एक्सप्लोरर

निर्भया कांड: तिहाड़ पहुंचा डेथ वारंट, दोषियों को फांसी देने यूपी से आ सकता है जल्लाद

निर्भया के गुनहगारों को 15 दिन बाद फांसी के फंदे पर लटकाय़ा जाएगा. सात साल बाद इंसाफ हो रहा है. 22 जनवरी की सुबह 7 बजे चारों को फांसी पर लटकाया जाएगा. वहीं बताया जा रहा है कि इन आरोपियों को फांसी की सजा देने के लिए यूपी प्रशासन की तरफ से जल्लाद आएगा.

नई दिल्ली: निर्भया के हत्यारों का दिल्ली की अदालत से 'डेथ- वारंट' जारी होते ही तिहाड़ जेल प्रशासन ने फांसी दिलवाने की तैयारियां युद्ध-स्तर पर शुरू कर दी हैं. इन तैयारियों में सबसे पहली जरूरत था जल्लाद. जल्लाद का इंतजाम करने की हामी उत्तर प्रदेश जेल महकमे ने भर दी है. इसकी पुष्टि दिल्ली जेल के महानिदेशक संदीप गोयल ने मंगलवार रात बातचीत के दौरान की.

संदीप गोयल के मुताबिक, "हम लोग जल्लाद को लेकर यूपी जेल प्रशासन के लगातार संपर्क में हैं. इस बारे में यूपी के जेल महानिदेशक आनंद कुमार से बात हुई. उन्होंने मेरठ में मौजूद जल्लाद तिहाड़ जेल भेजे जाने की सहमति दी है."

जल्लाद की जरूरत फिलहाल फांसी वाले दिन से कितने वक्त पहले पड़ेगी? पूछे जाने पर दिल्ली जेल महानिदेशक ने कहा, "यह सब एक लंबी प्रक्रिया है. हां, जिस जगह से यूपी जेल डिपार्टमेंट जल्लाद भेजेगा वो दिल्ली से कोई ज्यादा दूर नहीं है. जरूरत के हिसाब से सही वक्त आने पर उसे उचित माध्यम से बुला लिया जाएगा."

22 जनवरी को सुबह सात बजे चारों दोषियों को फांसी दी जाएगी निर्भया केस के चारों दोषियों को तिहाड़ जेल में 22 जनवरी को सुबह सात बजे फांसी दी जाएगी. इस बीच मेरठ के जल्लाद पवन ने कहा कि वे चारों दोषियों को फांसी देने के लिए तैयार हैं.

पवन ने कहा, ''मैं चारों दोषियों को फांसी देने के लिए तैयार हूं. जेल प्रशासन से किसी ने भी अबतक मुझसे संपर्क नहीं किया है. अगर मैंने आदेश प्राप्त किया तो मैं जरूर जाऊंगा. मुझे, निभर्या के माता-पिता और सभी को ये वास्तव में बहुत सुकून देगा. ''

संभावित जल्लाद पवन ने मंगलवार को फोन पर हुई विशेष बातचीत के दौरान बताया, "मैं फिलहाल सहारनपुर में हूं. निर्भया के हत्यारों को फांसी लगाने के लिए तैयार रहने को पहले कहा गया था. जैसे ही मुझे सरकारी तौर पर मेरठ जेल से बुलावा आएगा मैं दिल्ली (तिहाड़ जेल) पहुंच जाऊंगा."

पवन के मुताबिक, "मैं तो बहुत पहले से कह रहा था कि निर्भया को हत्यारों को जल्दी फांसी लगाओ-चढ़ाओ, ताकि कोई और ऐसी हरकत करने की न सोच सके. अगर और पहले सरकार ने निर्भया के हत्यारों को लटका दिया होता तो हैदराबाद में महिला डॉक्टर क्रूर मौत के मुंह में असमय ही जाने से बच जाती."

 पवन ने कहा- मैं पुश्तैनी (खानादानी) जल्लाद हूं, मुझे कोई खास तैयारी नहीं करनी

टेलीफोन पर हुई विशेष बातचीत के दौरान पवन ने आगे कहा, "मैं पुश्तैनी (खानादानी) जल्लाद हूं. मुझे कोई खास तैयारी नहीं करनी. बस जेल प्रशासन जो रस्से, फांसीघर देगा उसका एक बार गहराई से निरीक्षण करूंगा. चारों मुजरिमों का वजन, कद-काठी का मेजरमेंट करना होगा. उसी हिसाब-किताब से बाकी आगे की तैयारी शुरू कर दूंगा."

बातचीत के दौरान पवन ने बताया, "मेरे परदादा लक्ष्मन, दादा कालू उर्फ कल्लू, पिता मम्मू भी जल्लाद थे. मैंने भी अपने पुरखों के साथ कई फांसी लगाने में हिस्सा लिया. उन्हीं से फांसी लगाने की कला सीखी. फांसी लगाना बच्चों का खेल नहीं. बहुत बड़ी जिम्मेदारी होती है, क्योंकि जल्लाद की एक गल्ती का खामियाजा फांसी पर टंगने वाले को बहुत बुरे हाल में ला सकता है."

बातचीत के दौरान पवन ने माना कि उसने, दादा कालू राम जल्लाद के साथ 20-22 साल की उम्र में दो सगे भाइयों की फांसी लगवाई थी. वो फांसी पटियाला सेंट्रल जेल में लगाई गई थी. इस वक्त पवन की उम्र करीब 58 साल होगी.

बकौल पवन जल्लाद, "जहां तक मुझे याद आ रहा है सन् 1988 के आसपास मैंने दादा कालू राम जल्लाद के साथ अभी तक की अंतिम फांसी आगरा सेंट्रल जेल में लगाई थी. फांसी चढ़ने वाला बुलंदशहर इलाके में हुई एक बलात्कार और हत्या का मुजरिम था. जिसे फांसी चढ़वाया मैंने दादा के साथ मिलकर. आगरा सेंट्रल जेल से पहले मैं अपने पुरखों के साथ जयपुर और इलाहाबाद (अब प्रयागराज) जेल में भी फांसी लगवाने गया था."

पवन जल्लाद बातचीत के दौरान इस बात को लेकर काफी खुश था कि निर्भया के मुजरिमों को लटकाने का मौका उसे मिलने की पूरी-पूरी संभावनाएं बन चुकी हैं. साथ ही वो इस बात को लेकर भी बेहद खुश नजर आया कि तमाम उम्र मुजरिमों को फांसी पर लटकाते रहने के बाद भी वो गरीब ही रहा. हां, इस बार (निर्भया के चारों मुजरिमों को) चार-चार मुजरिमों को फांसी पर लटकाने का उसे बढ़ा हुआ मेहनताना करीब एक लाख रुपये (25 हजार रुपये प्रति मुजरिम) मिल सकता है, ताकि उसकी माली हालत में कुछ दिन के लिए ही सही. कम से कम कुछ सुधार तो होगा.

Nirbhaya Case: एक दोषी की मां ने कहा- मेरे बेटे को माफ करो, निर्भया की मां का जवाब- मेरी भी बेटी थी

85 महीनों से हर तारीख पर अदालत पहुंचते थे निर्भया के माता-पिता, अब 22 जनवरी को हत्यारों को मिलेगी फांसी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'BJP कनेक्शन नहीं', बांकुड़ा में शख्स पर मौत पर बोले शुभेंदु अधिकारी
'BJP कनेक्शन नहीं', बांकुड़ा में शख्स पर मौत पर बोले शुभेंदु अधिकारी
कावेरी के बाद कर्नाटक-तमिलनाडु में एक और विवाद, DKS पर भड़के विजय
कावेरी के बाद कर्नाटक-तमिलनाडु में एक और विवाद, DKS पर भड़के विजय
बॉडी शेमिंग केस: बेंगलुरु में महिला ट्रैफिक SI से बदसलूकी, FIR
बॉडी शेमिंग केस: बेंगलुरु में महिला ट्रैफिक SI से बदसलूकी, FIR
शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा दावा, 'BJP से मिला था ऑफर, ब्लैंक चेक...'
'BJP से मिला था ऑफर...', टीएमसी MP शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा दावा

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget