एक्सप्लोरर

बीजेपी में जाकर नीतीश ने खोई अपनी राजनीतिक विश्वसनीयता: तारिक अनवर

पटना: एनसीपी के महासचिव तारिक अनवर ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर सीधा हमला बोलते हुए उनकी विश्वसनीयता पर सवाल उठाए हैं. तारिक ने फिर से बीजेपी के साथ नाता जोड़ लेने पर आज दावा किया कि उन्होंने अपनी राजनीतिक विश्वसनीयता खो दी है. अब कोई भी राजनीतिक दल या राजनेता उनपर विश्वास नहीं करेगा. नीतीश के पूर्व में बीजेपी के साथ नाता तोड़ लेने को देखते हुए फिर से उनके राजग में शामिल होने पर उनका बीजेपी के साथ गठबंधन अधिक समय तक कायम रहने की संभावना के बारे में पूछे जाने पर तारिक ने आज कहा कि उन्हें लगता है कि राजग अथवा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनपर भरोसा तो नहीं करेंगे, जिस तरह से उन्होंने 'पल्टी' मारी है, अब कोई भी उनपर विश्वास नहीं करेगा. उन्होंने कहा कि कोई भी राजनीतिक दल अथवा राजनेता अब उनपर विश्वास नहीं करेगा. जहां तक आवश्यकता होगी उन्हें इस्तेमाल करेगा और उन्हें लगता है कि अब उनका राजनीतिक भविष्य बहुत ही उज्जवल है, ऐसा नहीं दिखता क्योंकि राजनीति में सबसे अधिक किसी चीज का महत्व होता है तो वह है विश्वसनीयता. आपकी विश्वसनीयता खत्म जब एक बार खत्म हो गयी, मुश्किल होता फिर से उसे बना पाना. नीतीश के विपक्ष में लौटने की संभावना के बारे में तारिक ने कहा कि उन्हें नहीं लगता कि उनकी वापसी हो सकेगी और विपक्ष उनपर विश्वास करेगा. हमें ऐसा नहीं लगता क्योंकि ठीक वैसे समय जब देश में विपक्षी दल गोलबंद हो रहे थे उन्होंने उसे बहुत बडा नुकसान पहुंचाया है. उन्होंने कहा कि यह अच्छा हुआ कि नीतीश कुमार का 'असली चेहरा' 2019 के चुनाव के दो साल पूर्व ही लोगों के सामने आ गया क्योंकि अंतिम समय में अगर वे ऐसा फैसला लेते तो हम लोगों :विपक्ष: को संभलने में दिक्कत पेश आती पर अब विपक्ष के पास दो वर्ष है. तारिक ने कहा कि फिर से एक बार देश का विपक्ष एकजुट होगा और इसको लेकर आज उन्होंने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद से मुलाकात की थी और आगे की रणनीति पर उनसे विचार विमर्श हुआ है. उन्होंने कहा कि आगामी 27 अगस्त को पटना में प्रास्तावित राजद की रैली में आने का निमंत्रण लालू जी ने उन्हें दिया है. हम लोग चाहेंगे कि विपक्ष के देश के सभी बडे नेता उसमें शामिल हों. उन्होंने जदयू के वरिष्ठ नेता शरद यादव से बातचीत होने का का दावा करते तथा उनके अपने साथ आने की उम्मीद करते हुए कहा कि राजग में भी कई लोग उनके साथ जुडेंगे. पटना स्थित राकांपा के प्रदेश कार्यालय में आज पत्रकारों से बातचीत करते हुए तारिक ने आरोप लगाया कि नीतीश का होटल के बदले भूखंड मामले में उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव से जनता की अदालत में स्पष्टीकरण पर अडे रहना, राजग में फिर से जाना के लिए एक बहाना मात्र था, ऐसा करने का वे पूर्व से ही मन बना चुके थे. उन्होंने कहा कि नीतीश ने जिन मुद्दों को लेकर पूर्व में बीजेपी से नाता तोडा और प्रदेश की जनता ने उन्हें जिन मुद्दों को लेकर बीजेपी के खिलाफ जनादेश दिया था, नीतीश ने उसी के साथ धोखा कर महागठबंधन :जदयू—राजद—कांग्रेस: से नाता तोड फिर से बीजेपी में शामिल हो गए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रिजीम चेंज पर BJP का विपक्ष पर हमला, सिब्बल का पलटवार- 'सत्ता परिवर्तन कांग्रेस...'
रिजीम चेंज पर BJP का विपक्ष पर हमला, सिब्बल का पलटवार- 'सत्ता परिवर्तन कांग्रेस...'
Delhi Protest LIVE: अभिजीत दीपके को कोर्ट में पेश करेगी दिल्ली पुलिस, CJP ने दिया अहम अपडेट
LIVE: अभिजीत दीपके को कोर्ट में पेश करेगी दिल्ली पुलिस, CJP ने दिया अहम अपडेट
'अपराध कैसे...', अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, पुलिस पर लगाया ये आरोप
'अपराध कैसे...', अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, पुलिस पर लगाया ये आरोप
एक और चुनाव में मिली जीत तो अमित शाह बोले, 'देशविरोधी ताकतों को युवाओं का…'
एक और चुनाव में मिली जीत तो अमित शाह बोले, 'देशविरोधी ताकतों को युवाओं का…'

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रिजीम चेंज पर BJP का विपक्ष पर हमला, सिब्बल का पलटवार- 'सत्ता परिवर्तन कांग्रेस...'
रिजीम चेंज पर BJP का विपक्ष पर हमला, सिब्बल का पलटवार- 'सत्ता परिवर्तन कांग्रेस...'
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
'स्वस्थ जीवन की कामना', PM मोदी ने CM भगवंत मान को किया बर्थडे विश
'स्वस्थ जीवन की कामना', PM मोदी ने CM भगवंत मान को किया बर्थडे विश
चार टी20 में लुटाए 879 रन, फिर भी गेंदबाजों को फुल सपोर्ट, भारतीय कोच का बड़ा बयान
चार टी20 में लुटाए 879 रन, फिर भी गेंदबाजों को फुल सपोर्ट, भारतीय कोच का बड़ा बयान
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये हॉरर फिल्म अब OTT पर फैलाएगी दशहत, जानें- कब और कहां देखें?
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये फिल्म अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां देखें?
'अपराध कैसे...', अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, पुलिस पर लगाया ये आरोप
'अपराध कैसे...', अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, पुलिस पर लगाया ये आरोप
Water Tank Cleaning: टंकी साफ करने के बाद भी पानी से आती है बदबू? जानें असली वजह
टंकी साफ करने के बाद भी पानी से आती है बदबू? जानें असली वजह
सोयाबीन किसानों को राहत, भावांतर योजना में रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी
सोयाबीन किसानों को राहत, भावांतर योजना में रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी
Embed widget