एक्सप्लोरर

Nirbhay Cruise Missile: चीन और पाकिस्तान के लिए काल है निर्भय, 1000 किमी. से ज्यादा है मारक क्षमता, जल्द ही भारतीय सेना की ताकत बढ़ाएगी ये क्रूज मिसाइल

Indian Cruise Missiles: थल सेना, जल सेना और वायुसेना में लंबी दूरी और मध्यम दूरी की मिसाइलों को शामिल करने की चर्चा हो रही है. इसी क्रम में निर्भय और प्रलय क्रूज मिसाइलों को शामिल किया जाएगा.

Cruise Missiles: इंडियन आर्म्ड फोर्स यानी भारत की तीनों सेनाओं के पास निर्भय क्रूज मिसाइल को जल्द ही शामिल किया जाएगा. इस क्रूज मिसाइल की मारक क्षमता 1 हजार किलोमीटर से अधिक बताई जा रही है. इसको लेकर रक्षा मंत्रालय ने कहा कि केंद्र सरकार निर्भय कैटगरी की क्रूज मिसाइलों को शामिल करने पर विचार कर रही है. प्रस्ताव अभी आखिरी चरण में है और इसकी मंजूरी मिलने का इंतजार है.

इंडिया टुडे ने सूत्रों के हवाले से अपनी एक रिपोर्ट में कहा है कि प्रलय मिसाइलों का भी बड़े पैमाने पर उत्पादन किया जाएगा और निकट भविष्य में इसे भी शामिल करने की उम्मीद है. इससे भारतीय सेना की सूची में लंबी दूरी और मध्यवर्ती दूरी की मिसाइलों का एक व्यापक पैकेज तैयार हो जाएगा. प्रलय मिसाइलों के उत्पादन पर बोलते हुए एक शीर्ष रक्षा अधिकारी ने कहा कि इसका उत्पादन भी बड़े पैमाने पर किया जाएगा और आने वाले समय में परिचालन सेवा के लिए तैयार होने की उम्मीद है.

प्रलय का हो चुका है दो बार परीक्षण

उन्होंने कहा कि प्रलय मिसाइल का दिसंबर 2022 में लगातार दो दिनों में दो बार सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया था और सेनाएं तब से इसके अधिग्रहण और शामिल करने की दिशा में काम कर रही हैं. रक्षा अधिकारी ने बताया, "प्रलय एक अर्ध-बैलिस्टिक सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइल है. उन्नत मिसाइल को इंटरसेप्टर मिसाइलों को हराने में सक्षम बनाने के लिए विकसित किया गया है. इसमें हवा में एक निश्चित दूरी तय करने के बाद अपना रास्ता बदलने की क्षमता है."

बता दें कि निर्भय कैटगरी की लंबी दूरी वाली क्रूज मिसाइलों को रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) की ओर से स्वदेशी रूप से तैयार किया जा रहा है. सुपरसोनिक ब्रह्मोस क्रूज मिसाइलों के साथ सबसोनिक निर्भय क्लास की क्रूज मिसाइलें सेनाओं के पास होना एक डेडली कॉम्बिनेशन होगा. ये मिसाइलें उस रॉकेट फोर्स का भी हिस्सा होंगी जिसे इंडियन डिफेंस फोर्स में धीरे-धीरे शामिल किया जा रहा है.

निर्भय क्रूज मिसाइल की खासियत 

निर्भय क्रूज मिसाइल की ताकत और इसकी खासियतों की बात की जाए तो ये सभी मौसम में काम करने वाली, कम लागत वाली, परमाणु हथियार ले जाने वाली और लंबी दूरी पर दुश्मनों को भेदने वाली क्रूज मिसाइल है. मिसाइल की लंबाई 6 मीटर और इसका वजन 1500 किलो है. निर्भय में कई टारगेटों के बीच अटैक करने की क्षमता है. अगर दुश्मन रडार का पता लगा लेता है तो इससे बचते हुए ये नीची ऊंचाई से भी उड़ान भर सकती है.

ये भी पढ़ें: BrahMos Test: सेना की पश्चिमी कमान ने किया ब्रह्मोस सुपरसॉनिक क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण, जानें इसकी खासियत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

साइक्लोन अर्नब का कहर, दिल्ली से लेकर बिहार तक बारिश, 12 राज्यों में IMD का अलर्ट
साइक्लोन अर्नब का कहर, दिल्ली से लेकर बिहार तक बारिश, 12 राज्यों में IMD का अलर्ट
लद्दाख के लेह और कारगिल में 21 नवंबर को होंगे निकाय चुनाव, आचार संहिता लागू
लद्दाख के लेह और कारगिल में 21 नवंबर को होंगे निकाय चुनाव, आचार संहिता लागू
EC ने दिल्ली-महाराष्ट्र समेत 6 राज्यों में फाइनल वोटर लिस्ट की तारीख बढ़ाई, SIR विवाद के बीच बड़ा फैसला
EC ने दिल्ली-महाराष्ट्र समेत 6 राज्यों में फाइनल वोटर लिस्ट की तारीख बढ़ाई, SIR विवाद के बीच बड़ा फैसला
लद्दाख में महिलाओं ने रोका प्रदर्शन, प्रशासन ने मानी मांगें, आदेश जारी करने के लिए मांगा वक्त
लद्दाख में महिलाओं ने रोका प्रदर्शन, प्रशासन ने मानी मांगें, आदेश जारी करने के लिए मांगा वक्त

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget