एक्सप्लोरर

Nitish Govt Ministers Taking Pension: नीतीश सरकार के दो मंत्री बिहार सरकार से सैलेरी के अलावा संसद से ले रहे पेंशन, जानिए कैसे

Nitish Govt Ministers Taking Pension: बिहार के जाने-माने आरटीआई एक्टिविस्ट शिवप्रकाश राय ने इस संबंध में केंद्र सरकार से जानकारी मांगी थी जिसके बाद आरटीआई (RTI) से यह खुलासा हुआ है.

Nitish Govt Ministers Taking Pension: बिहार में नीतीश सरकार के दो मंत्री ऐसे हैं, जिन्हें राज्य सरकार से सैलेरी तो मिल ही रही है, साथ ही संसद से पेंशन भी मिल रही है. ये जानकारी आईटीआई में सामने आई है. दरअसल, बिहार के कई ऐसे नेता हैं जो कभी संसद के सदस्य रहे हैं और अब पूर्व सदस्य के तौर पर पेंशन ले रहे हैं. इनमें नीतीश सरकार के दो मंत्रियों का नाम भी शामिल है. ये मंत्री हैं- खान एवं भूतत्व मंत्री जनक राम और उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन.

बिहार के आरटीआई एक्टिविस्ट शिवप्रकाश राय ने इस संबंध में केंद्र सरकार से जानकारी मांगी थी जिसके बाद 12 अक्टूबर 2021 को सामने आई इस लिस्ट में बिहार सरकार के दो मंत्रियों के नाम पेंशन पाने वालों की लिस्ट में हैं. जनक राम और शाहनवाज हुसैन के अलावा बिहार विधान परिषद के वर्तमान सदस्य डॉ संजय पासवान और उपेन्द्र कुशवाहा को भी पेंशन मिल रही हैं, जो लोकसभा के पूर्व सदस्य रह चुके हैं.

वेतन के साथ-साथ नहीं ले सकते पेंशन?
आरटीआई एक्टिविस्ट शिवप्रकाश राय का कहना है कि जो मंत्री हैं वो वेतन के साथ-साथ पेंशन नहीं ले सकते हैं. नियम के अनुसार यह गलत है. उन्होंने सूचना के अधिकार के तहत जानकारी मांगी थी. इसके बाद भारत सरकार के वित्त मंत्रालय, केंद्रीय पेंशन लेखा कार्यालय की तरफ से 21 अक्टूबर 2021 को जब जानकारी मिली तो इन चार नेताओं का नाम शामिल था. शाहनवाज हुसैन और जनक राम को मंत्री के तौर पर वेतन, भत्ता और सुविधाएं मिल रही हैं. इनके अलावा उपेंद्र कुशवाहा और संजय पासवान को एमएलसी के तौर पर वेतन और भत्ता मिल रहा है.

शाहनवाज हुसैन, उपेंद्र कुशवाहा, संजय पासवान और जनक राम चारों नेता संसद के सदस्य रह चुके हैं. शाहनवाज हुसैन, संजय पासवान और जनक राम लोकसभा के पूर्व सदस्य हैं वहीं उपेंद्र कुशवाहा राज्यसभा और लोकसभा के सदस्य रह चुके हैं. ऐसे में इन्हें संसद से पेंशन मिलता रहा है. अब ये सभी बिहार विधान परिषद के वर्तमान सदस्य हैं.

ये भी पढ़ें-
Afghanistan News: अफगानी वायु सेना के पूर्व पायलटों को वापस बुला रहा तालिबान, जानिए इसकी वजह

Kasganj News: 2.5 फीट ऊंचे नल से लटककर साढ़े 5 फीट लंबे अल्ताफ ने कैसे फांसी लगा ली, पुलिस पर उठे सवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP की नई टीम में महिलाओं का दबदबा, वसुंधरा-स्मृति इन्हें मिली जगह
BJP की नई टीम में महिलाओं का दबदबा, वसुंधरा-स्मृति इन्हें मिली जगह
Xप्लेन: NASA का भारत को मून बेस प्रोग्राम में शामिल होने का न्योता, जानिए क्या होंगे फायदे
Xप्लेन: NASA का भारत को मून बेस प्रोग्राम में शामिल होने का न्योता, जानिए क्या होंगे फायदे
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
सूर्या की जगह हेमांग को कमान, वो नेता जिनका BJP ने काटा पत्त्ता
सूर्या की जगह हेमांग को कमान, वो नेता जिनका BJP ने काटा पत्त्ता

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Extension Board Capacity: एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
Embed widget