एक्सप्लोरर

चारों दोषियों के खिलाफ डेथ वारंट जारी, निर्भया की मां ने कहा- मेरी बेटी को न्याय मिल गया

दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने निर्भया मामले के चारों दोषियों के खिलाफ डेथ वारंट जारी कर दिया. 22 जनवरी को सुबह 7 बजे चारों दोषियों को फांसी दी जाएगी. सभी दोषियों को 14 दिनों का वक्त दिया गया है ताकि अपने विकल्पों का इस्तेमाल कर सकें.

नई दिल्ली: दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने निर्भया मामले के चारों दोषियों के खिलाफ डेथ वारंट जारी कर दिया है. 22 जनवरी को सुबह सात बजे तिहाड़ जेल में चारों दोषियों को फांसी दी जाएगी. इस फैसले के बाद निर्भया की मां आशा देवी ने कहा कि ये हमारे लिए बहुत बड़ा दिन है. मेरी बेटी को न्याय मिल गया. चारों दोषियों को सजा देश की महिलाओं को सशक्त बनाएगा. इस फैसले से न्यायिक प्रणाली में लोगों का विश्वास मजबूत होगा.

वहीं निर्भया के पिता बद्रीनाथ सिंह ने कहा, ''मैं कोर्ट के फैसले से खुश हूं. दोषियों को सुबह सात बजे 22 जनवरी को फांसी होगी. इस फैसले से ऐसे अपराध करने वाले लोगों में डर पैदा होगा.''

चारों दोषियों पवन गुप्ता, विनय शर्मा और अक्षय ठाकुर और मुकेश के खिलाफ डेथ वारंट जारी किया है. यहां ये बता दें कि आज 7 जनवरी को कोर्ट ने डेथ वारंट जारी किया है. 22 जनवरी को फांसी होगी. इस बीच दोषियों को 14 दिनों का वक्त दिया गया है, ताकि वो अपने विकल्पों का इस्तेमाल कर सकें. दोषियों के वकील एपी सिंह ने कहा कि वे सुप्रीम कोर्ट में क्यूरेटिव याचिका दायर करेंगे.

इस केस में कब क्या हुआ? 16 दिसंबर 2012 - दिल्ली की निर्भया के साथ 6 लोगों ने गैंगरेप किया. 29 दिसंबर 2012 - सिंगापुर के अस्पताल में निर्भया की इलाज के दौरान मौत. 11 मार्च 2013 – मुख्य आरोपी राम सिंह ने तिहाड़ जेल में आत्महत्या की. 31 अगस्त 2013 - एक नाबालिग आरोपी को किशोर न्याय बोर्ड ने तीन साल की सजा दी. 13 सितम्बर 2013 - निचली अदालत ने चारो दोषियों को मौत की सजा सुनाई. 13 मार्च 2014 - दिल्ली हाई कोर्ट ने फांसी की सजा बरकरार रखी. 5 मई 2017 - सुप्रीम कोर्ट ने भी हाईकोर्ट के फैसले को बरकरार रखा. 9 जुलाई 2018 - सुप्रीम कोर्ट ने विनय, पवन और मुकेश की पुनर्विचार याचिका खारिज की. 14 फरवरी 2019 - निर्भया के माता-पिता ने पटियाला हाउस कोर्ट से सभी दोषियों को जल्द से जल्द फांसी की सजा दिए जाने की अर्जी लगाई. 6 नवंबर 2019 – 4 में से 1 दोषी विनय शर्मा ने राष्ट्रपति के पास दया याचिका दाखिल की. 1 दिसंबर 2019 – दिल्ली सरकार ने गृह मंत्रालय से दया याचिका खारिज करने की सिफारिश की. 6 दिसंबर 2019 – गृह मंत्रालय ने राष्ट्रपति से दया याचिका खारिज करने की सिफारिश की. 10 दिसंबर 2019 – चौथे दोषी अक्षय कुमार सिंह ने सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका दाखिल की. 18 दिसंबर 2019 - अक्षय की पुनर्विचार याचिका पर सुप्रीम कोर्ट खारिज की.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेताजी की अस्थियां भारत लाने की मांग सुप्रीम कोर्ट ने नहीं सुनी, कहा- अगर उनकी बेटी याचिका दाखिल करे तो करेंगे विचार
नेताजी की अस्थियां भारत लाने की मांग सुप्रीम कोर्ट ने नहीं सुनी, कहा- अगर उनकी बेटी याचिका दाखिल करे तो करेंगे विचार
Parliament Session 2026 Live: मैंने हमेशा सभी को सुना, कभी किसी को रोका नहीं...', सदन में ओम बिरला ने कहा- नियमों से ऊपर कोई नहीं
Live: 'मैंने हमेशा सभी को सुना, कभी किसी को रोका नहीं...', सदन में ओम बिरला ने कहा- नियमों से ऊपर कोई नहीं
Farooq Abdullah Firing Case: कौन है कमल सिंह जामवाल, जिसने फारूक अब्दुल्ला पर की फायरिंग? 20 साल से कर रहा था प्लानिंग
कौन है कमल सिंह जामवाल, जिसने फारूक अब्दुल्ला पर की फायरिंग? 20 साल से कर रहा था प्लानिंग
Indian Flight: ईरान-इराक एयरस्पेस बंद! एयर इंडिया ने परेशान होकर DGCA से मांगी छूट, कहा- 'दो पायलटों के साथ...'
ईरान-इराक एयरस्पेस बंद! एयर इंडिया ने परेशान होकर DGCA से मांगी छूट, कहा- 'दो पायलटों के साथ...'

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'लोकसभा लोकतंत्र की आवाज, सभी सदस्यों को...', सदन में वापसी के बाद क्या बोले ओम बिरला?
'लोकसभा लोकतंत्र की आवाज, सभी सदस्यों को...', सदन में वापसी के बाद क्या बोले ओम बिरला?
राहुल गांधी से मुलाकात के बाद अजित पवार के भतीजे रोहित का दावा- दो दिन बाद करूंगा बड़ा खुलासा
राहुल गांधी से मुलाकात के बाद अजित पवार के भतीजे रोहित का दावा- दो दिन बाद करूंगा बड़ा खुलासा
Saudi Oil Ship in India: सऊदी से 1 लाख 35 हजार मीट्रिक टन तेल लेकर भारत पहुंचा जहाज, होर्मुज में ईरान को दिया चकमा, पढ़ें पूरी रिपोर्ट
सऊदी से 1 लाख 35 हजार मीट्रिक टन तेल लेकर भारत पहुंचा जहाज, होर्मुज में ईरान को दिया चकमा, पढ़ें पूरी रिपोर्ट
स्मृति मंधाना की ‘द हंड्रेड’ में हुई धमाकेदार एंट्री, 50,000 पाउंड में मैनचेस्टर सुपर जायंट्स ने खरीदा
स्मृति मंधाना की ‘द हंड्रेड’ में हुई धमाकेदार एंट्री, 50,000 पाउंड में मैनचेस्टर सुपर जायंट्स ने खरीदा
मुस्लिम से शादी करने वाली मोनालिसा की जाति क्या है? कितनी पढ़ी-लिखी हैं और कितना है बैंक बैलेंस
मुस्लिम से शादी करने वाली मोनालिसा की जाति क्या है? कितनी पढ़ी-लिखी हैं और कितना है बैंक बैलेंस
भारत को तगड़ा झटका देगा अमेरिका, ट्रेड को लेकर शुरू हुई जांच, 16 देशों की लिस्ट में इंडिया
भारत को तगड़ा झटका देगा अमेरिका, ट्रेड को लेकर शुरू हुई जांच, 16 देशों की लिस्ट में इंडिया
बिहार की आकांक्षा के बाद यूपी की शिखा गौतम का भी IAS बनने का दावा फर्जी, UPSC ने खोली पोल
बिहार की आकांक्षा के बाद यूपी की शिखा गौतम का भी IAS बनने का दावा फर्जी, UPSC ने खोली पोल
ऑटो से पूरा भारत घूमने निकला यह विदेशी कपल, इनके वीडियो देख आपको भी होगा गर्व
ऑटो से पूरा भारत घूमने निकला यह विदेशी कपल, इनके वीडियो देख आपको भी होगा गर्व
Embed widget