एक्सप्लोरर

Nirbhaya Case: चारों दोषियों को 20 मार्च की सुबह साढ़े पांच बजे होगी फांसी, अब कोई कानूनी विकल्प बाकी नहीं

सभी दोषियों ने अपने सारे कानूनी विकल्प का इस्तेमाल कर लिया है, ऐसे में अब फांसी तय है. निर्भया की मां ने कहा कि अब चारों दोषियों ने अपने सभी विकल्पों का इस्तेमाल कर लिया है. इसलिए उम्मीद है कि निर्धारित तारीख को फांसी होगी.

नई दिल्ली: निर्भया केस में चारों दोषियों को 20 मार्च को फांसी होगी. दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने आज फ्रेश डेथ वारंट जारी करते हुए दोषियों की मौत की सजा का दिन तय कर दिया. 20 मार्च की सुबह 5 बजकर 30 मिनट पर चारों दोषियों पवन, मुकेश, विनय और अक्षय को फांसी दी जाएगी. कोर्ट की तरफ से जारी किया गया ये चौथा डेथ वारंट है. तीन बार कानूनी विकल्पों को देखते हुए डेथ वारंट पर रोक लगा दी गई थी. सभी दोषियों ने अपने सारे कानूनी विकल्प का इस्तेमाल कर लिया है, ऐसे में अब फांसी तय है.

निर्भया की मां ने क्या कहा?

अपनी बेटी को इंसाफ दिलाने के लिए लंबी लड़ाई लड़ने वाली आशा देवी ने कहा कि चूंकि चार दोषियों ने सभी कानूनी विकल्पों का इस्तेमाल कर लिया है, इसलिए उम्मीद है कि उन्हें निर्धारित तारीख पर मौत की सजा दी जाएगी.

साल 2013 में निचली अदालत ने सुनाई थी मौत की सजा

बता दें कि कल बुधवार को राष्ट्रपति ने चौथे दोषी पवन की दया याचिका खारिज कर दी थी. 16 दिसंबर 2012 को दिल्ली की सड़कों पर निर्भया के साथ गैंग रेप करने और उसकी जान लेने वाले चारों दोषियों को 2013 में ही निचली अदालत ने फांसी की सजा दे दी थी. 2014 में हाई कोर्ट और 2017 में सुप्रीम कोर्ट ने फांसी की पुष्टि की. इसके बाद एक-एक करके सभी दोषियों की पुनर्विचार याचिका भी सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दी.

इससे पहले कब-कब जारी हुआ डेथ वारंट

पटियाला हाउस कोर्ट ने 7 जनवरी को पहला डेथ वारंट जारी किया था. इसके तहत चारों दोषियों को 22 जनवरी को फांसी देने का आदेश दिया था. इसके बाद दूसरा डेथ वारंट 17 जनवरी को जारी किया गया. इसके तहत चारों दोषियों को 1 फरवरी को सुबह छह बजे फांसी होनी थी. इसके बाद 17 फरवरी को पटियाला हाउस कोर्ट ने तीसरी बार डेथ वारंट जारी किया. इसके तहत 3 मार्च को दोषियों को फांसी होनी थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: थिएटर के मंच से लेकर राजनीति के रण तक, फौजी पिता की बेटी और Gen-Z की आवाज, जानिए नेहा बोरा कौन
Explained: थिएटर के मंच से लेकर राजनीति के रण तक, फौजी पिता की बेटी और Gen-Z की आवाज, जानिए नेहा बोरा कौन
यूपी पुलिस की सुप्रीम कोर्ट ने की तारीफ, खेत में मेडिकल कॉलेज पर एक्शन, एडवाइजरी होगी जारी
यूपी पुलिस की सुप्रीम कोर्ट ने की तारीफ, खेत में मेडिकल कॉलेज पर एक्शन, एडवाइजरी होगी जारी
INDIA Bloc March Live: 'कपड़ों की तरह बदलते हैं CM, हार का कारण उसका नेतृत्व', BJP का कांग्रेस पर हमला
LIVE: 'कपड़ों की तरह बदलते हैं CM, हार का कारण उसका नेतृत्व', BJP का कांग्रेस पर हमला
SC ने कहा, 'बिहार SIR के दौरान नए फॉर्म-6 पर कोई फैसला नहीं दिया'
SC ने कहा, 'बिहार SIR के दौरान नए फॉर्म-6 पर कोई फैसला नहीं दिया'

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
जंतर-मंतर वाले आदेश पर जन सुराज की पहली प्रतिक्रिया, 'मोदी सरकार…'
जंतर-मंतर वाले आदेश पर जन सुराज की पहली प्रतिक्रिया, 'मोदी सरकार…'
SC में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका दाखिल करेंगे राहुल गांधी, बोले- 'CJI ने कहा है कि...'
SC में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका दाखिल करेंगे राहुल गांधी, बोले- 'CJI ने कहा है कि...'
वेस्टइंडीज ने 2000 सिक्स लगाकर बनाया टी20 का वर्ल्ड रिकॉर्ड, भारत पीछे-पीछे
वेस्टइंडीज ने 2000 सिक्स लगाकर बनाया टी20 का वर्ल्ड रिकॉर्ड, भारत पीछे-पीछे
दिग्गज मराठी एक्ट्रेस मधु कांबीकर का निधन, निभा चुकी हैं नाना पाटेकर की मां का रोल
दिग्गज मराठी एक्ट्रेस मधु कांबीकर का निधन, निभा चुकी हैं नाना पाटेकर की मां का रोल
सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'
सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'
'अखिलेश के मार्ग दर्शन...', सपा सांसद धनराज नथवानी यूपी के लिए करेंगे खास काम
'अखिलेश के मार्ग दर्शन...', सपा सांसद धनराज नथवानी यूपी के लिए करेंगे खास काम
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
Embed widget