एक्सप्लोरर

नार्को टेररिज्म केस में NIA की छापेमारी, 20 लाख रुपये समेत 130 जिंदा कारतूस बरामद

एनआईए के एक अधिकारी के मुताबिक यह मामला हिजबुल मुजाहिद्दीन नार्को टेरर फंडिंग मामले से जुड़ा हुआ है और इस मामले में पहले पंजाब पुलिस ने एक मुकदमा दर्ज किया था.

नई दिल्ली: राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने हिजबुल मुजाहिद्दीन नार्को टेररिज्म मामले में आज हिजबुल मुजाहिद्दीन के पूर्व कमांडर रियाज नायकू के करीबी समझे जाने वाले इकबाल सिंह के कथित खास सहयोगी और हवाला ऑपरेटर मनप्रीत सिंह के पंजाब स्थित ठिकानों पर छापेमारी की. एनआईए का दावा है कि इस छापेमारी के दौरान 9 एमएम के 130 जिंदा कारतूस और 20 लाख रुपये की नकदी बरामद की गई. इससे पहले एनआईए ने इस मामले में एक चार्जशीट 11 लोगों के खिलाफ विशेष अदालत के सामने दाखिल की था.

एनआईए के एक अधिकारी के मुताबिक यह मामला हिजबुल मुजाहिद्दीन नार्को टेरर फंडिंग मामले से जुड़ा हुआ है और इस मामले में पहले पंजाब पुलिस ने एक मुकदमा दर्ज किया था. आरोपों के मुताबिक हिजबुल मुजाहिद्दीन का तत्कालीन कमांडर रियाज आतंकवादी गतिविधियों को बढ़ाने और धन इकट्ठा करने की मकसद से अमृतसर आया था. इसके तहत पंजाब पुलिस ने 25 अप्रैल 2020 को आरोपियों से एक टाटा ट्रक से 29 लाख रुपये जब्त भी किए थे.

एनआईए को सौंपी जांच

उस समय यह भी बताया गया था कि रियाज नाइकू अपने ओवर ग्राउंड वर्कर हिलाल अहमद के साथ वहां आया था. यह भी आरोप था कि इस मामले में पंजाब के कुछ हवाला ऑपरेटर और अन्य लोग इन लोगों को सहयोग कर रहे हैं. बाद में आठ मई 2020 को यह मामला जांच के लिए पंजाब पुलिस ने एनआईए को सौंप दिया था. एनआईए ने इस मामले की जांच के बाद रंजीत सिंह उर्फ चीता और इकबाल सिंह उर्फ शेरा समेत अन्य लोगों के खिलाफ चार्जशीट कोर्ट के सामने दाखिल की थी.

एनआईए के एक आला अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच के दौरान पाया गया कि मनप्रीत सिंह, जिस पर हवाला ऑपरेटर होने का आरोप है, उसने चीता और शेरा के कहने पर मादक द्रव्य पदार्थ हथियार जमा किए थे और ड्रग्स से होने वाली लगभग 35 लाख रुपये की आय को रंजीत सिंह उर्फ चीता के रिश्तेदार विक्रम सिंह और विक्की को दिए थे. एनआईए के मुताबिक सूचना के आधार पर मनप्रीत सिंह के गुरदासपुर और अमृतसर स्थित ठिकानों पर छापेमारी की गई.

इस छापेमारी के दौरान 20 लाख रुपये नकद, 9 एमएम के 130 जिंदा कारतूस ड्रग्स को पैक किए जाने वाली पॉलिथीन बैग के गुच्छे, एक हुंडई वर्ना कार, दो पहिया वाहन और अनेक संपत्तियों के दस्तावेज बरामद हुए है. वास्तव में जांच एजेंसी जानना चाहती है कि इस रैकेट से और किस-किस के तार जुड़े हुए हैं. साथ ही ड्रग्स से आया हुआ पैसा किन लोगों के पास जा रहा है और किन लोगों के जरिए आतंक फैलाने के लिए हथियार खरीदे जा रहे हैं. वहीं इस मामले की जांच जारी है.

यह भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट ने केन्द्र से कहा- सीबीआई, ईडी और एनआईए के ऑफिस में लगाएं CCTV कैमरे बेंगलुरू हिंसा मामला: एनआईए ने SDPI के ठिकानों सहित 43 जगहों पर की छापेमारी, अहम दस्तावेज बरामद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'PM मोदी चाहते हैं कि...', तारिक रहमान के दौरे पर भारत ने साफ किया रुख
'PM मोदी चाहते हैं कि...', तारिक रहमान के दौरे पर भारत ने साफ किया रुख
पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मलेशिया से डिपोर्ट कराए दविंदर बंबीहा गैंग के तीन वांटेड
पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मलेशिया से डिपोर्ट कराए दविंदर बंबीहा गैंग के तीन वांटेड
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी में ED की छापेमारी, 10 ठिकानों पर रेड
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी में ED की छापेमारी, 10 ठिकानों पर रेड
कोलकाता के न्यू मार्केट एरिया के होटल में लगी भीषण आग, 9 की मौत
कोलकाता के न्यू मार्केट एरिया के होटल में लगी भीषण आग, 9 की मौत

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान से UAE ने काटा कारोबारी कनेक्शन! सभी प्रमुख लेन-देन बंद
ईरान से UAE ने काटा कारोबारी कनेक्शन! सभी प्रमुख लेन-देन बंद
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
टेस्ट में रवींद्र जडेजा के 4 सबसे दमदार रिकॉर्ड देख चौंक जाएंगे
टेस्ट में रवींद्र जडेजा के 4 सबसे दमदार रिकॉर्ड देख चौंक जाएंगे
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
LPG Rate Today 19 August: आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
'PM मोदी चाहते हैं कि...', तारिक रहमान के दौरे पर भारत ने साफ किया रुख
'PM मोदी चाहते हैं कि...', तारिक रहमान के दौरे पर भारत ने साफ किया रुख
इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा
इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा
Best Potato For Eating: लाल, पीला या सफेद... खाने के लिए कौन-सा आलू है बेस्ट? जानें सच
लाल, पीला या सफेद... खाने के लिए कौन-सा आलू है बेस्ट? जानें सच
Embed widget