एक्सप्लोरर

NSA Meet On Ukraine: यूक्रेन संकट का हल खोजने जेद्दा में मिले 40 देशों के NSA, डोभाल ने दिखाया शांति का रास्ता

NSA Meet On Ukraine: यूक्रेन के मुद्दे पर आयोजित हुई इस बैठक में अमेरिका और चीन के शीर्ष सुरक्षा अधिकारी शामिल हुए. रूस को आमंत्रित नहीं किया गया था.

NSA Meet In Jeddah: यूक्रेन में चल रहे संघर्ष का शांतिपूर्ण समाधान निकालने के लिए सऊदी अरब की राजधानी जेद्दा में 40 देशों के शीर्ष सुरक्षा अधिकारी मिले. दो दिवसीय बैठक में भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजित डोभाल ने भी हिस्सा लिया. सऊदी अरब के युवराज मोहम्मद बिन सलमान (MBS) की मेजबानी में आयोजित बैठक में अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जैक सुलीवन, चीन के यूरेशियाई मामलों के विशेष दूत ली हुई के साथ कई देशों के एनएसए इसमें शामिल हुए.

डोभाल शनिवार (5 अगस्त) सुबह बैठक में शामिल होने के लिए जेद्दा पहुंचे. बैठक में डोभाल ने 'बातचीत के जरिए समाधान' के भारत के रुख को एक बार फिर से दोहराया. भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने गुरुवार को कहा था कि भारत का लंबे वक्त से रुख रहा है कि बातचीत और कूटनीति ही यूक्रेन संकट को हल करने का रास्ता है और इसके अनुरूप भारत सम्मेलन में हिस्सा ले रहा है.

डोभाल ने बताया भारत का रुख

सूत्रों के अनुसार, एनएसए डोभाल ने बैठक में कहा कि भारत ने संघर्ष की शुरुआत से ही शीर्ष स्तर पर रूस और यूक्रेन दोनों के साथ नियमित रूप से बातचीत की है. उन्होंने बताया, भारत संयुक्त राष्ट्र चार्टर और अंतरराष्ट्रीय कानून में निहित सिद्धांतों पर आधारित वैश्विक व्यवस्था का समर्थन करता है. सभी राज्यों द्वारा संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का सम्मान बिना किसी अपवाद के बरकरार रखा जाना चाहिए.

भारतीय एनएसए ने कहा, एक उचित और स्थायी समाधान खोजने के लिए सभी हितधारकों को शामिल करते हुए सभी शांति प्रयासों को आगे बढ़ाया जाना चाहिए. पूरी दुनिया और खासकर ग्लोबल साउथ इस स्थिति का खामियाजा भुगत रहा है. भारत यूक्रेन को मानवीय सहायता और ग्लोबल साउथ में अपने पड़ोसियों को आर्थिक सहायता दोनों प्रदान कर रहा है.

डोभाल ने दिखाया शांति का रास्ता

उन्होंने बताया, भारत का दृष्टिकोण हमेशा संवाद और कूटनीति को बढ़ावा देने का रहा है और रहेगा. शांति के लिए आगे बढ़ने का यही एकमात्र रास्ता है. बैठक में दोहरी चुनौती पर चर्चा हुई- पहला स्थिति का समाधान और दूसरा संघर्ष के परिणामों को कम गंभीर करना. एनएसए डोभाल ने कहा, किए जा रहे प्रयासों को दोनों मोर्चों पर एक साथ निर्देशित किया जाना चाहिए और इसके लिए बहुत अधिक जमीनी काम करने की आवश्यकता है.

उन्होंने इस बात को आगे रखा कि भारत स्थायी और व्यापक समाधान खोजने के लिए एक सक्रिय और इच्छुक भागीदार बना रहेगा. ऐसे परिणाम से अधिक खुशी और संतुष्टि भारत को कोई और चीज नहीं दे सकती.

यह भी पढ़ें

BRICS: ब्रिक्स की बैठक में आतंकियों के 'मददगार' चीन को संदेश, वांग यी के सामने अजित डोभाल ने कही खरी-खरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Parliament Session 2026 Live: 'खुद ही पैनिक कर रहे हैं प्रधानमंत्री...', LPG किल्लत पर राहुल गांधी, संसद में प्रियंका ने जलाया चूल्हा
Live: 'खुद ही पैनिक कर रहे हैं प्रधानमंत्री...', LPG किल्लत पर राहुल गांधी, संसद में प्रियंका ने जलाया चूल्हा
केरल विधानसभा में 90 सीटों पर चुनाव लड़ेगी कांग्रेस, मैदान में उतरेंगे कई सांसद! CEC बैठक में लगी मुहर
केरल में 90 सीटों पर चुनाव लड़ेगी कांग्रेस, मैदान में उतरेंगे कई सांसद! CEC बैठक में लगी मुहर
Farooq Abdullah Firing: 'मैं उन्हें 20 साल से मारना चाहता था', फारूक अब्दुल्ला पर फायरिंग करने वाला कमल सिंह जामवाल कौन?
'मैं उन्हें 20 साल से मारना चाहता था', फारूक अब्दुल्ला पर फायरिंग करने वाला कमल सिंह कौन?
मिडिल ईस्ट जंग के बीच भारतीयों को लिए खुशखबरी! ईरान के इस नेक काम से भारत में तेल की किल्लत खत्म
मिडिल ईस्ट जंग के बीच भारतीयों को लिए खुशखबरी! ईरान के इस नेक काम से भारत में तेल की किल्लत खत्म

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Parliament Session 2026 Live: 'खुद ही पैनिक कर रहे हैं प्रधानमंत्री...', LPG किल्लत पर राहुल गांधी, संसद में प्रियंका ने जलाया चूल्हा
Live: 'खुद ही पैनिक कर रहे हैं प्रधानमंत्री...', LPG किल्लत पर राहुल गांधी, संसद में प्रियंका ने जलाया चूल्हा
चुनाव से पहले पश्चिमी यूपी के लिए अखिलेश यादव ने बनाया बड़ा प्लान, नया समीकरण साधने की कोशिश
चुनाव से पहले पश्चिमी यूपी के लिए अखिलेश यादव ने बनाया बड़ा प्लान, नया समीकरण साधने की कोशिश
रूस का भारत को 5th Gen के फाइटर जेट का तगड़ा ऑफर, AESA रडार सिस्टम और सोर्स कोड भी मिलेगा, पाकिस्तान को लगा शॉक
रूस का भारत को 5th Gen के फाइटर जेट का तगड़ा ऑफर, AESA रडार-सोर्स कोड भी मिलेगा, PAK को लगा शॉक
The hundred 2026 Auction: द हंड्रेड ऑक्शन में नंबर-1 गेंदबाज सादिया इकबाल रही अनसोल्ड, पाकिस्तानी खिलाड़ियों को नहीं मिला खरीदार
द हंड्रेड ऑक्शन में नंबर-1 गेंदबाज सादिया इकबाल रही अनसोल्ड, पाकिस्तानी खिलाड़ियों को नहीं मिला खरीदार
‘6 महीने 60 साल के बराबर..’ मोनालिसा के मुस्लिम पति ने बताई अपनी प्रेम कहानी, बोले- 'मैंने रिश्ते के लिए किया था इंकार'
मोनालिसा के मुस्लिम पति ने बताई अपनी प्रेम कहानी, बोले- 'मैंने रिश्ते के लिए किया था इंकार'
भारत को तगड़ा झटका देगा अमेरिका, ट्रेड को लेकर शुरू हुई जांच, 16 देशों की लिस्ट में इंडिया
भारत को तगड़ा झटका देगा अमेरिका, ट्रेड को लेकर शुरू हुई जांच, 16 देशों की लिस्ट में इंडिया
हार्दिक पांड्या या ईशान किशन, किसकी गर्लफ्रेंड ज्यादा पढ़ी-लिखी? जान लें हकीकत
हार्दिक पांड्या या ईशान किशन, किसकी गर्लफ्रेंड ज्यादा पढ़ी-लिखी? जान लें हकीकत
मेट्रो में स्टंट दिखाना पड़ा भारी, वीडियो वायरल हुआ तो यूजर्स के निशाने पर आ गया परिवार
मेट्रो में स्टंट दिखाना पड़ा भारी, वीडियो वायरल हुआ तो यूजर्स के निशाने पर आ गया परिवार
Embed widget