एक्सप्लोरर

No Confidence Motion: 'आप करें रासलीला, हम करें तो कैरेक्टर ढीला', अविश्वास प्रस्ताव पर बोले निशिकांत दुबे, सुनाया कांग्रेस-DMK का किस्सा

Nishikant Dubey Speech: लोकसभा में बीजेपी की तरफ से निशिकांत दुबे अविश्वास प्रस्ताव के विरोध में बोलने के लिए खड़े हुए. उन्होंने विपक्षी गठबंधन की आपसी खींचतान का जिक्र कर हमला बोला.

No Confidence Motion debate In Lok Sabha: मोदी सरकार के खिलाफ लाए गए विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव पर मंगलवार (8 अगस्त) लोकसभा में चर्चा चल रही है. कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने विपक्ष की तरफ से चर्चा की शुरुआत की. भारतीय जनता पार्टी की तरफ से सांसद निशिकांत दुबे अविश्वास प्रस्ताव के खिलाफ बोलने के लिए खड़े हुए. उन्होंने इस दौरान डीएमके के समर्थन का जिक्र करते हुए कहा कि आप करें तो रासलीला, हम करें तो कैरेक्टर ढीला.

निशिकांत दुबे ने चर्चा के दौरान कहा, 'डीएमके आज अविश्वास प्रस्ताव पर कांग्रेस के साथ है. 1976 में इसी कांग्रेस ने भ्रष्टाचार के आरोप के ऊपर करुणानिधि की सरकार को बर्खास्त कर दिया था और 1980 में जब इंदिरा जी की सरकार बनी तो यही डीएमके उनके साथ हो गई.' इसके बाद उन्होंने कहा कि आप करें तो रासलीला, हम करें तो कैरेक्टर ढीला.

'एक-दूसरे से लड़ रहे, नाम रखा है इंडिया'

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या का जिक्र करते हुए बीजेपी सांसद ने कहा, हत्याकांड की जांच के लिए वर्मा आयोग और जैन आयोग बना. जैन आयोग ने कहा, लिट्टे को करुणानिधि की पार्टी डीएमके सहयोग करती थी. आप उनके ही साथ हैं. 

दुबे ने आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव का भी नाम लिया और कहा कि आज लालू जी के बेटे को जिन्होंने (नीतीश कुमार) उपमुख्यमंत्री बनाया है, वही उनके विरोध में खड़े थे. 1995 में कांग्रेस की सरकार थी, जिसने लालू जी को अंदर कर दिया. हमसे आपको (आरजेडी) को किस बात का विरोध, आपको तो कांग्रेस से विरोध होना चाहिए. दुबे ने कहा कि आपस में एक दूसरे से लड़ रहे हैं और गठबंधन का नाम इंडिया रखा है.

राहुल गांधी पर कसा तंज

इसके पहले चर्चा की शुरुआत करते उन्होंने राहुल गांधी पर भी तंज कसा. संबोधन की शुरुआत में ही दुबे ने कहा कि मुझे लग रहा था कि राहुल गांधी सबसे पहले बोलेंगे लेकिन लगता है कि राहुल जी आज तैयार होकर नहीं आए हैं. 

यह भी पढ़ें

No Confidence Motion: विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव पर क्या कहता है सीटों का नंबर गेम? 2024 से पहले होगा बड़ा टेस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ना कोई जीता, ना कोई हारा...' अन्ना हजारे ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर रिएक्शन आया सामने, जानें क्या कहा?
'ना कोई जीता, ना कोई हारा...' अन्ना हजारे ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर रिएक्शन आया सामने, जानें क्या कहा?
'कॉकरोच' के कमेंट से शुरुआत, इस्तीफे पर खत्म हुई बात, 36 दिनों में कैसे बदल गया छात्र आंदोलन?
'कॉकरोच' के कमेंट से शुरुआत, इस्तीफे पर खत्म हुई बात, 36 दिनों में कैसे बदल गया छात्र आंदोलन?
18 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 किमी की रफ्तार से हवाएं, जानें दिल्ली यूपी-बिहार का मौसम
18 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 किमी की रफ्तार से हवाएं, जानें यूपी-बिहार का मौसम
36 दिन के आंदोलन का अंत, अब कानूनी जंग की शुरुआत! छात्रों पर लाठी चलाने वालों पर CJP का बड़ा ऐलान
36 दिन के आंदोलन का अंत, अब कानूनी जंग! छात्रों पर लाठी चलाने वालों पर CJP का बड़ा ऐलान

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: क्या प्रशांत किशोर को सम्राट चौधरी चुभते हैं? बिहार सीएम पर पीके का बड़ा खुलासा
Exclusive: क्या प्रशांत किशोर को सम्राट चौधरी चुभते हैं? बिहार सीएम पर पीके का बड़ा खुलासा
दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन फिर खुले, CJP के आंदोलन खत्म होने के बाद यात्रियों के लिए बड़ी राहत
दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन फिर खुले, CJP के आंदोलन खत्म होने के बाद यात्रियों के लिए बड़ी राहत
IND vs ZIM 3rd T20 Playing 11: बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, ZIM के खिलाफ तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
Jugal Hansraj Birthday: लुक्स में शाहरुख-सलमान को देते थे टक्कर, एक साथ साइन की थीं 40 फिल्में, जानें अब कहां हैं जुगल हंसराज?
शाहरुख-सलमान को देते थे टक्कर, एक साथ साइन की थीं 40 फिल्में, अब कहां हैं जुगल हंसराज?
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
आज आगरा, मैनपुरी और इटावा दौरे पर सीएम योगी आदित्यनाथ, 1286 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात
आज आगरा, मैनपुरी और इटावा दौरे पर सीएम योगी आदित्यनाथ, 1286 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात
दुल्हन के घर एंबुलेंस में बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, देखें वीडियो
दुल्हन के घर एंबुलेंस में बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, देखें वीडियो
Birth Order And Intelligence: एक ही घर में पले-बढ़े भाई-बहनों का दिमाग क्यों होता है अलग?
एक ही घर में पले-बढ़े भाई-बहनों का दिमाग क्यों होता है अलग?
Embed widget