एक्सप्लोरर

बेंगलुरु-चेन्नई एक्सप्रेसवे अगले साल मार्च तक हो जाएगा तैयार, नितिन गडकरी ने किया हवाई सर्वे

Karnataka: नितिन गडकरी ने कहा कि उनके मंत्रालय में भ्रष्टाचार नहीं है. गडकरी ने कहा कि लागत में वृद्धि की गुंजाइश लगभग शून्य हो चुकी है. अब तक मैंने 50 लाख करोड़ रुपये के काम किए हैं.

Nitin Gadkari News: केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) ने गुरुवार (5 जनवरी) को कहा कि उनके मंत्रालय में बिल्कुल भी भ्रष्टाचार नहीं है. उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की लागत में वृद्धि की गुंजाइश लगभग शून्य हो चुकी है और वह ठेकेदारों से नहीं मिलते. गडकरी ने कहा, "लागत में वृद्धि की गुंजाइश लगभग शून्य हो चुकी है. हर साल हम पांच लाख करोड़ रुपये की परियोजनाओं पर काम करते हैं और अब तक मैंने 50 लाख करोड़ रुपये के काम किए हैं. मैं ठेकेदारों से नहीं मिलता." 

उन्होंने कहा कि हमारे सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय में बिल्कुल भ्रष्टाचार नहीं है. उन्होंने बेंगलुरू-मैसूर राजमार्ग कार्य का निरीक्षण करने के बाद पत्रकारों से यह बात कही. गडकरी के अनुसार उनके मंत्रालय ने तकनीकी व वित्तीय क्षमताओं में सुधार किया है ताकि परियोजना लागत 35 प्रतिशत से 38 प्रतिशत से कम हो. केंद्रीय मंत्री ने कहा, "हम गुणवत्ता को लेकर सख्त हैं. अगर आपको काम की गुणवत्ता को लेकर संदेह है तो कृपया मुझे बताएं."

चार लेन सड़क की वजह से समय की बचत होगी
इससे पहले उन्होंने कहा कि 17 हजार करोड़ रुपये की लागत वाली नयी ग्रीनफील्ड परियोजना बेंगलुरु-चेन्नई एक्सप्रेसवे मार्च 2024 तक पूरी हो जाएगी. गडकरी ने बेंगलुरु के बाहरी इलाके में होसकोटे के पास, वडगनहल्ली में परियोजना का निरीक्षण करने के बाद, पत्रकारों से कहा कि 285.3 किलोमीटर की इस चार लेन परियोजना से यात्रा समय की बचत होगी.

2024 में इस परियोजना को पूरा करना चाहते हैं
मंत्री ने कहा कि इससे प्रमुख शहरों और भीड़भाड़ वाले इलाकों से गुजरने में होने वाली देरी से बचने में भी मदद मिलेगी. गडकरी ने कहा, "कर्नाटक में 71.7 किलोमीटर की इस भारतमाला परियोजना पर 5,069 करोड़ रुपये खर्च होंगे." उन्होंने कहा, "231 किलोमीटर पर निर्माण कार्य पहले से ही चल रहा है. मार्च, 2024 तक हम इस परियोजना को पूरा करना चाहते हैं."

उद्घाटन समारोह में शामिल हो सकते हैं पीएम मोदी
गडकरी ने कहा, "बेंगलुरु-मैसूरु राजमार्ग परियोजना फरवरी 2023 तक पूरी हो जाएगी. हम इसके उद्घाटन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी या राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को आमंत्रित करेंगे." केंद्रीय मंत्री ने राजमार्गों का हवाई सर्वेक्षण भी किया. उन्होंने कहा कि मंत्रालय बेंगलुरु सेटेलाइट रिंग रोड परियोजना पर भी काम कर रहा है जिस पर अनुमानित लागत 17,000 करोड़ रुपये आ सकती है.

ये भी पढ़ें:

लद्दाख के द्रास में -25 डिग्री सेल्सियस तापमान के बीच खेला जा रहा है आइस हॉकी, देखें तस्वीरें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अग्निवीरों के लिए केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, 75 फीसदी की आर्मी में होगी भर्ती, 2 साल का सेवा विस्तार
अग्निवीरों के लिए केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, 75 फीसदी की आर्मी में होगी भर्ती, 2 साल का सेवा विस्तार
US मिडटर्म चुनाव पर जयराम रमेश का बयान, 'ट्रंप को जनता ने नकारा, हमारे देश में...'
US मिडटर्म चुनाव पर जयराम रमेश का बयान, 'ट्रंप को जनता ने नकारा, हमारे देश में...'
US रिजल्ट पर असदुद्दीन ओवैसी बोले, 'एक अब्दुल मिशिगन जीत गया, अब UP में...'
US रिजल्ट पर असदुद्दीन ओवैसी बोले, 'एक अब्दुल मिशिगन जीत गया, अब UP में...'
राहुल गांधी के डिबेट चैलेंज पर CM हिमंत का तंज, कहा- 'यह बांग्लादेश या नेपाल नहीं है'
राहुल गांधी के डिबेट चैलेंज पर CM हिमंत का तंज, कहा- 'यह बांग्लादेश या नेपाल नहीं है'

वीडियोज

Mount Everest Helicopter Crash: एवरेस्ट की गोद में मौत का मंजर | Nepal | Breaking News | ABP
Janhit with Chitra Tripathi: चारधाम में हेलीकॉप्टर सेवा क्यों जानलेवा ? | Uttarakhand Chopper Crash
Dhirendra Shastri Controversy News: राम-श्याम पर अब सियासत में भी बंटवारा! | Yogi | ABP News
Chaar Ki Chaal : बाबा बागेश्वर...अखिलेश को सता रहा डर? | Dhirendra Shastri | Akhilesh Yadav | ABP
Yeh Fitoor Tera:🤩Jeet ने कर दिया दिल का इज़हार! Saumya को कहा 'I Love You'! #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US मिडटर्म चुनाव पर जयराम रमेश का बयान, 'ट्रंप को जनता ने नकारा, हमारे देश में...'
US मिडटर्म चुनाव पर जयराम रमेश का बयान, 'ट्रंप को जनता ने नकारा, हमारे देश में...'
'लोकतंत्र में बदला नहीं, जनता बदलाव करती है', CM योगी की सपा-कांग्रेस को दो टूक
'लोकतंत्र में बदला नहीं, जनता बदलाव करती है', CM योगी की सपा-कांग्रेस को दो टूक
मिडटर्म में हारे ट्रंप तो कमला हैरिस ने उड़ाया मजाक, बराक ओबामा क्या बोले?
मिडटर्म में हारे ट्रंप तो कमला हैरिस ने उड़ाया मजाक, बराक ओबामा क्या बोले?
पहले ODI में टीम इंडिया को मिला नया टारगेट, अब जीत के लिए बनाने होंगे इतने रन
पहले ODI में टीम इंडिया को मिला नया टारगेट, अब जीत के लिए बनाने होंगे इतने रन
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को भी मिली धमकी, आरोपी ने मांगे करोड़ों, जांच में जुटी पुलिस
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, करोड़ों की भी की गई मांग
राहुल गांधी के डिबेट चैलेंज पर CM हिमंत का तंज, कहा- 'यह बांग्लादेश या नेपाल नहीं है'
राहुल गांधी के डिबेट चैलेंज पर CM हिमंत का तंज, कहा- 'यह बांग्लादेश या नेपाल नहीं है'
अनंत सिंह ने बेटी की शादी में पूरे बिहार को दिया न्योता, इस एक शख्स से बनाई दूरी
अनंत सिंह ने बेटी की शादी में पूरे बिहार को दिया न्योता, इस एक शख्स से बनाई दूरी
Amazon Rainforest: क्या अमेजन जंगल में भी होती है खेती, वहां क्या उगाते हैं किसान?
क्या अमेजन जंगल में भी होती है खेती, वहां क्या उगाते हैं किसान?
Embed widget