एक्सप्लोरर

Navy Day: INS विक्रमादित्य पर अब मोबाइल से ऐसे करें वर्चुअल-टूर

हर साल नौसेना दिवस के मौके पर भारतीय नौसेना देश के नागरिकों को अपने युद्धपोत पर आमंत्रित करती है. इस तरह के कार्यक्रमों का मकसद आम लोगों में नौसेना के बारे में जानकारी बढ़ाना होता है.

नई दिल्ली: देश के एयरक्राफ्ट कैरियर आईएनएस विक्रमादित्य पर अब अपने मोबाइल फोन के जरिए वर्चुअल टूर कर सकते हैं. नौसेना ने इसके लिए अपनी आधिकारिक यू-ट्यूब चैनल पर इस वर्चुअल टूर को आयोजित किया है. नौसेना दिवस के मौके पर देशवासियों से जुड़ने के लिए नौसेना ने ये वर्चुअल-टूर आयोजित किया है. दरअसल, 1971 के युद्ध में पाकिस्तानी सेना पर विजय हासिल करने की खुशी में भारतीय नौसेना हर साल 4 दिसंबर को नौसेना दिवस मनाती है.

दरअसल, इस साल कोरोना वायरस के कारण नौसेना नागरिकों को अपने युद्धपोत पर आमंत्रित नहीं कर रही है. जिसके कारण वर्चुअल टूर का आयोजन किया गया है. इस वर्चुअल रिएलटी टूर के जरिए देशवासी अपने मोबाइल फोन पर यूट्यूब लिंक पर क्लिक कर विक्रमादित्य पर 360 डिग्री घूम सकते हैं. इसके लिए सिर्फ अपने स्मार्ट मोबाइल फोन को 360 डिग्री घूमाना है और फिर फ्लाइट-डेक से लेकर लड़ाकू विमानों के ऑपरेशंस और बाकी अन-क्लासिफाइड एरिया की जानकारी ले सकते हैं.

क्या है थीम?

हर साल नौसेना दिवस के मौके पर भारतीय नौसेना देश के नागरिकों को अपने युद्धपोत पर आमंत्रित करती है. इस तरह के कार्यक्रमों का मकसद आम लोगों में नौसेना के बारे में जानकारी बढ़ाना तो होता ही है, साथ ही युवाओं को नौसेना में करियर बनाने के लिए प्रोत्साहित करना भी होता है. इसके अलावा देशवासियों में राष्ट्रीयता की भावना बढ़ाना भी एक मकसद होता है. इस साल नौसेना दिवस (4 दिसंबर) पर भारतीय नौसेना का थीम है, 'काम्बेट रेडी, क्रेडिएबिल एंड कोहेंसिव' यानि युद्ध के लिए तैयार, विश्वसनीय और सामंजस्पूर्ण.

बता दें कि भारत उन चुनिंदा देशों की नौसेनाओं में शामिल है, जिनके जंगी बेड़े में एयरक्राफ्ट कैरियर (आईएनएस विक्रमादित्य) शामिल हैं. इसके अलावा अगले साल तक स्वेदशी एयरक्राफ्ट कैरियर विक्रांत भी बनकर तैयार हो सकता है. सोमवार को ही कोच्चि में विक्रांत के बेसिन-ट्रायल सफलता-पूर्वक किए गए हैं.

टू-फ्रंट वॉर यानि दो मोर्चों (चीन और पाकिस्तान) से लड़ने के लिए भारतीय नौसेना को कम से कम दो विमान-वाहक युद्धपोत (एयरक्राफ्ट कैरियर्स) की सख्त जरूरत है. दो एयरक्राफ्ट कैरियर इसलिए भी बेहद जरूरी है क्योंकि भारतीय नौसेना को करीब सात करोड़ वर्ग किलोमीटर के हिंद-महासागर की सुरक्षा की जिम्मेदारी भी है. वहीं इस साल नौसेना दिवस ऐसे समय में मनाया जा रहा है जब भारत का एलएसी पर चीन से पिछले सात महीनों से टकराव चल रहा है. इसीलिए इंडो-पैसेफिक क्षेत्र में भारतीय नौसेना पूरी तरह अलर्ट है.

क्यों मनाया जाता है नौसेना दिवस?

हर साल 4 दिसंबर को नौसेना दिवस मनाया जाता है. इसी दिन 1971 के युद्ध में भारतीय नौसेना ने पूर्वी पाकिस्तान (अब बांग्लादेश) पर जबरदस्त हमला किया था. युद्ध में भारतीय नौसेना ने पाकिस्तान की पूर्वी-पाकिस्तान की सप्लाई लाइन काटने में अहम भूमिका निभाई थी और पाकिस्तानी नौसेना को बड़ा नुकसान उठाना पड़ा था, जिसके चलते ही पाकिस्तान को एक करारी हार का सामना करना पड़ा था. वहीं अगले साल यानि 2021 में पाकिस्तान पर विजय के 50 साल पूरे हो रहे हैं इसलिए इस साल से ही भारत की तीनों सेनाएं (थलसेना, नौसेना और वायुसेना) ‘स्वर्णिम-विजय वर्ष’ मना रही हैं.

यह भी पढ़ें: LAC पर तनातनी के बीच चीन पर नजर रखेंगे अमेरिका से आए ड्रोन, नौसेना में किए गए शामिल स्कॉर्पीन सीरीज की पांचवीं न्यूक्लीयर सबमरीन 'वगीर' हुई लॉन्च, जल्द ही नौसेना में होगी शामिल

नीरज राजपूत देश के जाने-माने डिफेंस-जर्नलिस्ट और वॉर-लेखक हैं. पत्रकारिता में करीब ढाई दशक का अनुभव रखते हैं और प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व डिजिटल मीडिया तीनों में गहरी पकड़ है.

वर्तमान में वे ABP नेटवर्क से जुड़े हैं, जहाँ युद्ध, रक्षा, नेशनल सिक्योरिटी और जियो-पॉलिटिक्स से संबंधित विषयों को कवर करते हैं. ABP लाइव पर प्रसारित होने वाले कार्यक्रम ‘गेम-चेंजर’ के प्रस्तुतकर्ता भी हैं.

रूस-यूक्रेन युद्ध पर उन्होंने पहली हिंदी पुस्तक "ऑपरेशन Z लाइव" लिखी, जो बेस्टसेलर सूची में भी शामिल हुई और पाठकों द्वारा खूब सराही गई.

रिपोर्टिंग का दायरा
- दुनिया के सबसे ऊंचे युद्धक्षेत्र सियाचिन से लेकर आतंकवाद प्रभावित जम्मू-कश्मीर और चीन सीमा पर तिब्बत के पठार तक
- पाकिस्तान के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक और बालाकोट एयर-स्ट्राइक से लेकर पनडुब्बी के जरिए समुद्र के भीतर तक
- ऑपरेशन सिंदूर के दौरान उनके एक्सक्लूसिव खुलासे और सटीक विश्लेषणों की व्यापक सराहना हुई
- यूक्रेन-रूस युद्ध क्षेत्र में मारियुपोल, डोनेत्स्क और लुहांस्क जैसे एक्टिव वॉर-जोन से रिपोर्टिंग. इसी अनुभव पर आधारित उनकी पुस्तक प्रभात प्रकाशन द्वारा प्रकाशित की गई
- दुनिया की सबसे संवेदनशील सीमाओं में से एक उत्तर-दक्षिण कोरिया की DMZ
- ⁠अमेरिका के सबसे बड़े सैन्य अड्डों में से एक JBLM, और शीत युद्ध के दौरान "गैर-मौजूद" माने जाने वाले रूसी सैन्य अड्डों से भी ग्राउंड रिपोर्टिंग. 
- ⁠वे उन चुनिंदा रक्षा जुड़े पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने भारत के पहले स्वदेशी अटैक हेलिकॉप्टर LCH-प्रचंड के कॉकपिट में उड़ान भरी है. इसके अलावा फ्रांस में राफेल लड़ाकू विमान निर्माण सुविधा से भी उन्होंने विशेष रिपोर्टिंग की.

भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित 'Defence Correspondent Course' के Alumni हैं.

पूर्व कार्य अनुभव
- STAR NEWS में लगभग 6 वर्षों तक चीफ रिपोर्टर (क्राइम) के तौर पर कार्य किया और लोकप्रिय क्राइम शो 'सनसनी' से जुड़े रहे
- पत्रकारिता की शुरुआत अंग्रेजी दैनिक नेशनल हेराल्ड से की
- इसके बाद B.A.G. Films के साथ जुड़कर STAR NEWS के लिए क्राइम शो बनाए
- SAHARA TV में भी लगभग 2 वर्षों तक कार्यरत रहे

रक्षा और सुरक्षा के मामलों पर उनकी पकड़, ग्राउंड-जीरो रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण उन्हें देश के सबसे भरोसेमंद डिफेंस जर्नलिस्ट्स में स्थापित करती है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

होटल-रेस्टोरेंट के बाद सरकारी कैंटीन की बारी! स्वास्थ्य विभाग का शिकंजा
होटल-रेस्टोरेंट के बाद सरकारी कैंटीन की बारी! स्वास्थ्य विभाग का शिकंजा
नेताजी की अस्थियों को जापान से लाने पर सुनवाई करेगा SC, केंद्र को नोटिस जारी
नेताजी की अस्थियों को जापान से लाने पर सुनवाई करेगा SC, केंद्र को नोटिस जारी
Parliament Monsoon Session LIVE: NDA-विपक्ष के बीच रार, कांग्रेस-TMC की FCRA बिल वापस लेने की मांग
LIVE: NDA-विपक्ष के बीच रार, कांग्रेस-TMC की FCRA बिल वापस लेने की मांग
CJP के खिलाफ याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का अहम कदम, सरकार और CBI को नोटिस
CJP के खिलाफ याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का अहम कदम, सरकार और CBI को नोटिस

वीडियोज

Mars Mystery: मंगल ग्रह पर मिली मधुमक्खियां? |ABPLIVE
Mangal Milan में क्यों गूंजा जय श्री राम? |ABPLIVE
Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ, क्या है प्रावधान?
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
मोहम्मद कैफ ने जताया 33 साल के प्लेयर पर भरोसा, सरफराज खान पर भी बोले
मोहम्मद कैफ ने जताया 33 साल के प्लेयर पर भरोसा, सरफराज खान पर भी बोले
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
झारखंड के छात्रों के हाथ में शिबू सोरेन की तस्वीर क्यों, क्या है 'गुरुजी' की विरासत?
झारखंड के छात्रों के हाथ में शिबू सोरेन की तस्वीर क्यों, क्या है 'गुरुजी' की विरासत?
Viral Video: रील बनाने के चक्कर में ब्रिज पर बच्चे को छोड़ा अकेला, वीडियो देख गुस्से में यूजर्स
रील बनाने के चक्कर में ब्रिज पर बच्चे को छोड़ा अकेला, वीडियो देख गुस्से में यूजर्स
Embed widget