एक्सप्लोरर

दिल्ली में पड़ रही भीषण गर्मी, अगले दो दिनों तक राहत की उम्मीद नहीं

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने दिल्ली में अगले दो दिनों तक लू के प्रकोप की भी संभावना जतायी.

नई दिल्लीः राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है. अगले दो दिनों तक गर्मी से राहत की कोई संभावना नहीं है. मौसम विभाग ने शनिवार को यह जानकारी दी. सफदरजंग वेधशाला में सुबह आठ बजकर 30 मिनट पर न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जो कि इस मौसम के हिसाब से सामान्य तापमान है. आर्द्रता का स्तर 56 फीसदी दर्ज किया गया.

शहर में अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है. हालांकि मौसम का हाल बताने वाली निजी संस्था स्काईमेट वेदर ने पारा 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना जताई है. मौसम विभाग के एक अधिकारी ने दिन भर आकाश साफ रहने की संभावना जताई. अधिकारी ने दिल्ली में अगले दो दिनों तक लू के प्रकोप की भी संभावना जतायी.

सफदरजंग वेधशाला ने अधिकतम तापमान 42.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया. आर्द्रता का स्तर 22 से 74 फीसदी के बीच रहा. पालम, आयानगर और जफरपुर मौसम केन्द्रों में अधिकतम तापमान क्रमश: 45.2, 44.6 और 44.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

उन्होंने बताया कि रविवार को अधिकतम तापमान 44 और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. मौसम विभाग के अनुसार बड़े क्षेत्र में जब तापमान लगातार दो दिन तक 45 डिग्री सेल्सियस तक रहता है, तब ‘लू’ की स्थिति घोषित की जाती है. वहीं, जब लगातार दो दिन तक तापमान 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाए तो इसे गंभीर ‘लू’ माना जाता है.

राष्ट्रीय राजधानी जैसे छोटे क्षेत्र में एक दिन के लिए भी तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाए, तो ‘लू’ की स्थिति घोषित कर दी जाती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
भीड़, बारिश और माइक पर अनाउंसमेंट... कोलकाता हादसे का क्या रहा कारण, बड़ी बातें
भीड़, बारिश और माइक पर अनाउंसमेंट... कोलकाता हादसे का क्या कारण, बड़ी बातें
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
मृतकों के परिवार को सरकारी नौकरी और 25 लाख, बंगाल हादसे पर CM शुभेंदु का बड़ा ऐलान
मृतकों के परिवार को सरकारी नौकरी और 25 लाख, बंगाल हादसे पर CM शुभेंदु का बड़ा ऐलान

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'BJP और बसपा से मिला कैबिनेट मंत्री पद का ऑफर', कांग्रेस नेता अजय राय का दावा
'BJP और बसपा से मिला कैबिनेट मंत्री पद का ऑफर', कांग्रेस नेता अजय राय का दावा
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
'हमारे पास पहले से 2 ओपनर हैं...', श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी से बातचीत पर किया खुलासा
'हमारे पास पहले से 2 ओपनर हैं', श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी से बातचीत पर किया खुलासा
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
मेट्रो में कागज वाला टिकट देख गदगद हुए बिहारी चाचा, बोले- ई देखा
मेट्रो में कागज वाला टिकट देख गदगद हुए बिहारी चाचा, बोले- ई देखा
एआई से वीजा एप्लिकेशन लिखवाना पड़ा भारी, 64% भारतीयों के वीजा रद्द
एआई से वीजा एप्लिकेशन लिखवाना पड़ा भारी, 64% भारतीयों के वीजा रद्द
Embed widget