एक्सप्लोरर

COVID-19: नोएडा के इन इलाकों को किया जाएगा सील, डीएम ने कहा- दरवाजे तक होगी जरूरी सामानों की डिलीवरी

बता दें कि यूपी के 15 जिलों में जो हॉटस्पॉट हैं वे 15 अप्रैल की सुबह तक पूरी तरह से सील रहेंगे. नोएडा के डीएम ने लोगों से अपील की कि वे अपने घरों में रहें और अफवाहों पर ध्यान न दें.

लखनऊ: यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार ने कोरना वायरस को लेकर फैसला किया कि राज्य के 15 जिलों के हॉटस्पॉट को पूरी तरह सील किया जाएगा. इसमें नोएडा (गौतम बुद्ध नगर) के भी इलाके हैं. इस बीच नोएडा के डीएम ने लोगों से अपील की कि वे अपने घरों में रहें और किसी भी तरह के अफवाहों पर ध्यान न दें. उन्होंने कहा कि जरूरी चीजें लोगों के घरों तक पहुंचाई जाएंगी.

नोएडा के इन इलाकों को किया जाएगा सील

नोएडा के जिन इलाकों को सील किया जाएगा उसमें नोएडा में सेक्टर 41, पाम ओलंपिया, पटवारी गांव, लॉजिक्स ब्लॉसम, नोएडा सेक्टर 44, सेक्टर 37, बिस्नोई गांव को कोरोना हॉटस्पॉट मानते हुए सील किया जाएगा. इसके अलावा महक रेजीडेंसी ग्रेटर नोएडा, सुपरटेक केपटॉउन सेक्टर- 74, लोटस बाउलवर डी सेक्टर 100, अल्फा 1 ग्रेटर नोएडा, हाइड पार्क सेक्टर- 78, , पारस तिआरा 137, वाजिदपुर गांव, निराला ग्रीन सेक्टर- 2 ग्रेटर नोएडा , एटीएस डॉलचे जेटा- 1 ग्रेटर नोएडा, एस गोल्फशायर सेक्टर 150 नोएडा, सेक्टर 27 और 28, को भी सील किया जाएगा.

COVID-19: नोएडा के इन इलाकों को किया जाएगा सील, डीएम ने कहा- दरवाजे तक होगी जरूरी सामानों की डिलीवरी

COVID-19: नोएडा के इन इलाकों को किया जाएगा सील, डीएम ने कहा- दरवाजे तक होगी जरूरी सामानों की डिलीवरी

पैनिक होकर खरीददारी करने की जरूरत नहीं- नोएडा डीएम

इस बीच नोएडा के डीएम ने कहा, ‘’सील करने का फैसला कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए लिया गया है. पैनिक होकर खरीददारी करने की कोई जरूरत नहीं है. सभी जरूरी चीजों की घर के दरवाजे तक डिलीवरी की जाएगी. अफवाहों पर ध्यान न दें. कृपया अपने घरों के अंदर ही रहें.’’

यूपी के इन 15 जिलों के हॉटस्पॉट को किया जाएगा सील

बता दें कि आज यूपी के अपर मुख्य सचिव, गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के 15 जिलों के गम्भीर रूप से संक्रमित क्षेत्रों को सील कर करने का निर्देश दिया है. ये इलाके 15 अप्रैल की सुबह तक सील रहेंगे. इन 15 जिलों में लखनऊ, गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, आगरा, कानपुर, वाराणसी, शामली, मेरठ, सीतापुर, बरेली, बुलंदशहर, फिरोजाबाद, बस्ती, सहारनपुर और महराजगंज शामिल हैं.

बुधवार रात पौने नौ बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक यूपी में कोरोना वायरस के कुल 343 केस हैं. राज्य में तीन लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं इलाज के बाद 26 लोग रिकवर हो चुके हैं.

COVID-19: अब प्राइवेट लैब में भी मुफ्त में होगी कोरोना की जांच, SC का आदेश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'भारत में है राजनीतिक स्थिरता', PM मोदी बोले- रिफॉर्म हमारे लिए नहीं कम्पल्शन
'भारत में है राजनीतिक स्थिरता', PM मोदी बोले- रिफॉर्म हमारे लिए नहीं कम्पल्शन
बाहर लबालब पानी और छत पर शव..., 18 घंटे तक मदद की गुहार के बाद अंतिम संस्कार
बाहर लबालब पानी और छत पर शव..., 18 घंटे तक मदद की गुहार के बाद अंतिम संस्कार
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget