एक्सप्लोरर

‘कांग्रेस अभी भी आतंकियों के इकोसिस्टम को दे रही संरक्षण’, मणिशंकर अय्यर के बयान पर भाजपा का पलटवार

Pahalgam Terror Attack : पहलगाम में आतंकवादी हमले के बाद कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और रॉबर्ट वाड्रा ने हमले को बयान दिया था. इसके बाद मणिशंकर अय्यर ने हमले को लेकर एक विवादित बयान दिया.

BJP on Mani Shankar Aiyar’s Statement : भाजपा ने रविवार (27 अप्रैल) को पहलगाम आतंकवादी हमले को लेकर सीनियर नेता मणिशंकर अय्यर की टिप्पणी को लेकर कांग्रेस पर तीखा पलटवार किया. भाजपा ने अय्यर और कांग्रेस पर आतंकियों के इकोसिस्टम को बचाने और पाकिस्तान के प्रति प्रेम दिखाने का आरोप लगाया.

कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मणिशंकर अय्यर ने शनिवार (26 अप्रैल) को नई दिल्ली में एक पुस्तक विमोचन समारोह के दौरान आश्चर्य जताते हुए कहा, “क्या 22 अप्रैल को बैसरन के हरे-भरे पर्यटक स्थल पर हुआ आतंकवादी हमला विभाजन के अनसुलझे सवालों का नतीजा था?”

कांग्रेस नेता की टिप्पणी पर भाजपा ने किया पलटवार

भाजपा ने मणिशंकर अय्यर के बयान को कांग्रेस नेताओं और उनके परिजनों की ओर से की गई निंदनीय और अपमानजनक टिप्पणियों की श्रृंखला में नवीनतम माना. हालांकि, भारतीय जनता पार्टी की तीखी टिप्पणियों पर कांग्रेस की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई.

अय्यर की टिप्पणियों पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट किया. भंडारी ने अपने पोस्ट म में कहा, “कांग्रेस का तुष्टीकरण पहलगाम आतंकी हमले पर भी जारी है! रॉबर्ट वाड्रा और सिद्धरमैया के बाद अब मणिशंकर अय्यर पाकिस्तान और आतंकवादियों को दोष देने से इनकार कर रहे हैं!”

उन्होंने कहा, “मुंबई में 26/11 आतंकवादी हमले के बाद से कांग्रेस में कुछ भी नहीं बदला है, वह अब भी आतंकियों के इकोसिस्टम की रक्षा कर रही है, अब भी पाकिस्तान के प्रति प्रेम दिखा रही है.”

सिद्धारमैया और रॉबर्ट वाड्रा ने दिया था विवादित बयान

इससे पहले कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने युद्ध के पक्ष में नहीं होने का बयान दिया था और कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा के पति रॉबर्ट वाड्रा ने यह विवादित टिप्पणी की थी कि पहलगाम में गैर-मुसलमानों पर हमला किया गया क्योंकि आतंकवादियों को लगता है कि देश में मुसलमानों के साथ दुर्व्यवहार किया जा रहा है. हालांकि, रॉबर्ट वाड्रा ने आतंकी हमले की निंदा की थी, लेकिन उन्हें उनके बयान के लिए सभी तरफ से आलोचना का सामना करना पड़ा.

वाड्रा के बयान के बाद भाजपा ने की मांफी की मांग

भाजपा ने वाड्रा पर तीखा हमला बोलते हुए उन पर आतंकवादियों की भाषा का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया और उनसे माफी की मांग की.

मणिशंकर अय्यर ने मुसलमानों को लेकर की थी टिप्पणी

अय्यर ने अपनी हालिया टिप्पणी में कहा था कि देश के सामने जो प्रश्न पहले था आज भी वही प्रश्न है कि क्या भारत में मुसलमान महसूस करते हैं कि उन्हें स्वीकार कर लिया गया है और उनका सम्मान किया जाता है?

उन्होंने कहा, “कई लोगों ने विभाजन को लगभग रोक दिया था, लेकिन ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि गांधीजी, पंडित नेहरू, जिन्ना और जिन्ना से असहमत कई अन्य मुसलमानों के बीच भारत की राष्ट्रीयता और इसकी सभ्यतागत विरासत की प्रकृति की मूल्य प्रणालियों और आकलन को लेकर मतभेद थे.”

उन्होंने कहा, “लेकिन सच्चाई यह है कि विभाजन हुआ और आज तक हम उस बंटवारे के परिणामों के साथ जी रहे हैं. क्या हमें इसी तरह जीना चाहिए? क्या बंटवारे के अनसुलझे सवाल ही 22 अप्रैल को पहलगाम में हुई भयानक त्रासदी में प्रतिबिंबित हुए हैं.”

अय्यर ने आगे कहा कि उपमहाद्वीप में मुसलमानों का मसीहा बनने का पाकिस्तान का सपना 1971 के युद्ध के बाद खत्म हो गया, जब बांग्लादेश एक अलग देश बन गया.

भाजपा नेता ने शहीद नौसेना अधिकारी के परिवार से की मुलाकात

भंडारी ने शुक्रवार (25 अप्रैल) को हरियाणा का दौरा किया और लेफ्टिनेंट विनय नरवाल के परिवार से मुलाकात की. पहलगाम के खूबसूरत पर्यटन स्थल बैसरन घाटी में जमीन पर पड़े नौसेना अधिकारी के शव और बगल में बैठी उनकी नवविवाहिता पत्नी की खाली निगाहों वाली तस्वीर इस भयावह हमले का भयावह प्रतीक बन गई है. पीड़ित परिवार से मिलने के बाद भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि हमले में मारे गए निर्दोष लोगों की जान की कीमत पाकिस्तान को चुकानी पड़ेगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Results 2026 Live: यूपी-बिहार समेत 4 राज्यों की 28 सीटों पर काउटिंग, किसकी जीत-किसकी हार?
LIVE: यूपी-बिहार समेत 4 राज्यों की 28 सीटों पर काउटिंग, किसकी जीत-किसकी हार?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
Explained: मस्क ने US चुनाव में लगाए 445 मिलियन डॉलर, भारत में कितनी राजनीतिक फंडिंग की अनुमति
Explained: मस्क ने US चुनाव में लगाए 445 मिलियन डॉलर, भारत में कितनी राजनीतिक फंडिंग की अनुमति
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव में कौन मारेगा बाजी? दांव पर अनंत सिंह की भी साख
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती जारी, दांव पर अनंत सिंह की भी साख
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
Sigma OTT Release: अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी जेसन संजय की 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
जामिया छात्र आंदोलन: 8 नवंबर तक कैंपस बंद, ऑनलाइन होंगी क्लासेज और एग्जाम
जामिया छात्र आंदोलन: 8 नवंबर तक कैंपस बंद, ऑनलाइन होंगी क्लासेज और एग्जाम
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
Embed widget