एक्सप्लोरर

तूफान 'निसर्ग' कल महाराष्ट्र-गुजरात के तट से टकराएगा, नौसेना और कोस्ट गार्ड के साथ NDRF भी तैनात हुई

चक्रवाती तूफान के चलते गुजरात के अहमदाबाद में तेज बारिश शुरू हो गई है और महाराष्ट्र के मुंबई में भी हल्की बारिश हो रही है.

नई दिल्लीः चक्रवाती तूफान निसर्ग का असर महाराष्ट्र और गुजरात के समुद्री तटों पर दिखने लगा है. मुंबई के समुद्री किनारों को पूरी तरह से खाली कराया गया है . जगह-जगह लाल झंडे लगाकर चेतावनी दी गई है मुंबई महानगर पालिका के कर्मचारी लगातार गश्त लगा रहे हैं. हालांकि लॉकडाउन के चलते समुद्री किनारों पर आने की इजाजत लोगों को नहीं है. चक्रवाती तूफान की वजह से मौसम ने भी करवट ली है और मुंबई में अभी हल्की बूंदाबांदी हो रही है. दोनों राज्यों में भारी बारिश की आशंका जताई गई है. तूफ़ान के ख़तरे से निपटने के लिए गुजरात और महाराष्ट्र के तटीय इलाक़ों में रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है. NDRF के अलावा नौसेना और कोस्ट गार्ड के जवान भी तैयार हैं. चार जून तक एहतियातन मछुआरों को समुद्र में नहीं जाने को कहा गया है. आम लोगों को भी तटीय इलाक़ों से दूर रहने को कहा गया है. वहीं अहमदाबाद में तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई है. कल चक्रवाती तूफ़ान समुद्री तट से टकराएगा. महाराष्ट्र और गुजरात तट पर 3 जून को निसर्ग तूफान के टकराने की सम्भावना है. इसके मद्देनज़र एनडीआरएफ की 31 टीमों की दोनों राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों में तैनाती की गई है. महाराष्ट्र और गुजरात की ओर बढ़ रहे तूफान ‘निसर्ग’ के मद्देनजर एनडीआरएफ ने दोनों राज्यों के तटीय जिलों में अपनी 33 टीमें तैनात की हैं. राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के महानिदेशक एस एन प्रधान ने एक वीडियो संदेश में बताया, ‘‘गुजरात और महाराष्ट्र में बल की क्रमश: 11 और 10 टीमें हैं और उन्हें तटीय जिलों में तैनात किया गया है.’’ उन्होंने बताया कि गुजरात के अनुरोध पर पंजाब से और पांच टीमों को विमान के जरिये पहुंचाया जा रहा है. प्रधान ने बताया कि गुजरात में एनडीआरएफ की कुल 17 टीमें होंगी जिनमें दो टीमों को रिजर्व रखा गया है जबकि पड़ोसी महाराष्ट्र में छह रिजर्व टीमों सहित बल की 16 टीमें होंगी.’’ उन्होंने कहा, ‘‘ इसके साथ ही इन दोनों राज्यों में कुल 33 टीमों को तैनात किया जा रहा है.’ एनडीआरएफ की एक टीम में करीब 45 जवान होते हैं और वे पेड़ और खंभे काटने की मशीन, संचार उपकरण, छोटी नौकाओं और मूलभूत चिकित्सा शाखा से लैस होती है. प्रधान ने कहा कि टीमों ने जमीन पर काम शुरू कर दिया है और वे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने और स्थानीय लोगों में जागरूकता पैदा करने में लगी हैं. उन्होंने कहा, ‘‘हालांकि, यह प्रचंड चक्रवाती तूफान नहीं है, लेकिन सभी मूलभूत तथ्यों को ध्यान में रखकर सभी एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं. हम बेहतर होने की उम्मीद कर रहे हैं लेकिन हमें सबसे बुरे हालात के लिए भी तैयार रहना चाहिए.’’ चक्रवाती तूफान ‘निसर्ग’ के बुधवार को गुजरात और महाराष्ट्र के तट से टकराने का अनुमान है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि तूफान के तीन जून को दक्षिण गुजरात और उत्तरी महाराष्ट्र के तट से होकर गुजरने का अनुमान है. आईएमडी ने बताया कि जब तूफान तीन जून की शाम तट से गुजरेगा, उस समय 105 से 110 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. दक्षिण गुजरात और तटीय महाराष्ट्र में भारी वर्षा होने का भी अनुमान है. ये भी पढ़ें मनोज तिवारी को दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष पद से हटाया गया, आदेश कुमार गुप्ता को मिली जिम्मेदारी
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: भारत-पाकिस्तान के रिश्ते सुधरना कितना मुमकिन? क्यों यह आसान काम नहीं रहा, इससे भारत को क्या फायदा?
भारत-PAK के रिश्ते सुधरना कितना मुमकिन? क्यों यह आसान काम नहीं रहा, इससे भारत को क्या फायदा?
ममता बनर्जी से छिनेगी TMC? चुनाव आयोग से मिला बागी सांसदों का गुट, दो-तिहाई MLA के समर्थन का दावा
ममता बनर्जी से छिनेगी TMC? चुनाव आयोग से मिला बागी सांसदों का गुट, दो-तिहाई MLA के समर्थन का दावा
Delhi Terror Conspiracy: ISI के नेटवर्क का पर्दाफाश, दिल्ली में हमले की साजिश रच रहे 4 आरोपी गिरफ्तार
ISI के नेटवर्क का पर्दाफाश, दिल्ली में हमले की साजिश रच रहे 4 आरोपी गिरफ्तार
‘सुप्रीम कोर्ट में ऐसा कुछ नहीं कहा’, E20 को एक्सपेरिमेंट बताने वाले दावे पर सरकार का बड़ा बयान
‘सुप्रीम कोर्ट में ऐसा कुछ नहीं कहा’, E20 को एक्सपेरिमेंट बताने वाले दावे पर सरकार का बड़ा बयान

वीडियोज

Siya Goyal का होगा पॉलीग्राफ टेस्ट? कोर्ट पहुंची Pune Police
WhatsApp के नए फीचर यूजरनेम पर सरकार ने क्यों लगाया बैन?
बाबा बर्फानी के दर्शन को उमड़े श्रद्धालु, रजिस्ट्रेशन में अफरातफरी
दो दिन की बारिश ने मचाया मुंबई में हाहाकार

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
2 देशों से गुजरेगा अयातुल्लाह अली खामेनेई का अंतिम संस्कार जुलूस, जानें कहां किया जाएगा सुपुर्द ए खाक
2 देशों से गुजरेगा अयातुल्लाह अली खामेनेई का अंतिम संस्कार जुलूस, जानें कहां किया जाएगा सुपुर्द ए खाक
MP की जिस दतिया सीट से अयोग्य घोषित हुए कांग्रेस के राजेंद्र, वहां उपचुनाव का ऐलान, आ गई तारीख
MP की जिस दतिया सीट से अयोग्य घोषित हुए कांग्रेस के राजेंद्र, वहां उपचुनाव का ऐलान, आ गई तारीख
Sanju Samson Vaibhav Sooryavanshi: 'सिर्फ 6 रन...' संजू सैमसन कब तक ऐसे फ्लॉप रहेंगे? वैभव सूर्यवंशी की 'प्लेइंग-11' में होने वाली है एंट्री!
'सिर्फ 6 रन...' संजू सैमसन कब तक ऐसे फ्लॉप रहेंगे? वैभव सूर्यवंशी की 'प्लेइंग-11' में होने वाली है एंट्री!
'होर्मुज से टोल का ख्याल निकाल दे ईरान, बड़ा सोचे...', दोहा में हुई बातचीत में अमेरिका ने तेहरान को समझाया
'होर्मुज से टोल का ख्याल निकाल दे ईरान, बड़ा सोचे...', दोहा में हुई बातचीत में अमेरिका ने तेहरान को समझाया
Super Subbu Review: सेक्स एजुकेशन पर बनी एक सेंसिबल और जरूरी सीरीज, अच्छी शुरुआत के बाद लड़खड़ाती फिर संभलती कहानी
सुपर सुब्बू रिव्यू: सेक्स एजुकेशन पर बनी एक सेंसिबल और जरूरी सीरीज
'भारत गंदा, वहां होती तो...', ये क्या बोल गईं इंदिरा नूई, चीन की खूब की तारीफ, मचा बवाल
'भारत गंदा, वहां होती तो...', ये क्या बोल गईं इंदिरा नूई, चीन की खूब की तारीफ, मचा बवाल
Over Height DJ Viral Video: ओवरहाइट DJ पर बैठकर जा रहा था डीजेवाला, पेड़ से टकराकर गिरा नीचे; देखें वीडियो
ओवरहाइट DJ पर बैठकर जा रहा था डीजेवाला, पेड़ से टकराकर गिरा नीचे; देखें वीडियो
CBSE Compartment Exam: CBSE ने जारी किया कंपार्टमेंट एग्जाम का शेड्यूल, 8 जुलाई तक करें आवेदन
CBSE ने जारी किया कंपार्टमेंट एग्जाम का शेड्यूल, 8 जुलाई तक करें आवेदन
Embed widget