एक्सप्लोरर

आज नोट बंद बदलने का आखिरी दिन, RBI दफ्तरों पर पुराने बदलने के लिए मची अफरातफरी

नई दिल्ली: आज रिजर्व बैंक में पांच सौ और हज़ार रूपए के पुराने नोटों को बदलने का आखिरी दिन है, लेकिन ये सिर्फ उनके लिए हैं जो एनआरआई हैं, या फिर नोटबंदी के वक्त विदेश में थे. रिजर्व बैंक के सेंटर्स में अब नोट बदलने के लिए अफरा-तफरी मची हुई है.

नोट बदलने के लिए आरबीआई दफ्तर के बाहर लगी भीड़

दिल्ली, मुंबई और कोलकाता में रिजर्व बैंक के बाहर कल भारी भीड़ उमड़ी. ये भीड़ पुराने पांच सौ और एक हजार के नोट बदलवाने की थी, क्योंकि पिछले साल आठ नवंबर को मोदी सरकार ने नोटबंदी का फैसला किया था.

हरियाणा के कृष्ण जेल जाने की वजह से पैसे नहीं बदल पाए थे

कृष्ण कुमार नाम के एक शख्स हरियाणा पुलिस में कांस्टेबल थे. भ्रष्टाचार के आरोप में ये पिछले साल 4 नंबर से लेकर इस साल 22 फरवरी तक हिसार जेल में थे.  अब हाथ में हिसार जेल के जेल सुपरिटेंडेंट की चिट्ठी लेकर इस उम्मीद में दिल्ली में रिज़र्व बैंक आए हैं कि शायद उनके नोट बदल जाएं.

पिता की मौत का सर्टिफिकेट दिखाने के बावजूद भी नहीं बदले राजकुमार के नोट

वहीं, मध्यप्रदेश में ग्वालियर के रहने वाले राम कुमार नाम के शख्स भी परेशान दिखे. पिता का 26 फरवरी को निधन हुआ, पिता के सामान से उन्हें 44 हज़ार के पुराने नोट मिले. किसी ने कहा अब तो दिल्ली में ही नोट बदल पाएंगे तो दिल्ली चले आए.  अब 44 हजार के पुराने नोट बदलने के लिए हाथों में पिता का डेथ सर्टिफिकेट लिए घूम रहे हैं.

आरबीआई के नोट ना बदलने से नाराज लोगों ने नोट फाड़े

लोग परेशान हैं, नाराज़ हैं, नोट फाड़ रहे हैं, लेकिन रिजर्व बैंक में इनके नोट जमा नहीं किए जा सकते, क्योंकि 31 मार्च यानि आज तक रिजर्व बैंक में पुराने नोट सिर्फ एऩआरआई और नोटबंदी के दौरान विदेश में रह रहे भारतीय ही जमा कर सकते हैं. पर ऐसा नहीं हो रहा है.

कोलकाता में रिजर्व बैंक के बाहर कई ऐसे लोग मिले जो नोटबंदी के दौरान विदेश में थे पर अब उनके पैसे जमा नहीं हो रहे. इन्हीं में से एक हैं झारखंड के हज़ारीबाग के रहने वाले दर्शन प्रसाद, जापान में टोक्यो के एक होटल में काम करते हैं, इनके पास 50 हज़ार के पुराने नोट हैं.

कई NRI लोगों को भी जरुरी कागज की जानकारी नहीं

बसंत प्रसाद बिहार के पटना से आए हैं, दुबई में कारपेंटर का काम करते हैं.  इनके पास 45 हजार के पुराने नोट हैं.  जमा कराने के लिए क्लीयरेंस फॉर्म मांगा जा रहा है. मुंबई में भी रिज़र्व बैंक के आगे भारी भीड़ थी. यहां भी स्थानीय लोगो के अलावा दूसरे देशों में रह रहे लोग भी मौजूद थे, लेकिन यहां भी ज्यादातर लोगों को मायूसी ही हाथ लगी.

8 नवंबर को 500 और 1000 के नोटों के इस्तेमाल पर लगी थी रोक

गौरतलब है कि आठ नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पांच सौ और एक हजार के नोटों के इस्तेमाल पर रोक लगा दी थी. बिना आयकर जमा किए 2.5 लाख से ज़्यादा की रक़म पर भी सरकार ने कार्रवाई के आदेश दिए थे. यूपी चुनाव में विपक्षी पार्टियों ने नोटबंदी पर पीएम मोदी को घेरने की कोशिश की जो नाकाम रही. पीएम मोदी ने भ्रष्टाचार पर नकेल कसने और कैशलेस अर्थव्यवस्था के लिए नोटबंदी को जरुरी बताया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Parliament Monsoon Session LIVE: 'तानाशाही नहीं चलेगी...', राज्यसभा में केंद्र के खिलाफ नारेबाजी कर रहा विपक्ष
LIVE: 'तानाशाही नहीं चलेगी...', राज्यसभा में केंद्र के खिलाफ नारेबाजी कर रहा विपक्ष
झारखंड में मार्च पर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'हम छात्रों...'
झारखंड में मार्च पर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'हम छात्रों...'
कार्यक्रमों की शुरुआत तमिल गीत से, वंदे मातरम की चर्चा के बीच तमिलनाडु में प्रस्ताव पेश
कार्यक्रमों की शुरुआत तमिल गीत से, वंदे मातरम की चर्चा के बीच तमिलनाडु में प्रस्ताव पेश
'सावरकर क्विज में शामिल हुए तो...', केरल के मंत्री का शिक्षकों को अल्टीमेटम
'सावरकर क्विज में शामिल हुए तो...', केरल के मंत्री का शिक्षकों को अल्टीमेटम

वीडियोज

Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
'आओ न डरो मत, राहुल गांधी बस थोड़ी सी धुलाई करेंगे', संजय राउत ने PM मोदी पर साधा निशाना
'आओ न डरो मत, राहुल गांधी बस थोड़ी सी धुलाई करेंगे', संजय राउत ने PM मोदी पर साधा निशाना
'उनकी काबिलियत पर शक...', रोहित-विराट के वर्ल्ड कप में खेलने पर बोले अजिंक्य रहाणे
'उनकी काबिलियत पर शक', रोहित-विराट के वर्ल्ड कप में खेलने पर बोले अजिंक्य रहाणे
AR Rahmaan के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
ए आर रहमान के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
गलत नक्शे पर लवलीना का करारा जवाब! ग्लासगो में जताई आपत्ति, PM मोदी ने की तारीफ
गलत नक्शे पर लवलीना का करारा जवाब! ग्लासगो में जताई आपत्ति, PM मोदी ने की तारीफ
शरद पवार के सांसदों ने पीएम मोदी से की मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई बात?
शरद पवार के सांसदों ने पीएम मोदी से की मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई बात?
Video: हाथी के सामने कार दौड़ाकर महिला ने बजाया हॉर्न, फिर जो हुआ वायरल हो गया
हाथी के सामने कार दौड़ाकर महिला ने बजाया हॉर्न, फिर जो हुआ वायरल हो गया
बिना Wall Outlet के ऐसे चार्ज करें अपना फोन! जानिए तरीका
बिना Wall Outlet के ऐसे चार्ज करें अपना फोन! जानिए तरीका
Embed widget