित प्रदेश बनाने का एलान किया था।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी चुनाव के लिए BSP के 100 उम्मीदवार तैयार! मायावती करेंगी नामों का ऐलान
यूपी चुनाव के लिए BSP के 100 उम्मीदवार तैयार! मायावती करेंगी नामों का ऐलान
'महिला सुरक्षा की आवाज बनें...' शारदीय नवरात्रि पर सीएम योगी की पाती
'महिला सुरक्षा की आवाज बनें...' शारदीय नवरात्रि पर सीएम योगी की पाती
यूपी में सीट बंटवारा: अनुप्रिया पटेल ने इस सीटों पर किया दावा, सियासी हलचल तेज
यूपी में सीट बंटवारा: अनुप्रिया पटेल ने इस सीटों पर किया दावा, सियासी हलचल तेज
यूपीः किसानों की मदद को आगे आई योगी सरकार, आंधी-तूफान से गिरे पेड़ों को लेकर निर्देश
यूपीः किसानों की मदद को आगे आई योगी सरकार, आंधी-तूफान से गिरे पेड़ों को लेकर निर्देश

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली में आंधी-बारिश, यूपी-बिहार समेत अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम, जानें चेतावनी
दिल्ली में आंधी-बारिश, यूपी-बिहार समेत अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम, जानें चेतावनी
यूपी में सीट बंटवारा: अनुप्रिया पटेल ने इस सीटों पर किया दावा, सियासी हलचल तेज
यूपी में सीट बंटवारा: अनुप्रिया पटेल ने इस सीटों पर किया दावा, सियासी हलचल तेज
CJI सूर्यकांत ने राहुल-खरगे से मिलने से क्यों किया इनकार? सामने आए ये चार बड़े कारण
CJI सूर्यकांत ने राहुल-खरगे से मिलने से क्यों किया इनकार? सामने आए ये चार बड़े कारण
पाकिस्तान ने श्रीलंका को रुलाया, 21 साल के प्लेयर ने ठोके 96 रन, काटा बवाल
पाकिस्तान ने श्रीलंका को रुलाया, 21 साल के प्लेयर ने ठोके 96 रन, काटा बवाल
'प्यारे पा- दादाजी...' ऐश्वर्या राय ने खास अंदाज में ससुर अमिताभ बच्चन को बर्थडे किया विश, आराध्या संग शेयर की अनसीन तस्वीर
'प्यारे पा- दादाजी...' ऐश्वर्या राय ने खास अंदाज में ससुर अमिताभ बच्चन को बर्थडे किया विश
इंडिया गठबंधन के मार्च पर प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, 'लोग NDA-BJP…'
इंडिया गठबंधन के मार्च पर प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, 'लोग NDA-BJP…'
'यूक्रेन में राष्ट्रपति बदले', ट्रंप के बोलते ही जेलेंस्की ने रख दी शर्त, बोले- '60 दिनों का...'
'यूक्रेन में राष्ट्रपति बदले', ट्रंप के बोलते ही जेलेंस्की ने रख दी शर्त, बोले- '60 दिनों का...'
कैप्टन स्मित मच्छार के फैन हुए इजराइली सिंगर, गाया हनुमान चालीसा
कैप्टन स्मित मच्छार के फैन हुए इजराइली सिंगर, गाया हनुमान चालीसा
Embed widget