एक्सप्लोरर

Noida: नोएडा में व्यापारी रचित चौहान की गोली मारकर हत्या, पुलिस को इस पर है शक

Noida: नोएडा में रचित चौहान उर्फ राहुल नाम के एक व्यापारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई. फिलहाल पुलिस ने मामले में सभी एंगल से जांच शुरू कर दी है.

Noida: नोएडा सेक्टर 58 थाना क्षेत्र के सेक्टर 62 में शुक्रवार (21 अप्रैल) देर रात रचित चौहान उर्फ राहुल नामक एक व्यापारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई. मर्डर की वारदात रजत विहार इलाके में अंजाम दी गई है. सबसे बड़ी बात ये है कि जिस जगह पर कारोबारी को गोली मारी गई वहां से चंद कदमों की दूरी पर ही पुलिस चौकी मौजूद है. 

फिलहाल हत्या के पीछे क्या कारण है, ये पता लगाने में नोएडा पुलिस जुटी हुई है. पुलिस का कहना है कि कई सारे पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच की जा रही है. वहीं रचित चौहान के परिजनों का कहना है कि रचित अपनी दुकान बंद करके घर लौट रहा था और उसके पास एक काले रंग का बैग भी था, जो गायब है. एक अंदाजा है कि उस बैग के अंदर 4 से 5 लाख रुपये कैश थे. 

क्या है मामला?

पुलिस के अनुसार ये वारदात शुक्रवार देर रात 11:30 बजे के आसपास की है. पुलिस को सूचना मिली कि रजत विहार बी और सी ब्लॉक के बीच चौराहे पर एक स्कूटी सवार को गोली मार दी गई है. पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल ले गई. वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मृतक की पहचान रचित चौहान के रूप में की गई. रचित रजत विहार के सी ब्लॉक का रहने वाला था. 

पत्नी ने क्या कहा?

रचित अपनी पत्नी और माता पिता के साथ सी ब्लॉक रजत विहार में रहते थे. उनका डिस्पोजेबल आर्टिकल्स का व्यापार है और दुकान खोड़ा कॉलोनी में है. मृतक की पत्नी शिखा ने बताया कि शुक्रवार रात 10:00 बजे उनकी आखिरी बार रचित से फोन पर बात हुई थी. रचित ने कहा था कि वो आने में लेट हो जाएगा क्योंकि शनिवार को ईद है और दुकान पर भीड़ ज्यादा है. 

इसके बाद शिखा ने 11:00 बजे रचित के मोबाइल पर फोन किया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उटाया. उसके बाद उसने 12:00 बजे एक बार फिर से कॉल किया. इस बार फोन रिसीव किया गया और उठाने वाले ने बताया कि वह नोएडा पुलिस से बोल रहा है. रचित के साथ दुर्घटना हो गई है आप अस्पताल आ जाइए. इसके बाद रचित के माता-पिता तुरंत अस्पताल पहुंचे जहां उन्हें बताया गया कि रचित की मृत्यु हो गई है.

रचित को अज्ञात बदमाशों ने गोली मारी थी और यह वारदात उनके घर से महज 100 मीटर की दूरी पर ही अंजाम दी गई थी. शिखा का कहना है कि कुछ समय पहले रचित का अपनी दुकान के पास किसी स्थानीय व्यक्ति से झगड़ा भी हुआ था. मृतक के पिता का कहना है कि रचित की हत्या क्यों की गई है, फिलहाल ये भी स्पष्ट तौर पर नहीं बता सकते हैं, लेकिन शुक्रवार रात को जब रचित घर लौट रहा था तो उसके पास एक काले रंग का बैग भी था, जिसमें कैश होता था.

रजत के पिता का कहना है कि उसने बातों-बातों में कहा था कि दुकान की प्रत्येक दिन की बिक्री 4 से 5 लाख रुपये के बीच होती है तो इसी से अंदाजा है कि शायद उसके बैग में 4 से 5 लाख रुपये के बीच रहा होगा. रचित के पिता ने यह भी बताया कि कुछ समय पूर्व रचित का झगड़ा खोड़ा कॉलोनी में ही कुछ स्थानीय लोगों से हुआ था. वो लोग शायद उनके बेटे पर पैसों को लेकर दबाव बना रहे थे. 

किस पर शक है? 

रचित की दुकान पर दो लड़के भी काम करते हैं, उनमें से एक का नाम फटकू है. रचित के परिजनों व दुकान पर काम करने वाले एक अन्य लड़के का कहना है कि शुक्रवार देर रात को जब दुकान बंद की गई थी तो शॉप से रचित और फटकू दोनों साथ ही स्कूटी पर सवार होकर निकले थे.

ये पता चला है कि दोनों रजत विहार सी ब्लॉक और बी ब्लॉक के बीच में स्थित चौराहे तक आए थे. वहां पर फालूदा वाले भी खड़े होते हैं. तभी बाइक सवार हमलावर भी वहां पहुंचे, जिन्होंने अपने चेहरे कपड़े से ढके हुए थे और उन्होंने रचित को गोली मार दी और फिर खोड़ा कॉलोनी की तरफ फरार हो गए. इस दौरान फटकू कहां चला गया, ये किसी को नहीं मालूम है और वो आया भी नहीं है. ऐसे में शक की सुई उस पर भी जाती है.

डीसीपी ने क्या बताया?

नोएडा के डीसीपी हरिश्चंद्र का कहना है कि ये घटना शुक्रवार देर रात की है. मामले की जांच के लिए चार टीमों का गठन किया गया है. रचित के परिजनों से बातचीत करने के बाद ये भी जानकारी मिली है कि किसी के साथ उसका झगड़ा हुआ था जो कुछ महीने पहले की बात है. उसको धमकी भी दी गई थी.

डीसीपी हरिश्चंद्र ने बताया कि शुक्रवार देर रात की घटना के बारे में अगर बात करें तो हमें ये पता चला है कि रचित जब दुकान बंद करके घर की तरफ चला है तो उसके साथ एक और लड़का भी था. ये दोनों फालूदा वालों की दुकान तक पहुंचे हैं. तभी वहां पर दो लड़के बाइक पर सवार होकर आए हैं और उन्होंने रचित के साथ कुछ कहासुनी की है, जिसके बाद उसे गोली मार दी है. वो जो लड़का रचित के साथ था, उसका भी अभी कुछ पता नहीं चल पाया है. उसे भी ढूंढा जा रहा है. हर कोण को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच की जा रही है. 

ये भी पढ़ें- Watch: नोएडा में पुलिस चौकी के सामने स्टंट करना पड़ गया महंगा, बाइक सीज, कटा इतने हजार का चालान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'आर्टिकल 370, नक्सलवाद का खात्मा', सरदार पटेल की जयंती पर क्या-क्या बोले अमित शाह
'आर्टिकल 370, नक्सलवाद का खात्मा', सरदार पटेल की जयंती पर क्या-क्या बोले अमित शाह
INDIA Bloc Jan Mahabhiyog Live: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 'जन महाभियोग' की तैयारी, खरगे के घर जुटेगा विपक्ष
Live: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 'जन महाभियोग' की तैयारी, खरगे के घर जुटेगा विपक्ष
होर्मुज में अटैक पर भारत की आपत्ति, जयशंकर ने लगाई लताड़, ईरान युद्ध पर क्या कहा?
होर्मुज में अटैक पर भारत की आपत्ति, जयशंकर ने लगाई लताड़, ईरान युद्ध पर क्या कहा?
'आत्मनिर्भर बनने की ओर कदम', ISRO के NVS-03 सैटेलाइट लॉन्च पर क्या बोले PM मोदी
'आत्मनिर्भर बनने की ओर कदम', ISRO के NVS-03 सैटेलाइट लॉन्च पर क्या बोले PM मोदी

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हूतियों का यमन पर अटैक, राष्ट्रपति भवन को बनाया निशाना, मदीना की ओर भेजे ड्रोन
हूतियों का यमन पर अटैक, राष्ट्रपति भवन को बनाया निशाना, मदीना की ओर भेजे ड्रोन
दिल्ली में बारिश से 75 सालों बाद पारा पहुंचा 20.7 डिग्री, तापमान में भारी गिरावट
दिल्ली में बारिश से 75 सालों बाद पारा पहुंचा 20.7 डिग्री, तापमान में भारी गिरावट
चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया, जापान को रौंद लगाई जीत की हैट्रिक
चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया, जापान को रौंद लगाई जीत की हैट्रिक
लॉस एंजिल्स प्रीमियर के बाद रणबीर कपूर की ‘रामायण’ के मुरीद हुए विदेशी क्रिटिक्स, बोले- 'साल की सबसे बेहतरीन फिल्म'
लॉस एंजिल्स प्रीमियर के बाद ‘रामायण’ के मुरीद हुए इंटरनेशनल क्रिटिक्स, जमकर की तारीफ
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
FATF का पाकिस्तान पर कोई एक्शन नहीं, खुलेआम पल रहे आतंकी, 2030 तक मिली खुली छूट!
FATF का पाकिस्तान पर कोई एक्शन नहीं, खुलेआम पल रहे आतंकी, 2030 तक मिली खुली छूट!
Statue Of Unity: स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का प्लान, जानें टिकट का चार्ज और पहुंचने का तरीका
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का प्लान, जानें टिकट का चार्ज और पहुंचने का तरीका
November School Holidays 2026: नवंबर में बच्चों की मौज, दिवाली और छठ पर मिलेगी लंबी छुट्टी, यहां देखें डेट्स
नवंबर में बच्चों की मौज, दिवाली और छठ पर मिलेगी लंबी छुट्टी, यहां देखें डेट्स
Embed widget